राशिफल

राशिफल 10 मार्च 2025 : आज भगवान शिव की बरसेगी इन जातकों पर असीम कृपा, करियर और व्यापार में होगी तरक्की, अनुकूल रहेंगे ग्रह नक्षत्र, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा सावधान

Rashifal 10 March 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 March 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सुबह चिंताएं रहेंगी और व्यय भी अधिक रहेगा। आय में साथियों से पिछड़ सकते हैं। दोपहर से सुधार होगा। मन प्रसन्न रहेगा और कोर्ट-कचहरी के मामलों में पक्ष मजबूत रहेगा। अत्यधिक व्यस्तता रहेगी और आय बेहतर रहेगी। पिता से सहयोग मिलेगा और शाम को किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। साथ ही धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे। व्यापार सामान्य रहेगा और पैसा अटक सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि के लोगों को अधिक अनुशासित नहीं होना चाहिए, क्यूकि आपके ऐसे व्यव्हार से आपके परिवार को परेशानी हो सकती है। इसके इलावा अगर किसी के साथ प्रेम संबंध हो तो, तो इस रिश्ते का ध्यान रखे और कार्य के क्षेत्र में अधिक मेहनत करने की जरूरत है, तभी सफलता मिलेगी। इसके साथ ही संतान की गतिविधियों पर नजर जरूर बनाएं रखे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। परिवार में हल्की अनबन हो सकती है। भावनात्मक फैसलों के लिए यह समय बहुत अच्छा नहीं है। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ योजनाओं को लागू करेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण कोई भी कार्य करने का उत्साह मंद रहेगा। संतान के सम्बंध में समस्या आ सकती है। कुछ बातें गुप्त रखनी पड़ सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ होगी। व्यावसायिक रूप से आप प्रगति करेंगे। भावनात्मक फैसलों के लिए यह समय बहुत अच्छा नहीं है, क्योंकि इस दौरान आप जो भी फैसला लेंगे उसे पूरा करना मुश्किल होगा। आप अपने मूड और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैं। अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर आप प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सुबह का समय आय में वृद्धि बनाए रखेगा और विवादित मामलों में विजय मिलेगी। योजनाएं सफल होंगी और यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में प्रभुत्व बढ़ेगा। दोपहर बाद सहयोग मिलने से कार्य में विस्तार हो सकता है। कमाई होगी। बड़ा कार्य पूर्ण होने की संभावना है। सायंकाल में चिंताजनक समाचार मिल सकता है। विरोधी भी सक्रिय रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला। अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। जोश के साथ होश से काम करेंगे तो फायदा बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार के सदस्य कुछ खास चीजों की मांग कर सकते है और लम्बे समय से रुके कार्य संपन्न हो सकते है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyकिसी भी काम को शुरू करने से पहले अच्छे से सोच लेना चाहिए और जमीन मकान खरीदने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही वाहन सावधानी से चलाना चाहिए, वरना दुर्घटना हो सकती है। जहाँ एक तरफ किसी अजनबी व्यक्ति पर यकीन करने से बचने की जरूरत है, वही दूसरी तरफ आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। कुछ मामलों में आप परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

काम की अधिकता रहेगी और आमदनी भी अच्छी रहेगी। नए काम के प्रति आकर्षण रहेगा। दोपहर में नुकसान हो सकता है। मन उदास रहेगा और सहकर्मियों से पिछड़ सकते हैं। आमदनी भी कम रहेगी और काम अधिक करना पड़ेगा। शाम से समय में सुधार होगा। सुखद समाचार मिलेगा और सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

लव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आज आपको अचानक कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आपसे बड़े भाई-बहनों की सलाह आपको कुछ फायदा पहुंचा सकती है। कोई पुराना वाहन बेचने का मन बना सकते है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज मेहनत ज्यादा हो सकती है। आज के दिन आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। आपका व्यापार काफी अच्छा रहेगा। आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आज के दिन अपने स्वास्थ से लापरवाही ना करें। यदि आप कहीं पैसों का निवेश करना चाहते हैं तो कुछ समय इंतजार करना सही रहेगा। आज आपको धैर्य और संयम बनाकर रखने की जरुरत है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात होगी और सुख की प्राप्ति होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यवसाय में फूंक-फूंककर कदम रखें। प्रतिस्पर्धी आगे निकलने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सेहत के प्रति सतर्कता बरतें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकारोबार का विस्तार हो सकता है। नया व्यवसाय आपके लिए सफल रहेगा, आगे बढ सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचें, पैसे को लेकर थोड़ा सख्त होना होगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा कर आप अपना रुतवा बढा सकते हैं। कोई पालतू जानवर आपको नुक्सान पहुंचा सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 March 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हाथ में क्यों पहनते हैं कलावा, कितने दिन में बदल देना चाहिए..? दानवीर राजा बलि से जुड़ा है इतिहास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button