राशिफल

राशिफल 11 अगस्त 2024 : आज भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन जातकों पर खुश, घरेलू संकट होंगे दूर, मित्रगण देंगे साथ, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर

Rashifal 11 August 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 August 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कोई हानि तो नहीं होगी, लेकिन विशेष फायदा भी नहीं होगा। कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल नहीं है, काम धंधा कुछ मंदा ही रहेगा। यात्रा में सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करें, दुर्घटना की आशंका है। आपको अपने घर में शांति बहाल करने और परिवार के सदस्यों के बीच संघर्ष को हल करने के लिए नेतृत्व करना होगा। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय शुभ है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। लोगों की राय गौर से सुनें। जीवनसाथी के साथ सकारात्मक संबंध रहेंगे जिससे आप दोनों तो खुश रहेंगे ही आपका परिवार भी प्रफुल्लित रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लोगों के प्रति आपका व्यवहार दोस्ताना रहेगा। युवा वर्ग को टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बहुत जरूरी कामों में ही करना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज छोटे-मोटे मतभेद आपको देखने को मिलेंगे। जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। सहज तरीके से किए गए कार्य उचित रहेंगे। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव दूसरों को परेशान कर सकता है। किसी पड़ोसी अथवा संबंधियों के मामले में हस्तक्षेप ना करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

ये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए दिन शुभ है। पिता के स्वास्थ का ख्याल रखें। आपको कार्यों में अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। हालांकि अपने उत्साह को बनाएं रखे। बहरहाल परिवार के सदस्य कुछ खास चीजों की मांग कर सकते है और लम्बे समय से रुके कार्य संपन्न हो सकते है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे छोटी-मोटी मौसमी परेशानियां बनी रहेंगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए समय उपयुक्त है, क्योंकि आपके पास आराम के लम्हे होंगे। सामाजिक तौर पर क्रोध बिल्कुल भी न करें, यह आपको ही नुकसान पहुंचाने वाला है। आपका गुस्सा आपका काम खराब कर सकता है इसलिए इस पर काबू रखें। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हें उनके भविष्य में किए गए प्रयासों का फल मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आत्मिक शांति रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज के दिन आप खुद को थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते है। आज घटने वाली घटनाओं का असर आपकी सेहत के साथ ही मानसिक स्थिति पर भी हो सकता है। काम का बोझ बना रहेगा, जिसके कारण भी आपको थोड़ी चिंता महसूस होगी। किसानों को अपनी उपज का उपयुक्त दाम पाने में समस्या रह सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कुछ अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में रहने का मौका मिलेगा। उत्तम जानकारियां भी हासिल होंगी। इस समय किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से करने का प्रयास करें। किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज के दिन आपको सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। किसी से बहस करने से बचें। आपके लिए आपके पिता की सलाह काफी हितकारी होगी। अपने पिता से मन की बात कहिए और उनकी सलाह लीजिए। अधिकारी आपके काम और आपके व्यवहार से प्रभावित हो जाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन मिलेगा, उन्हें इस मार्गदर्शन का लाभ उठाते हुए उस पर चलना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। अपने खर्चों का जितना हो सके नियंत्रण बनाए रखें उतना आपके लिए अच्छा रहेगा।  आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आ‍कस्मिक खर्च अधिक होगा। थकान रहेगी। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन कुछ समय सब ठीक हो जाएगा। योगा मेडिटेशन नियमित रूप से अवश्य करें, इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस समय किसी भी प्रकार के आवागमन संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं हासिल होगा। संभावना है कि परिवार में कोई नया कार्य शुरू हो सकता है जिसका आपको लम्बे समय समय से इंतजार था। किसी के साथ संबंधों में खटास आ सकती हैं। अपनी सेहत और अपने खानपान पर विशेष रूप से ध्यान दें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज बड़ी खरीदारी हो सकती है। अभी लेनदेन करने के लिए आप पूरी तरह से सक्षम नहीं हैं। कुछ दिन रुककर लेनदेन करना आपके लिए सही साबित होगा। किसी काम की वजह से नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें। रिश्तों में ऊंच-नीच वाली स्थिति रह सकती है। मनोबल प्रभावित हो सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य की नकारात्मक गतिविधि आपको चिंता में डाल सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकुसंगति से हानि होगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। कई अवसरों के लिए खुद को तैयार रखें। व्यापार में रुकावटें आएंगी। संतान की ओर से परेशान हैं तो अब वह समाप्त होने वाली हैं। आपको प्रसन्न होना चाहिए। समाज में जो जरूरतमंद लोग हैं, उन्हें खाने पीने का सामान भेंट करें, उनकी दुआ की आपको जरूरत है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें क्योंकि इससे जुड़ी परेशानी हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 August 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि के लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा, मंगल खोल देता है बर्बादी के रास्ते

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button