राशिफल

राशिफल 10 फरवरी 2024 : आज इन जातकों पर रहेगा भगवान शनि का सकारात्मक प्रभाव, बढ़ेंगे इनकम के साधन, वैवाहिक जीवन में आएंगी खुशियां, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 10 February 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 February 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

जीवन से संबंधित हर एक बार में संतुलन लाने की कोशिश आपकी जारी रहेगी। व्यर्थ की बातें दुःखी कर सकती हैं। कोई चीज कहीं रखकर आप भूल सकते हैं, इसलिए चीजों को आपको ध्यान से रखना चाहिए। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन लापरवाही न बरतें। ब्लड प्रेशर के शिकार लोगों को ध्यान रखने की जरूरत है। संतान के विवाह की चिंता सता सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कई दिनों से काम का रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आपकी मनोकामनाएं निश्चित तौर पर पूरी होंगी। आपको सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। घर के कार्यो को लेकर महिलाओं की जिम्मेदारियां बढ़ेगी। मन में बेचैनी बढ़ सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंतित न रहें। यात्रा का कोई कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं लेकिन दिन के अंत तक चीजें सुलझ जाएँगी। कामकाज की बात करें तो सोने चांदी का व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, नुकसान हो सकता है। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज अपने दिन की शुरुआत गर्मजोशी से करेंगे। आपको कॉन्फिडेंस के कारण जोखिम भरे कामों में सफलता मिल सकती है। मार्केटिंग का बिजनेस कर रहे लोगों की इनकम में इजाफा होगा। आप अपने पारिवारिक कामों के लोड को अच्छी तरह संभालेंगे, जिससे आपका तनाव कम होगा। आज रचनात्मक कार्यो में ज्यादा रुची लेगें। कार्यों में आ रही अड़चने दूर होगी। मित्रों से सम्पर्क लाभदायक रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पार्टनर के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके बीच कड़वाहट बढ़ने के आसार हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऊपरी अधिकारियों की शुभ दृष्टि व्यवसाय में कार्यसफलता और लाभ प्राप्त करवाएगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ कड़े फैसले ले सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर अपना जरूरी ख्याल रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आपके साथी आपके हिसाब से काम करेंगे। भाग्य आपका सहयोग कर सकता है तथा कार्य व्यवसाय को लेकर भी स्थितियां सामान्यतः ठीक रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से स्थिति अनुकूल रहने वाली है। आय में सुधार भी रहेगा और सहयोग की प्राप्ती होगी। हर ओर से सफलता के संकेत मिलेंगे। पेट से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। घर के शांतिपूर्ण माहौल का लुफ्त उठाएंगे। आज भी आपके कुछ रुके हुए काम थोड़े से ही प्रयास से बन जाएंगे। कार्य-स्थल पर सहयोगी के कारण अनुकूलता रह सकती है। पति-पत्नी के संबंध सुखद रहेंगे। शाम के वक्‍त स्‍वादिष्‍ट भोजन की प्राप्ति होगी। बहन पक्ष का विशेष सहयोग मिल सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी नजदीकी मित्र या पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। परंतु क्रोध की अपेक्षा धैर्य और संयम से काम लेना समस्या को सुलझा भी देगा। नए व्यवसाय आपको लाभ दे सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। बच्चों को सर्दी खांसी की तकलीफ अधिक रह सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कुछ विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं, लेकिन आप उनका सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। रुका हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपना काम ध्यान लगा कर करना होगा, नहीं तो वह जल्दबाजी में गलती कर सकते हैं। स्टेशनरी के व्यापारियों को अनुकूलता रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मानसिक तनाव की वजह से थकान व ऊर्जा की कमीं महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें हल्की-फुल्की परेशानियां तंग कर सकती हैं। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। बाहरी व्यक्तियों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। पैसे और समय की बर्बादी से बचने के लिए किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित करना ही उचित है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कार्यक्षेत्र में नई परियोजना की शुरुआत होगी। आपको अनुशासित रहना चाहिए। यदि आप विरोधाभासी कार्य करते हैं, तो विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहें। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। आपकी बुद्धिमानी तथा व्यापारिक रवैया आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनाएगा। किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्य में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पैसों का हिसाब-किताब ठीक प्रकार से रखें। अनजाने जातकों के ऊपर जरूरत से ज्यादा विश्वास करना ठीक नहीं है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। गाड़ी के प्रयोग में सावधानी बरतें। मीडिया तथा मार्केटिंग से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। घर परिवार में सुख और समृद्धि का माहौल बना रहेगा। अति उत्साह में आकर अपनी गुप्त योजना प्रकट न करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 February 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : शादीशुदा महिलाएं रोजाना करें ये काम, पति की बदल जाएगी किस्मत, घरेलू दुःख होंगे दूर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button