
राशिफल 11 जून 2024 : आज बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के सभी संकट, आर्थिक स्तिथि में इजाफा संभव, करियर में मिलेगी सफलता, लेकिन ये रहें जरा सावधान
Rashifal 11 June 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 June 2024
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपके वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। आपकी रचनात्मकता लेखन और साहित्य संबंधी गतिविधियों में दिखाई देगी। आपको अपनों के सहयोग से सफलता मिलती दिख रही है। नैतिक मूल्यों को आप महत्व दें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने रक्त संबंधी रिश्तों से काफी जुड़ाव रखेंगे। निवेश के मामले में बुजुर्ग या अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिल सकती है। आपके ज्यादातर फैसले सही रहेंगे।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आप मौज-मस्ती में व्यस्त रहने वाले हैं। मनोरंजक प्रवृत्ति में खोए रहेंगे। वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानी पूर्वक करें। कोई रिश्तेदार आपके पीठ पीछे आपके बारे में अफवाहें फैला सकता है। बच्चों को छोटी-छोटी बातों से चिढ़ाना उनके मनोबल को कम कर सकता है इसलिए उनके साथ दोस्त की तरह बर्ताव करें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
नौकरी-व्यवसाय में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। पैसों से जुड़े कुछ वादे या बड़े प्लान आप बना सकते हैं। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाए रखनी होगी,नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। किसी कानूनी काम में आप उसके नीति व नियमों को मानकर चलें। जिस भी काम से जुड़े हुए हैं उसमें अपनी लगन को बढ़ाना पड़ेगा, यह इस समय की बहुत बड़ी जरूरत है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। हर परिस्थिति में आप सामंजस्य बनाकर रखेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। वाहन और भवन के रखरखाव में भी खर्च बढ़ने की आशंका है दिखाई दे रही हैं। घर में कुछ नवीन वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। कोई उचित निर्णय लेने की वजह से लोग आपकी योग्यता और प्रतिभा की सराहना करेंगे।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। विशेष कार्य में आपको बेहतर सफलता की प्राप्ति होने वाली है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आपको जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। परिवार का माहौल खुशनुमा बनाए रखने के लिए कुछ समय एक साथ जरूर व्यतीत करें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
नौकरी में कार्यरत लोग आज तरक्की मिलने से प्रसन्न रहेंगे। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वो मुहं की खाएंगे। सेहत के प्रति सावधान रहें और यदि कोई समस्या हो, तो डॉक्टरी परमर्श अवश्य लें। व्यापार में आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आएघा। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा। बेहतर कार्य सही समय पर होने वाला है। आज आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, साथ ही आपका रुझान भी धर्म-कर्म में कार्यों में अधिक रहेगा। कुछ नया करने का प्रयत्न होने वाला है। हिसाब किताब करते समय किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है। योगा तथा व्यायाम पर भी समय व्यतीत करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपको पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पति पत्नी के सम्बन्धो में मधुरता आएगी। आज भाग्य आपका साथ देगा, जिससे कई कार्य पूरे होंगे। आपकी उपलब्धियों से परिजनों के बीच खुशी का माहौल रहेगा। रिश्तेदारों का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। नई चीजों पर ध्यान लगाएं और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आप जिस कैरियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। आज किसी अत्यंत मीठी चीज का सेवन न करें पेट सम्बंधित समस्या हो सकती है, सेहत का ख्याल रखें। रुपये-पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा है। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। जॉब के लिए किसी से बात करनी है तो आज कर लीजिए।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
मानसिक भार आज हल्का रहेगा। आज अपना ध्यान निवेश संबंधी योजनाओं पर केंद्रित रखें। लाभ का समय है, इसका सदुपयोग करें। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। यदि आप सच्ची लगन से कोई भी काम करेंगे तो उसमें सफलता निश्चित रूप से आपको मिल जाएगी। दस्तावेज से जुड़े कामों में खास सावधानी बरतने की जरूरत है। अधिकारी के साथ वाद-विवाद को टालें और उनके कहें अनुसार आज काम करें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज समय और भाग्य आपके पक्ष में काम कर रहे हैं आज जिस काम में हाथ डालेंगे वह काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को भी अपनी मेहनत के द्वारा अचानक ही कोई उपलब्धि प्राप्त होगी। अपनी हिम्मत बिल्कुल भी ना खोने दें। आज आप किसी समान को कहीं रखकर भूल सकते हैं। शारीरिक कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज मित्रों के साथ ज्यादा संपर्क में ना ही रहें तो अच्छा है। किसी का गलत नजरिया आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी से किसी विषय पर बहस हो सकती है। हड्डी संबंधी समस्या रह सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भाइयों के साथ कोई मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 June 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।