राशिफल

राशिफल 10 मई 2024 : आज मां संतोषी की कृपा दृष्टि से प्राप्त करेंगे ये जातक नई ऊंचाईयां, व्यापारिक दृष्टि से शुभ रहेगा समय, परिवार देगा साथ, लेकिन ये रहें जरा संभलकर

Rashifal 10 May 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 May 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप दूसरों के उलझे हुए मामलों को तुरंत सुलझाने में सफल रहेंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों का सहयोग आपको सबसे अधिक मिलेगा। आज आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में ख़ुशी का माहौल बना देगा। शैक्षणिक कामों में आपका मन लगेगा। मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

व्यर्थ की चिंताओं में मिले हुए अवसर को न गवाएं। जो भी आप पाना चाहते हैं वह अवश्य मिलेगा, आपमें योग्यता की कोई कमी नहीं है, केवल प्रयास करने की आवश्यकता है। कोई कार्य सिद्धि भी संभव है। आप कई बार बातों को लेकर तनाव में आ जाते है इसलिए कुछ समय एकांत में बिताएं। किसी मित्र की सहायता करनी पड़ सकती है। महंगी खरीदारी न करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पूरा दिन खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। ऑफिस में कई दिनों से रूका हुआ काम समय पर पूरा कर लेंगे। लव लाइफ के लिए दिन बेहतरीन होगा। आज का दिन आपके लिए कई चुनौतियां लेकर आएगा। हालांकि इस कठिन समय के बावजूद आप अपनी ग्रोथ बनाए रखेंगे। आपकी कोई पुरानी समस्या आज खत्म हो सकती है। किसी विवाद में आपको जीत मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है, इस समय अपने गुस्से व आवेग पर काबू रखें। दूसरों को सलाह देने की अपेक्षा अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाए तो उचित रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर व्यतीत करें इससे मानसिक सुकून मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी मित्र की सहायता ले सकते हैं। उनसे खुलकर बात करें इससे आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी। व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत सकारात्मक नहीं है। लेकिन मन में खुशी बनाए रखने का प्रयास करें। व्यापार में नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्तता रहेगी। घरेलू खर्च की अधिकता रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी सामाजिक संगठन से जुड़ने और सहयोग करने से आपको आध्यात्मिक खुशी मिलेगी। आपको लगेगा कि आप भावनात्मक रूप से कहीं उलझें हुए हैं तथा हौसलों के प्रति अरूचि और निष्क्रिय रवैया आपके प्रयासों में रौढ़े डालेगा। विशेष योजनाएँ बनाने के लिए भी यह एक अच्छा समय है। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क और सामाजिक सक्रियता बढ़ाएं। संघर्ष को टालना आपके हित में होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आज आपको दिन भर खुद को स्फूर्तिवान रखने के लिए प्रयास करना होगा। किसी छोटी-मोटी शारीरिक समस्या के कारण आप मानसिक रुप से दुखी और परेशान रहेंगे। पति-पत्नी के संबंधों में ईगो संबंधित स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बाहरी लोगों को अपने घर के मामले में हस्तक्षेप ना करने दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

व्यापार में नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा। चंचलता बढ़ती हुई नजर आ रही है, इस कारण कार्य क्षमता कम होगी। आपके प्रेम संबंधों में काफी उत्साह और जोश दिखाई देगा और अधिकांश समय आपको किसी प्रिय व्यक्ति के निकटता का आनंद मिलेगा। युवा वर्ग को अनेक अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन अपनी क्षमता के अनुसार ही काम का चुनाव करना होगा। मित्रों तथा संबंधियों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। आज आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। ऑफिस में कई दिनों से रुका हुआ काम समय पर पूरा करेंगे। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। नई योजना पर विचार करने के लिहाज से समय अच्छा है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, इसलिए किसी पर विश्वास न करें। मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती है। जरूरत पड़ने पर अपने कामों को अन्य लोगों के साथ बांटने की कोशिश करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा। आपके घर में कुछ असमंजस की स्थिति रहेगी जिसमें आप तालमेल बनाए तो बेहतर रहेगा। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, जिनसे आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके ही बचने को मिल सकता है। भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोचेगें। आज के दिन आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज कोई संवेदनशील जानकारी आपको मिल सकती है। आपको जीवनसाथी से बातचीत करते समय उनकी बातों को समझना होगा, तभी आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहें। सामाजिक कार्यक्रमो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य कार्य में भी लगाएंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 May 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नीम करोली बाबा से जानिए, किन चीजों का दिखना होता है व्यक्ति के लिए शुभ संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button