राशिफल

राशिफल 11 फरवरी 2025 : आज बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के सभी संकट, होंगे तरक्की के रास्ते पर अग्रसर, संतान बढ़ाएगी समाज में नाम, लेकिन ये रहें थोड़ा सतर्क

Rashifal 11 February 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 February 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। बच्चों की प्रगति आपको खुश रखेगी। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर बनेंगे। आज किसी काम को नए तरीके से करने के बारे में सोचेंगे। आज आप सफलता के बेहद करीब रहेंगे। अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। आज आपके भीतर एक दार्शनिक नजर आएगा। विरोधियों का सिर चकराएगा। बड़े लोगों से सम्पर्क जुड़ेगा। जीवन में जो रुकावटें आपको महसूस हो रही थीं, वह धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। इस कारण मानसिक तनाव दूर हो सकता है। प्रॉपर्टी एजेंटों के लिए किसी खास सौदे में अधिक अनुकूलता रह सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

भाग्य का साथ मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। किसी और का गुस्सा किसी और पर निकालने से बचें। किसी सहकर्मी का विशेष सहयोग मिल सकता है। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। गैस से संबंधित दिक्कत परेशान कर सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और इसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। आपके कार्य से अधिकारीगण संतुष्ट होंगे। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन खास है। आज आपको अचानक धन लाभ होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज व्यापार में दो गुना मुनाफा होने के योग बन रहे है। किसी बड़े कार्य के होने से उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आज आपको राजनीतिक गतिविधि में शामिल होने का मौका मिलेगा। किसी भी काम में संतुलन बनाये रखने से वह काम पूरा जरूर होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके काम में कुछ बाधाएं उत्पन्न होगी। कार्य में विलंब के भी योग हैं। कारोबारी मामलों में बहुत ही चौकन्ना रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बनेगी। आज आपको अन्य स्रोत से भी धन लाभ होगा, और अन्य आय प्राप्ति के संसाधन बनेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको सोच समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में आप सतर्कता बनाए रखें, नहीं तो कोई आपको अपनी बातों में फंसा सकता है। आप घर और बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे और बड़ों की बातों को पूरा मान देंगे। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

दिन की शुरुआत से अनेक कठिनाइयों का सामना होगा। काम में रुकावटें हो सकती हैं, लेकिन काम पूरे हो जाएं, इस बात पर ध्यान रखें। परिवार के लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रखेंगे। बड़ों के मार्गदर्शन से लाभ होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किसी खास मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

ऑफिस के सभी कार्य आप समय पर पूरे करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। विरोधी और दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं लेकिन परेशान न हो आपका कुछ अहित नहीं कर पाएंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। परिवार के लोगों के विरोध के कारण रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय बदलना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कुछ जातकों का रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। आप सोच समझकर खर्च करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आपके रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपके सोचे हुए काम अवश्य ही पूरे होंगे। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। पुराने कार्य आपके खत्म होने वाले हैं। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। साथ ही उनका ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। आर्थिक मुनाफा मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

जीवन के उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं, यह मुश्किल समय भी बिना नुकसान पहुंचाए चला जाएगा। सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को प्रवेश न दें। घर के बड़ों का पैर छूकर उसका आशीर्वाद लें, आपके साथ सब बेहतर होगा। अनुभवी व सात्विक विचार के लोगों की सलाह से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 February 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नीम करोली बाबा से जानिए, किन चीजों का दिखना होता है व्यक्ति के लिए शुभ संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button