
राशिफल 11 अप्रैल 2025 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर प्रसन्न, घरेलू कार्य होंगे पूर्ण, विरोधी होंगे शांत, लेकिन इनको रहना होगा स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभलकर
Rashifal 11 April 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 April 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज जीवनसाथी और बच्चों पर आप पैसा खर्च कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। अन्य गतिविधियों की वजह से व्यवसाय के प्रति उदासीन ना रहे। बिजनेस में नया एग्रीमेंट हो सकता है परंतु उसकी शर्तों पर पूर्ण रूप से अध्ययन जरूरी है। खर्चों में वृद्धि होने से मन परेशान रह सकता है। कारोबार की धीमी गति से आपका मूड खराब हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने के लिए आज ज्ञानवर्धक तथा गतिविधियों में समय व्यतीत करेंगे। जिससे मानसिक शांति मिलेगी। दैनिक व रोजमर्रा के कार्य यथावत चलते रहेंगे।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद होगी। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने का मन बनायेंगे। वरिष्ठों का प्रभाव कार्य में सफलता दिलवाएगा। कार्य स्थल पर किसी से झगड़े और टकराव से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर ही फैसले लें। अपने करीबी लोगों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। अपने साथी का समर्थन और स्नेह आपको मिलेगा लेकिन आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। आज आपको आकस्मिक समस्या का सामना भी करना पड सकता है। आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सकारात्मकता बनी रहेगी।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
धन को कमाने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। चिंता के विचार आपकी ख़ुशी को बर्बाद कर सकते हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है, खानपान भी अच्छा रहेगा, जिसको लेकर मन भी प्रसन्न रहने वाला है। साहस व पराक्रम के साथ किये गये प्रत्येक कार्य में आपको आशा के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी। लव रिलेशनशिप में सुधार न दिखने की वजह से चिंता महसूस हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपको अपने जॉब से जुड़ी कोई बहुत अच्छी सूचना मिल सकती है। आज कार्य बहुत अधिक रहेंगे जिसके चलते मानसिक तनाव भी हो सकता है। अगर कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वो भी खत्म होने के योग है। अपनी पर्सनल बातें किसी से भी शेयर ना करें। किसी व्यक्ति पर अधिक भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है। विवाह से संबंधित लिया गया निर्णय आपके और परिवार के लिए योग्य रहेगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। अनावश्यक खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप पैसों के मामले में ज्यादा लापरवाही न करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती है। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आपको किस्मत का भी भरपूर लाभ मिलेगा और आप की हर इच्छा पूरी होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा, साथ में कहीं घूमने की प्लानिंग सफल रहेगी। आप लव प्रपोजल देने का भी मन बना सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
लेनदेन के मामलों में जल्दबाजी न करें। ऐसा करने से आपको हानि हो सकती है। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। टेंट हाउस और मेरिज हाउस वालों को लाभ का अवसर मिल सकता है। आज आँख व सिर में दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज मित्रों तथा स्वजनों के साथ मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। आपके ऑफिस और कार्य क्षेत्र में जो भी बदलाव हो रहे हैं उनसे आपको काफी उम्मीदें हैं। अपनी योजनाओं को बनाने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करने का भी प्रयास करें क्योंकि कभी-कभी बहुत अधिक सोचने विचारने में समय हाथ से निकल सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आर्थिक प्रयास में सफलता मिल सकती है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा, विशेष रूप से माता-पिता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। अपने अस्तित्व की पहचान बनाएं।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज किसी महत्वपूर्ण जगह पहुंचने में देर हो सकती है। इस बात का ध्यान रखना है कि कहीं आपका कोई कमजोर पहलू उजागर ना हो जाए। आज बच्चों की संगति से संबंधित शिकायतें आ सकती हैं। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। अगर आप अपना ज्ञान और अनुभव औरों के साथ बाटेंगे, तो निश्चय ही आपको प्रतिष्ठा मिलेगी। विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। सेहत ठीक रहेगी।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 April 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।