राशिफल

राशिफल 10 दिसंबर 2020 : आज तनाव का शिकार हो सकती है ये राशियां, जबकि इनको मिल सकता है अचानक कोई शुभ समाचार

Rashifal 10 December 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 December 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सबसे पहले अगर हम मेष राशि वालों की बात करे तो इस राशि के लोगों को आज के दिन सोच समझ कर बोलने की जरूरत है और आज के दिन आपका जीवनसाथी अपमानित महसूस कर सकता है। बता दे कि विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की तरफ ध्यान देने की जरूरत है और आर्थिक स्थिति के मामले में आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि के लोगों का आज का दिन व्यस्तता से भरा हो सकता है और अचानक मन में कई बदलाव आ सकते है, जो आपके लिए फायदेमंद ही साबित होंगे। अगर किसी कार्य का परिणाम न निकले तो निराश होने की जरूरत नहीं है, क्यूकि बाद में अच्छा परिणाम जरूर हासिल होगा। इसके साथ ही शांतिपूर्वक तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करते रहे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के लोगों को आज नौकरी या काम काज से जुड़े कई विकल्प हासिल हो सकते है। जहाँ एक तरफ आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है, वही दूसरी तरफ बेकार का खर्च करने से नुक्सान भी हो सकता है। हालांकि दाम्पत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी, लेकिन आँखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। हालांकि काम के मामले में आज का दिन कमजोर रह सकता है, इसलिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। बता दे कि नजदीकी रिश्तेदारों के साथ वाद विवाद हो सकता है, लेकिन फिर भी अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाएं रखना जरूरी है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि आज के दिन को दोस्तों से मिलने जुलने में व्यर्थ न करे और सोना चांदी के बड़े व्यापारियों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी को सहयोग देने से रिश्ते में मधुरता आएगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

इस राशि के लोगों के लिए किसी नयी चीज को खरीदना फायदेमंद रहेगा और आज आपको कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। इसके इलावा किसी महिला वर्ग की तरफ से आज आपको गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन खुश होगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होगा और स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

बता दे कि इस राशि में जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे है, उन्हें नौकरी मिलने के योग बन रहे है। हालांकि प्रेम प्रसंगों से दूर रहे, नहीं तो पारिवारिक जीवन का संतुलन बिगड़ सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा यकीन न करे और गुस्से पर नियंत्रण रखे, क्यूकि आज किसी से बहस हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोगों को परिवार और काम के बीच संतुलन बनाएं रखने की जरूरत है और दाम्पत्य जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इसके इलावा किसी के व्यव्हार से स्वाभिमान को ठेस पहुँच सकती है और अविवाहित लोगों को विवाह के अवसर मिल सकते है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे, क्यूकि रक्त विकार होने के योग है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बता दे कि इस राशि वालों का आज का दिन थोड़ा खर्चीला हो सकता है और पति पत्नी के संबंधों में तकरार हो सकती है। इसके साथ ही कार्य के क्षेत्र में आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा निराश महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्यूकि गले से संबंधित दिक्कत हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस राशि के लोगों का कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ मेहनत करते रहे। इसके इलावा नयी जगह पर किसी चीज की खरीददारी करने से नुक्सान हो सकता है और नौकरी के क्षेत्र में उन्नति हासिल होगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा और किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आने की गलती न करे। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा और किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना काफी लाभकारी साबित होगा। जहाँ एक तरफ दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, वही दूसरी तरफ स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

इस राशि के लोगों को कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। जी हां लापरवाही की वजह से काम खराब हो सकता है, इसलिए धैर्य से काम करे। इसके इलावा आज आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे और सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज के दिन ज्यादा खर्च करने से जरूर बचे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 December 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button