
राशिफल 10 अक्टूबर 2021 : आज भगवान सूर्यदेव की असीम कृपा से इन राशियों के जीवन में बन रहे है आकस्मिक लाभ के योग, लेकिन स्वास्थ्य में रहेगा उतार चढ़ाव, पढ़े अपना राशिफल
Rashifal 10 October 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 October 2021
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आपको तरक्की करते देख कुछ लोगों में जलन की भावना जागृत हो सकती है। आप इन सब बातों को नजरअंदाज करके अपने स्वभाव मे सहजता बनाकर रखें। मकान बनाने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। आज घर पर अतिथियों का आगमन हो सकता है। आज आपके रिश्तों में ताजगी बनी रहेगी। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। अपने शब्दों के चयन पर ध्यान दें। आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है। आप अपने जीवनसाथी व किसी और के बीच खुद को भावनात्मक तौर पर झुलता हुआ महसूस करेंगे। कोई महत्वपूर्ण बातचीत या सौदेबाजी आज न करें। गैस की वजह से पेट में दर्द की शिकायत रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज कुछ बातों को लेकर काफी परेशान रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। अगर अभी जॉब छोड़ना चाहते हैं तो आज रुक जाइए। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। हेल्थ को लेकर सावधानी बरतें। दूसरों पर निर्भर रहना आपके लिए ठीक नहीं है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
नए अवसर को नजरअंदाज न करें। जरूरी कामों की जिम्मेदारी उठानी होगी। अपने अपयश के लिए किसी और को जिम्मेदार ठहराना गलत है। इस वजह से किसी व्यक्ति के मन में आपके लिए नकारात्मकता उत्पन्न हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। किसी प्रकार की लापरवाही परेशानी का कारण बनेगी। कंधे में जकड़न और बदन दर्द की तकलीफ हो सकती है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
किसी मेहमान के आने से परिवार का माहौल खुशनुमा होगा। करियर में नई शुरुआत कर सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मधुर बनेंगे। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का दबाव बढ़ेगा। वर्क लोड घटाने के लिए जल्दी-जल्दी काम निपटाने होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। खनन कारोबारियों के लिए समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आपकी कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास आपको अपना लक्ष्य हासिल करने में सफल करेंगे। संतान की विदेश जाने संबंधी कार्यवाही शुरू होने से कुछ राहत मिलेगी। आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपना दिमाग शांत रखें व बेकार की बातों से दूर रहें। खोए हुए अवसर का पछतावा हो सकता है। पुराना अटका पैसा मिल सकता है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अत्यधिक काम के दबाव की वजह से अनिद्रा और बेचैनी की समस्या रह सकती है। धैर्य और शांति बनाकर रखें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आयेगी। पैसे के लेनदेन को लेकर किसी के साथ कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। लकड़ी या लकड़ी के सामान का कारोबार करने वालों लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज किसी वजह से आपके विचारों में प्रतिकूलता होना होगा। परंतु तनाव लेने की बजाय समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास करें। बच्चों पर ज्यादा टोका-टाकी करना उचित नहीं है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। बहन को कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं जिससे वो खुश हो जाएगी। स्वास्थ्य से सम्बंधित कोई पुरानी समस्या आप आपको परेशान कर सकती है। धन की स्थिति बेहतर होने वाली है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
जीवन की परिस्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। आप किसी भी काम में समझदारी दिखाएं। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दिन का ज्यादातर समय दूसरों के काम में खर्च हो सकता है। परिजनों से उग्र चर्चा के कारण मनमुटाव न हो, इसका खास ध्यान रखें। आज पेट में जलन महसूस हो सकती है, वैसे स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
अपने काम करने के तरीके किसी के समक्ष उजागर ना करें। जलन की भावना से कोई नुकसान पहुंचा सकता है। पैसों की बात करें तो आज का दिन खर्चीला रहेगा। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। बच्चे को अपनी उम्मीदों के मुताबिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करें। आज सिर में भारीपन और थकान महसूस हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आप अपनी समझदारी व सूझबूझ से कई मुश्किलों से उबर पाएंगे। आपके व्यवहार से कुछ लोग काफी प्रभावित होंगे। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ सकती है। आर्थिक मामलों को लेकर किसी नजदीकी व्यक्ति से किसी प्रकार की बहस होने की संभावना है। विद्यार्थी व युवा वर्ग फालतू गतिविधियों की अपेक्षा अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आप सकारात्मक बने रहकर कठिन परिस्थिति में भी अपना विश्वास नहीं खोने देंगे। आपके संयम की परीक्षा लेने वाली स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपका खर्चा बढ़ सकता है। आज आप में कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा। पिछले कामों का फायदा आपको हो सकता है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। अपच सम्बंधित तकलीफ उत्पन्न हो सकती है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 October 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।