राशिफल

राशिफल 10 जुलाई 2021 : आज का शनिवार होगा इन जातकों के लिए किसी सच होते सपने की तरह, अधूरे कामकाज होंगे पुरे, लेकिन इन पर रहेगी भगवान शनि की विपरीत चाल

Rashifal 10 July 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 July 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस समय लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। कर्म और पुरुषार्थ के माध्यम से आप सफलता और हर उपलब्धि हासिल कर लेंगे। इस समय अपने आर्थिक मामलों को सुलझाने में भी अधिक से अधिक ध्यान दें, निश्चित ही आपके काम बनेंगे। जोश में आज आप कुछ ऐसे निर्णय ले सकते हैं, जिससे लोगों को बुरा महसूस हो सकता है। भागादौड़ी अधिक रहने के कारण थकावट अधिक रह सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अचानक मन में बदलाव आ सकते हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। बच्चों का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण आप घर पर अधिक समय नहीं व्यतीत कर पाएंगे। शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। किसी दूसरे व्यक्ति पर अपने काम को थोपने से आपको बचना चाहिए। अपना काम खुद से पूरा करने की कोशिश करें। ठंडी तासीर की चीजों का सेवन करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है अन्यथा धन हानि हो सकती है। काम में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मनचाहे व्यक्ति से रिश्ता जुड़ सकता है। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। मेहनत से आगे बढ़ें, सफलता निश्चित है। अपने परिवार के साथ समय बिताने से एक मजबूत रिश्ते के रूप में शुभ परिणाम मिलेंगे। आज आपकी अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। हड्डी से सम्बन्धित समस्या परेशान कर सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपकी योजनाएं लीक होने पर कोई उसका गलत फायदा उठा सकता है। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। भविष्य से संबंधित बातों के बारे में सोचकर आपको उत्साहित महसूस होगा, भावनाओं में बहकर कोई घरेलू निर्णय न लें। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज के होने का इंतजार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। गाय को रोटी खिलाएं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपके अंदर का संयम कम होने की वजह से काम में थोड़ी भी कठिनाई आने के बाद आप काम बीच में ही छोड़ सकते हैं। ऐसा करने से परहेज रखना होगा। अचानक मुनाफा मिलने के योग है, अटका धन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के उजले पहलू का अनुभव करने के लिए अच्छा दिन है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते वक्त आपको सतर्क रहना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह ना रहें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

काम से संबंधित आ रही तकलीफों के बारे में अधिक चर्चा न करें। आपकी कमजोरी का फायदा आपके प्रतिस्पर्धी उठा सकते हैं। धन संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी परन्तु पैसे के लेन देन में सावधानी बरतें। मित्र व संबंधी भरपूर सहयोग करेंगे। घर के बड़ों की चिंता रह सकती है। संतान से संबंधित समस्या को हल करने में आपका सहयोग जरूरी है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

शनि जयंती के अवसर परकोई नया काम-धंधा करना चाहता हैं तो इसकी योजना के लिए अनुकूल दिन है। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति मिलने आ सकता है। भी जो कुछ है उसमें संतुष्ट रहे, ज्यादा के चक्कर में नुक्सान उठाना पड सकता है। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। । शुभ-अशुभ दोनों परिस्थितियों में आप बेहतर संतुलन बनाकर रख पाएंगे। शनि देव को काले तिल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। पडोसी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज आप किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेने में दुविधा महसूस कर सकते हैं। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा नहीं है। उत्साह में रहेंगे व दूसरों को नेतृत्व प्रदान करने के इच्छुक होंगे। बिना मांगे किसी को राय न दें। वर्तमान मौसम से संबंधित खानपान और व्यायाम का उचित ध्यान रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन थोड़ा खर्चीला होगा। इस समय अचानक बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। जिनमें कटौती करना भी मुश्किल होगा। दोस्तों से मदद मिल सकती है। किसी भी प्रकार की बुरी आदत व बुरी संगत से दूर रहें। नौकरी के दौरान सयम बना कर रखे। अकारण ही लोग आपके खिलाफ हो जाएंगे। दूसरो की उन्नति से दुखी न हों खुद मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन किसी खास व्यक्ति के साथ गुजरने से आपको खुशी और सुकून मिल सकता है। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करें सफलता अवश्य मिलेगी। कुछ अटके और अधूरे काम भी आज बन जाएंगे। जीवनसाथी से सहयोग और सुख मिलेगा। साझेदारों से नई योजना पर चर्चा हो सकती है। पैसों के मामले थोड़े उलझे हुए रहेंगे। हल्की-फुल्की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रहेंगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों का है। आपसे परिजनों की अपेक्षाएं अधिक रह सकती हैं। जिसके चलते आप खुद को थोड़ा दबाव में महसूस कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है।  यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो आज वापस मिल सकते है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकुछ कामों के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन काम आपकी मर्जी के मुताबिक ही होने वाले हैं। पार्टनर की राय आपके लिए आज महत्वपूर्ण रहेगी। उनके साथ चर्चा किए बिना कोई भी कार्य न करें।  पारिवारिक सुख-शांति के लिहाज से दिन उत्तम है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कमजोरी तथा जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 July 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में चमगादड़ का घुसना माना जाता है अशुभ, अगर आपके घर में घुस जाए तो हो जाएँ सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button