राशिफल

राशिफल 10 दिसंबर 2023 : आज चमकेंगे इन राशियों के सितारे, दांपत्य जीवन में आएंगी खुशियां, खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार, लेकिन ये रह सकते हैं थोड़े निराश

Rashifal 10 December 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 December 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको सोच समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में आप सतर्कता बनाए रखें, नहीं तो कोई आपको अपनी बातों में फंसा सकता है। आप घर और बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे और बड़ों की बातों को पूरा मान देंगे। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से अनबन सुलझ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको खोया हुआ प्यार वापस मिल सकता हैं। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहित करेगा। लेकिन छोटी-छोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुकसान होगा। अवसरों का लाभ उठाएंगे। जोखिम लेने की सोच रहेगी। लक्ष्यों को पूरा करेंगे। बेकार के पचड़ों में पड़े रह सकते हैं। रुकावटें और अनसुलझे मामलों को छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप मानसिक रूप से परेशान होंगे। परिवार में विवाद हो सकता है। आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपको तरक्की मिलने के आसार हैं। लेनदेन संबंधी मामलों में कोई गलतफहमी हो सकती है। स्वभाव में गुस्से और आवेश जैसी स्थिति नुकसानदायक रहेगी। सेहत थोड़ी बिगड़ी रहेगी। व्यायाम करेंगे तो तबियत ठीक रह पाएगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपने विचार और भावनाओं में संतुलन बनाए रखें। नये रिश्ते को लेकर आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। बेहतर रहेगा अगर आप ऐसे लोगों के साथ ज्यादा मेल जोल ना करें जिनके साथ आपकी बनती नहीं है। आप बिल्कुल अनावश्यक वस्तुओं पर अपने खर्चों से परेशान हो जाएंगे। सौन्दर्य-प्रसाधनों के निर्माता अधिक अनुकूलता अनुभव कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपना काम किसी और पर ना टालें और स्वयं अपना कार्य करने की आदत डालें। गलतफहमी के कारण रिश्तों में तनाव आ सकता है। कामकाज की टेंशन कम हो सकती है। दौलत संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे एवं अच्छा मुनाफा भी कमाएंगे। कोई पारिवारिक मसला हल होने से घर का वातावरण सुखद होगा। शरीर में डिहाइड्रेशन बिल्कुल न होने दें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आप बिजनेस में हैं तो आज बड़े मुनाफे का योग है। आज प्रतिस्पर्धी के प्रति लापरवाही भरा रुख न रखें। किसी भी बात से अधिक परेशान न हों, उसे एक नए दृष्टिकोण से देखेंगे तो बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन खान पान पर ध्यान दे। मनचाहे लोगों के साथ वक्त बिताकर खुद को सकारात्मक बनाना संभव हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज आपका दबदबा बना रहेगा। योजना अनुसार काम होने में कुछ समस्या हो सकती है। व्यवसायिक स्थल पर कार्य प्रणाली में कुछ परिवर्तन होंगे और जल्दी ही इसके शुभ परिणाम भी हासिल होंगे। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। कुछ तनाव और चिंता आपको हतोत्साहित करेंगे। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। करियर में प्रगति होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। विवादों का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। घर में सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगेे। परिवार के किसी सदस्य को दी गई सलाह उसके काफी काम आएगी। छोटे भाई या बहन से आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए सही समय है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। परिवारिक उलझे मामले सुलझने के आसार के बीच रुका धन मिलने की संभावना हैं। दूसरों के मामलों में दखल से बचें, और सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह लें। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी। किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला खराब हो सकता है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। अनजान लोगों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें। किसी पड़ोसी के साथ छोटे से मुद्दे पर कुछ वाद-विवाद की भी स्थिति की आशंका है। आज का दिन ईश्वर के स्मरण में बीतेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। कर्मचारियों पर विशेष ध्यान दें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा और आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आप अपने अतीत की यादों में खोए रह सकते हैं। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। किसी सामाजिक आयोजन में आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। घरेलू कामकाजी महिलाओं के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आप नए प्लान बन सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों को लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। कोई ऐसा खतरा मौल लेने से बचना होगा जो आपकी स्थिति को व्यर्थ में जोखिम में डालता चला जाए। भाई-बहन का रिश्ता अटूट रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 December 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : कपड़े बदलते समय सिक्कों का जेब से गिरना देता है इन संकटों का संकेत, अभी से हो जाईये सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button