
राशिफल 10 फरवरी 2021 : आज इन जातकों को लग सकता है अच्छा मुनाफा हाथ, भगवान गणेश के आशीर्वाद से चमकेगा भाग्य, घर में आएगी सुख समृद्धि
Rashifal 10 February 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 February 2021
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी का समाधान होगा। आर्थिक मामले में ठोस व महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साझेदारी में शुरू किया गया कार्य लाभ के अवसरों को बढ़ा सकता है। स्थायी संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। मानसिक चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। कामकाज में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। गलत आदतों तथा गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। आज सहयोगियों से मदद में कमी आ सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
किसी भी कार्य में जल्दबाजी या गुस्सा नुकसानदायक हो सकता है। किसी काम की जिद भी न करें। आप पर काम का बोझ बहुत बढ़ गया है और आप कुछ थका हुआ सा महसूस करने लगे हैं। मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। निर्णय लेने में कठिनाई उत्पन्न होगी। कुछ घंटे अकेले बिताने के बाद संन्तुलित महसूस करेंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान नजर आएंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। साथ काम करने वाले लोगों से कहासुनी हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने की भी कोशिश करे। घर की चिंता रहेगी। विरोधी भी आपसे प्रभावित होंगे।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज का दिन सावधानी से गुजार दीजिए, तो बेहतर रहेगा। अपनी योजनाएं गुप्त रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। फालतू खर्च होगा। जोखिम न उठाएं। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। गणेश भगवान को गुड का भोग लगाएं।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
अगर आप कोई महत्वपूर्ण काम करना चाहते है तो शाम का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। अतीत की बातें भूलेंगे तभी भविष्य पर नजर जमा पाएंगे। अचानक किसी करीबी मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
पिछले कुछ कड़वे अनुभवों से सीख लेकर आप बेहतरीन करने का प्रयास करेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें। पुरानी संपत्ति के रख-रखाव पर धन खर्च हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
यह समय आपके आत्मबल में वृद्धि करने वाला रहेगा। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं। भावनाओं के आवेश में ना आए, अपने दिमाग से सोच-विचार करके ही प्रत्येक कार्य करें। आर्थिक कामों में परेशानी आने की संभावना है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। कामकाज में आपको सफलता हासिल होगी। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। इस समय आप किसी अच्छे सौदे में अपना निवेश कर सकते हैं। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। रोजगार के बेहतर अवसर मिलने से आय बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रसन्नतावर्धक समाचार मिलेंगे।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर आप प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। मेहमानों का आगमन होगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है परंतु आगे चलकर आपको इसका बेहतरीन फायदा मिलने वाला है। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आप ऊर्जावान और शांत महसूस करेंगे। इस दिन को एक शक्ति दिवस के रूप में उपयोग करें ताकि आप उन सभी कार्यों को पूरा कर सकें जो आप अगले दिन के लिए छोड़ रहे हैं। सुखद समाचार से आत्मबल में वृद्धि होगी। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। किस्मत पूरा साथ देने वाली है। इस समय स्वास्थ्य के प्रति की गई लापरवाही दिक्कतों को बढ़ाएगी।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
जल्दबाजी व लापरवाही की वजह से आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना नजर आ रही है। आप लगातार अपने कैरियर को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 February 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।