राशिफल

राशिफल 11 दिसंबर 2021 : आज इन जातकों पर भगवान शनि की रहेगी कृपा दृष्टि, होंगे अनेक फायदे, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 11 December 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 December 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

नए और पुराने दोस्तों के साथ जुड़े रहें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कुछ नई जिम्मेदारी मन पर दबाव बनाएंगी। आज किसी को पैसे की उधारी देने से भी परहेज करें। अपनी फाइलें और कागजात को बहुत अधिक संभालकर रखने की जरूरत है। साथ के लोग आपकी बात नहीं समझ पाएंगे। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ानी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है जोकि यह आपको पिछली आर्थिक हानियों से उभरने में सफल साबित होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन ध्यान रहे, ऐसी चीजों का सेवन न करें जिसका विपरीत असर आपके शरीर में होता हो। आपको अचानक कोई नुकसान होगा लेकिन जल्दी ही परिस्थितियां सामान्य भी हो जाएंगी। पार्टनर से भावनात्मक रूप से तालमेल बनाने की कोशिश करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सामाजिक कामों में आप सफल होंगे। आपके कामों की चर्चा होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम समय से पूरे होंगे। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। दिन भर ऐसी स्थितियों का निर्माण होता रहेगा, जिनके लिए सामान्य से अधिक मेहनत की आवश्यकता होती है। असंतुलित खान-पान और दिनचर्या की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कुछ ऐसे काम आपको करने पड़ सकते हैं जिनको करने का मूड नहीं रहेगा। मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पति-पत्नी के संबंध सामान्य रहेंगे। दूसरों के मामलों में फालतू दखल देने से बचें। आप की मनमानी की वजह से परिवार में चिंता का वातावरण होगा। आज उधार के लेन-देन से बचें। काम के प्रति समर्पण होने से अधिकारी आपसे इम्प्रेस हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप दूसरों से अपेक्षा रखने की बजाय स्वयं के निर्णयों पर विश्वास रखें। आपको अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। अपने व्यापार में थोड़ा और मेहनत करने की जरूरत है। घरेलू जीवन कष्टमय रहेगा। ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते है तो परिवार के किसी बड़े से सलाह जरूर करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

परंतु कभी-कभी अकारण ही मन में भय और वहम जैसी स्थिति रहेगी। अपने इस व्यवहार पर मनन करना अति आवश्यक है। अनावश्यक बड़े हुए खर्चे परेशान कर सकते हैं। इसलिए उचित बजट बनाकर रखना जरूरी है। किसी से अनापेक्षित मदद प्राप्त हो सकती है। विवादों से दूर रहें। नया मोबाइल या व्हीकल आज आप ले सकते हैं या ऐसी योजना बन सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। परिजनों और मित्रों के साथ समय बिताकर रिश्तों में आप नया उत्साह जगा सकते हैं। ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं और आपको बेहतरीन अनुबंध प्राप्त होने वाले हैं। सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे। साहित्य और कला के क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष अवसर उभरकर सामने आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अगर भवन संबंधी कोई निर्माण रुका हुआ है तो आज उसके बारे में कोई निर्णय लेने का भी उचित समय है। मेहनत के बाद भी अपेक्षित लाभ प्राप्त नहीं होंगे, इसलिए इस समय धैर्य बनाकर रखें। काम की जगह हो रहा भेदभाव आपका उत्साह कम कर सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम व उत्साह बना रहेगा। अपनी बौद्धिक क्षमताओं का इस्तेमाल अपने हित में करें। सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। आपकी बात और काम का असर लोगों पर हो सकता है‌। लोग आपकी बातें सुनेंगे। जीवनसाथी को पूरा समय दें। नजदीकी व्यक्तियों को लेकर मन में भ्रम जैसी स्तिथि उभर सकती है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय व्यर्थ ना करके अपने व्यक्तिगत कार्यों पर अधिक ध्यान दें। घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

काफी दिनों से अटके हुए कामों के प्रति आपका नजरिया बदलेगा और प्रगति के लिए राह भी मिलेगी। पारिवारिक जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अलग-अलग विचार और अलग-अलग लोगों से मिली सलाह आपका भ्रम और बढ़ा रही है। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

यह समय दूसरों के भरोसे बैठने का नहीं है बल्कि आत्मनिर्भर बनने का है इसलिए जहां तक हो सके अपने काम खुद ही निपटाने का प्रयास करें। नौकरी और बिजनेस से जुड़ा कोई आइडिया या प्लान किसी से शेयर न करें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। खेल-कूद और मनोरंजन के कार्यक्रम में भाग लेंगे। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा और आप परिजनों के साथ अपनी खुशियां बाटेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

किसी बड़े निवेश का अंदेशा है जो लाभदयक रहेगा। आज आप कोई कठिन विषय पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मेडिकल की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए समय अनुकूल है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 December 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button