राशिफल

राशिफल 11 मार्च 2025 : आज बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के सभी संकट, समाज में बढ़ेगा नाम, पुराना कर्ज होगा चुकता, लेकिन इनको रहना होगा स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क

Rashifal 11 March 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 March 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप लेन-देन में सावधानी रखें। सामाजिक क्षेत्रों में मेलजोल बढ़ाने से आपको कामयाबी मिलेगी। आपको कोई निवेश संबंधी सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आर्थिक रूप से स्थिति अनुकूल नहीं है तो वह जल्द ही सामान्य हो जाएगी। अपने आप पर भरोसा रखें। स्वस्थ आहार और व्यायाम आपको स्वस्थ रखेगा। कारोबार में सोच-समझकर निवेश करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे। स्वयं को बचाने के लिए प्रयास करने होंगे। बेचैनी रहेगी और काम में रुकावटें आएंगी। आमदनी कमजोर रहेगी और चेहरे पर चोट लग सकती है। दोपहर तक आप खुद को संभाल लेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में अधिकारी आपका साथ देंगे और संतान से भी सहयोग मिलेगा। शाम का समय फिर चिंता लेकर आएगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अपने जीवनसाथी के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। सह-कर्मियों के साथ बेवजह न उलझें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज पड़ोसियों से संबंध बेहतर होंगे। बदलती परिस्थितियों में भी आप खुद को सही दिशा में ले जाने में सफल रहेंगे। टैक्स और बीमा से जुड़े विषयों पर गौर करने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

सुबह का समय आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। अचानक बड़ा लाभ मिलने के योग हैं, साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। नई प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए शुभ समय है। मन मुताबिक काम होंगे और शुभ समाचार मिलेंगे। आलस्य भी रहेगा। शाम को छोटे-मोटे विवाद आपका मनोबल तोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन उन्हें नजरअंदाज करें। खर्चे भी बढ़ेंगे, आमदनी में कमी आ सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज का दिन आपके लिए लाभदायक है, लेकिन आपको मेहनत भी उतनी ही करनी पड़ेगी। बड़े बुजुर्गों की सलाह व आशीर्वाद आपके लिए बेहतरीन सहायक रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। वाहन संबंधी कोई नुकसान होने की आशंका है। मनोरंजन के कार्यों में समय अधिक व्यतीत होगा। परिवार और दोस्तों का हर परिस्थिति में साथ मिलेगा। वाणी अनियंत्रित हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। जरुरतमंद की मदद करें, आपके घर में खुशियों का आगमन होगा। विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। अच्छा धन लाभ होगा। परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। कार्यस्थल में अपने सीनियर्स का सम्मान करें और उनकी दिशा-निर्देशों का सही तरह से पालन करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपको कोई उपहार दे सकता है। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पार्टनर के स्वभाव का अवलोकन करना जरूरी है। प्रेम जीवन सामान्य रहने वाला है। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। ऑफिस में कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। आप धार्मिक कामों पर खर्चा करेंगे। संतान से संबंधित कोई उम्मीद पूरी ना होने की वजह से मन व्यथित रह सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करें। आपकी इच्छाएं मन में दबी हुई हैं, आप उन्हें बाहर नहीं निकाल पा रहे और पूरी तरह से अपनी बात भी नहीं कह पा रहे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। आज आपको कल के अधूरे पड़े कामों पर ध्यान देना होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी वरिष्ठ अधिकारी के काम को सावधान होकर करना होगा,नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। जल्दबाजी और भावुकता में लिया गया निर्णय गलत हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप किसी ने बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपके लिए यह दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी विपरीत परिस्थिति के उत्पन्न होने पर आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। व्यक्तिगत जीवन में खुशी और आसानी होगी। यदि कोई परेशानी है, तो अपनी परेशानियों को दूसरों से साझा करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआपकी लव लाइफ के लिए यह बेहद चुनौतीपूर्ण दिन हो सकता है। छात्र ईमानदारी और अधिक ध्यान के साथ अध्ययन करेंगे। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। आज भाइयों से विवाद ना करें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। विवाह योग्य लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से आपको अच्छा महसूस होगा। समाज तथा निकट संबंधियों में आप की उपलब्धियों की सराहना होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद बना रहेगा। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस होने की संभावना है। विवाद से क्लेश होगा। वैवाहिक जीवन में रुकावटें आ सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 March 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किस्मत बदल देता है ‘चांदी का छल्ला’, भिखारी भी बन जाता है राजा, जाने इसे पहनने के लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button