राशिफल

मासिक राशिफल सितम्बर 2021 : इन जातकों के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आएगा यह महीना, करियर और आर्थिक समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, लेकिन इनके लिए होगा चुनौतियों भरा

Masik Rashifal September 2021 : लोग अपनी राशि को लेकर काफी उत्सुक रहते है की आने वाला समय हमारे लिए कैसा रहेगा। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। इस राशिफल के जरिये आप जान सकेंगे की यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी सेहत कैसी रहेगी, आपका करियर कैसा रहेगा, कारोबार में क्या उतार चढ़ाव रहेंगे और भी बहुत सी घटित घटनाओ के बारे में बताएँगे। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते है, तो चलिए पढ़िए Masik Rashifal September 2021

मासिक राशिफल सितम्बर 2021

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सामान्य : इस राशि वालों जातकों के चतुर्थ, एकादश और द्वादश भाव इस माह सक्रिय अवस्था में रहेंगे। कुछ ग्रह परिवर्तन भी आपके आने वाले समय पर थोड़ा नकारात्मक प्रभाव डाल सकते है।

कार्यक्षेत्रकरियर और कामकाज के दृष्टिकोण से यह महीना अच्छा रहने की उम्मीद है। मेहनत-परिश्रम की प्रवृत्ति रहेगी। काम से जी नहीं चुराएंगे, इससे कार्यक्षेत्र में दबदबा बनेगा। आपके मेहनती स्वभाव की प्रशंसा होगी।

आर्थिकआर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए उत्तम फलदायक हो सकता है। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना ही होगा कि आपकी आमदनी और खर्चों का संतुलन बना रहे।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के मामले में इस महीने आपको थोड़ी सी सावधानी रखनी होगी लेकिन यह ज्यादा चिंता का विषय नहीं है। अपच और गैस आदि उदर रोगों से महीने के पूर्वार्ध में कुछ परेशानी हो सकती है।

प्रेम वैवाहिकजो जातक प्रेम संबंधों में हैं, उनके लिए यह महीना अनुकूल और आनंददायक रहने वाला है। मंगल और शुक्र की पंचम भाव में युति हो रही है। यह प्रेम संबंधों के लिए अत्यंत लाभदायक स्थिति मानी है। शादीशुदा लोगों की बात की जाये तो इस माह अपने जीवनसाथी से तो उनकी अच्छी बनेगी ही साथ ही जीवनसाथी के परिवार वालों से भी वो अच्छा व्यवहार करेंगे।

पारिवारिकघर-परिवार के सुख और मातृसुख का भाव कहे जाने वाले चौथे भाव में सूर्य और बुध की स्थिति से समय पारिवारिक जीवन के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके माता-पिता के संबंध इस माह सुधर सकते हैं, उनके बीच का सामंजस्य आपके पारिवारिक वातावरण को भी खुशहाल बना देगा।

उपायप्रतिदिन सूर्य भगवान को तांबे के पात्र से जल दें और सूर्यदेव के मंत्र का जाप करें।

शुभ रंग : चमकीला गुलाबी, सुनहरा।
शुभ अंक : 8, 1

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

सामान्य : एकादश भाव में वृहस्पति का उपस्थिति है और उस पर मंगल तथा शुक्र की दृष्टि है। दूसरे भाव में, जो धन का भाव होता है, राहु स्थित हैं। इससे आपके लिए आय के विभिन्न स्रोतों से भरपूर आय के अवसर दिख रहे हैं।

कार्यक्षेत्रनौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ कार्य-व्यवहार में इस बात का ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यवसाय अथवा व्यापार के लिए समय अच्छा है। व्यापारियों-कारोबारियों के लिए काम-धंधे में उन्नति का समय रहेगा, लेकिन कहीं से किसी अपयश की भी आशंका है।

आर्थिकआर्थिक दृष्टिकोण से समय उत्तम रहेगा। महीने के उत्तरार्ध में थोड़ा ध्यान देना आवश्यक है, क्योंकि आय के साथ-साथ व्यय में भी वृद्धि हो सकती है। आपमें दिखावे के लिए खर्च करने की प्रवृत्ति हो सकती है। इसको लेकर थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है।

स्वास्थ्य : खान-पान का ध्यान रखें तो स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय अच्छा रहने वाला है। किसी प्रकार की चिंता करने से भी आपको बचना चाहिए।

प्रेम वैवाहिकप्रेमी जोड़ो में किसी बात को लेकर झगडे किस स्तिथि बन सकती है और इस वजह से आप दोनों के बीच दूरी भी आ सकती है। विवाहित जातकों के लिए यह उत्तम समय है। जीवनसाथी से हर प्रकार की मदद मिलेगी और उसके सहयोग से काई कार्य पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। एक दूसरे के प्रति प्रेमभाव बढ़ेगा।

पारिवारिकपरिजनों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है। आपसी मनमुटाव पैदा हो सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा परिवार में फूट डालने की कोशिश हो सकती है और वह उसमें सफल भी हो सकता है, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

उपायमंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर बूंदी का प्रसाद चढ़ाकर बाटें।

शुभ रंग : गहरा लाल, भूरा।
शुभ अंक : 7, 9

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सामान्य दशम भाव में वृहस्पति विराजमान हैं, जो आप को ऊपर उठाने, मान-सम्मान देने, धन-धान्य के लिए मार्ग प्रशस्त करने में मददगार होंगे। चतुर्थ भाव में स्थित शुक्र और मंगल की दशम भाव पर दृष्टि है। इससे आप बुद्धिमानी के साथ अपने बाहुबल का प्रयोग करने में सफल होंगे।

कार्यक्षेत्रआर्थिक तौर पर समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेंगे और आपका यह महीना आर्थिक तौर पर सामान्य से थोड़ा बेहतर बीतेगा। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में विचार बना रहे हैं तो पहले कुछ जानकार लोगों से इसके बारे में सलाह जरूर लें।

आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण से समय ठीक फल देने वाला रहेगा। व्पायार में मन लगेगा, लेकिन लेन-देन को लेकर बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। सारा लेन-देन लिखत-पढ़त में ही करें। आपको अपने श्रम के साथ-साथ आपके कौशल का भी अच्छा लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्यकाम के प्रति अत्यधिक व्यस्तता आपको थकान से भी भर देगी, जिससे आपको स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं, इसलिए भरपूर मात्रा में नींद लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।

प्रेम वैवाहिकमंगल और शुक्र की पंचम भाव में युति हो रही है। यह प्रेम संबंधों के लिए अत्यंत लाभदायक स्थिति मानी है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह की बात चल सकती है। रिश्ता पक्के होने की भी संभावना बनती दिख रही है। शादीशुदा जातकों की बात की जाये तो आपका जीवनसाथी आपसे किसी ऐसी चीज की मांग इस महीने कर सकता है जिसे देने में आप सक्षम नहीं होंगे।

पारिवारिक पारिवारिक जीवन की बात की जाए तो परिवार में माहौल को थोड़ा अस्त व्यस्त ही रहेगा। आपको किसी बात पर माताजी से डांट पड़ सकती है।

उपायआपको शुक्रवार के दिन गौ माता को अपने हाथ से गुड़ और चने खिलाने चाहिए।

शुभ रंग : नीला, हल्का भूरा।
शुभ अंक : 3, 8

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Lord Ganeshसामान्य : दशम भाव में वृहस्पति विराजमान हैं, जो आप को ऊपर उठाने, मान-सम्मान देने, धन-धान्य के लिए मार्ग प्रशस्त करने में मददगार होंगे। चतुर्थ भाव में स्थित शुक्र और मंगल की दशम भाव पर दृष्टि है।

कार्यक्षेत्रयदि नौकरीपेशा हैं तो आप कार्यक्षेत्र में अपना दबदबा बनाने में सफल रहेंगे। अधिकारीगण आपकी प्रतिभा, आपकी क्षमता से प्रभावित होंगे। आपके प्रमोशन की बात हो सकती है। आपको इस बात से सावधान रहेगा कि कोई आप पर कोई झूठा दोष न लगा दें, इससे आपका व्यवहार खराब हो सकता है।

आर्थिकआर्थिक दृष्टिकोण से समय ठीक फल देने वाला रहेगा। मंगल की एकादश भाव पर दृष्टि होगी। इससे आप अपनी मेहनत, अपने पराक्रम से आय में वृद्धि करने में सफल होंगे। इस माह आप धन की बचत कर पाने में भी सफल होंगे।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह समय कुछ कमजोर दिखाई पड़ता है। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत होगी।

प्रेम वैवाहिकआपका जीवन साथी किसी बात को लेकर इरिटेट भी हो सकता है, जिसकी वजह से आपके दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह के लिए वर/वधु की तलाश कर रहे हैं तो आपको रिश्तेदारों की ओर से कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।

पारिवारिक घर-परिवार का भरपूर सुख प्राप्त होगा। चतुर्थ भाव में शुक्र और मंगल विराजमान होंगे। इससे परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। इस महीने आप अपने पारिवारिक जीवन से असंतुष्ट दिखाई देंगे।

उपायकिसी गरीब को भोजन कराना शुभ रहेगा।

शुभ रंग : भूरा, मैरून।
शुभ अंक : 5, 7

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सामान्यये जातक मंगल ग्रह से प्रभावित रहते हैं और मंगल ग्रह ऊर्जा का संचालक ग्रह है जिसकी वजह से आपके अंदर जोश और उत्साह की कोई कमी नहीं होती। आप अपने कौशल से कार्यक्षेत्र में दबदबा बनाने में सफल रहेंगे।

कार्यक्षेत्रकरियर के दृष्टिकोण से अच्छा समय रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

आर्थिकआर्थिक दृष्टिकोण से बात करें, तो यह महीना मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। आपको कुछ धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्यकाम के प्रति अत्यधिक व्यस्तता आपको थकान से भी भर देगी, जिससे आपको स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं, इसलिए भरपूर मात्रा में नींद लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।

प्रेम वैवाहिकप्रेम संबंधों के लिए यह माह मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। दांपत्य जीवन से जुड़े जातक इस महीने अपने जीवनसाथी के रवैये से थोड़े हैरान हो सकते हैं।

पारिवारिकपति-पत्नी के बीच गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। आपको रिश्ते में किसी भी तरह की गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए नहीं तो रिश्ता खराब हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह माह मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा।

उपायआपको विष्णु भगवान जी की प्रतिमा के समक्ष देसी घी का दीपक जलाना चाहिए और श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

शुभ रंग : जामुनी, मटमैला।
शुभ अंक : 4, 9

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सामान्यशुक्र का गोचर इस माह आपके सप्तम भाव में, मंगल का गोचर आपके द्वादश भाव में, बुध और सूर्य का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा। इन सभी का शुभ योग आपके जीवन को तरक्की की नई राह पर लेकर जायेंगे।

कार्यक्षेत्रकामकाज के दृष्टिकोण से यह महीना मिश्रित फल देने वाला रहेगा। उतार-चढ़ाव के साथ आपके काम पूरे होंगे। मंगल के सप्तम भाव में स्थित होने से नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ की स्थिति बनेगी। कामकाज में उत्साह बना रहेगा। धनागमन का अचानक कोई नया स्रोत खुल सकता है।

आर्थिकआर्थिक दृष्टिकोण से भी यह महीना उत्तम रहने वाला है। आय या लाभ के भाव एकादश में राहु स्थित हैं। राहु के प्रभाव से अचानक धन कमाने के अवसर मिल सकते हैं। अचानक धनागमन हो सकता है।

स्वास्थ्यइस महीने आपको स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित होना पड़ सकता है, जिनमें विशेष तौर पर मानसिक तनाव, सिर दर्द, बुखार, शरीर में दर्द, ऐंठन, पेट में खराबी, पैरों में दर्द जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

प्रेम वैवाहिकप्रेम संबंधों के लिए यह महीना सुखद अनुभव देने वाला नहीं रहेगा। जिन जातकों के प्रेम संबध हैं, उन्हें इस माह में विशेष रूप से बुद्धि-विवेक का परिचय देने की जरूरत होगी। वहीं विवाहित जातकों का जीवन भी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

पारिवारिकघर-परिवार के सुख का भाव माने जाने वाले चतुर्थ भाव पर शनि की दृष्टि है। इससे पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। किसी कार्य की वजह से घर से दूर जाना पड़ सकता है।

उपाय : श्री गणेश जी की उपासना करें और उन्हें दुर्वांकुर अर्पित करें।

शुभ रंग : गहरा हरा, नीला।
शुभ अंक : 6, 8

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सामान्यआपके दसवें घर का स्वामी शुक्र, आरोही स्वामी सूर्य के साथ युति में है, जिसका तात्पर्य है कि आप इस समय के दौरान सक्रिय और अपने पेशे के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगे।

कार्यक्षेत्रआपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ रही थी तो इस महीने वह दूर हो सकती हैं। इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में कोई नया असाइनमेंट मिल सकता है जो काफी फायदेमंद साबित होगा।

आर्थिकव्यापार-कारोबार में लाभ के अच्छे अवसर दिख रहे हैं। अगर आप किसी दीर्घकालिक निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए शुभ साबित होगा, साथ ही कृषि भूमि में भी निवेश करना आपके लिए फलदायी रहने वाला है।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य को लेकर थोड़ा अतिरिक्त सजग होने का समय है। सेहत को लेकर कोई लापरवाही न करें।

प्रेम वैवाहिकविवाहित जातकों को भी दाम्पत्य जीवन में तालमेल की कमी के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दाम्पत्य जीवन में खटपट से मन खिन्न रहेगा।

पारिवारिकयह महीना पारिवारिक खुशियों से भरा रहने वाला है। परिवार में किसी शुभ कार्य के आयोजन की तैयारी हो सकती है। किसी पारिवारिक मंगल कार्य में आपकी भागीदारी हो सकती है। सभी से धैर्य के साथ व्यवहार करें और मांगलिक अवसर में खलल न पड़ने दें।

उपायशनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी।
शुभ अंक : 2, 5

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrologyसामान्यबता दे कि इस महीने सूर्य, मंगल और बुध के गोचर से आपके तृतीय, चतुर्थ और अष्टम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। जी हां तृतीय भाव पराक्रम और साहस को दर्शाता है।

कार्यक्षेत्रसप्तम भाव में स्वराशि के शनि स्थित हैं और उन पर सूर्य तथा बुध की दृष्टि है। यह संयोग व्यापार के लिए बहुत अच्छा है।व्यापार में उचित फैसलों से भरपूर लाभ होगा। जहां से तुरत-फुरत मोटे लाभ की संभावना बनती हो, ऐसे प्रस्तावों पर तत्काल हाथ जोड़ लें, अन्यथा आप परेशानी में पड़ सकते हैं।

आर्थिकआप इस समय के दौरान कुछ पुरानी संपत्ति या पैतृक संपत्ति पर धन का निवेश कर सकते हैं। आप वृद्धि की तरफ बढ़ेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होने के अवसर बनने लगेंगे।

स्वास्थ्यपंचम भाव में केतु विराजमान हैं। ये सब स्थितियां स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां खड़ी कर सकती हैं। अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें। आवश्यकता पड़ते ही किसी डॉक्टर से बिना देर किए संपर्क करें।

प्रेम वैवाहिकपंचम भाव में केतु विराजमान हैं, इससे प्रेम संबंधों में व्यवधान आएगा। आपसी दूरी बढ़ेगी। आपस में किसी बात को लेकर मतभेद होगा। विवाहित जोड़े इस समय शांति पूर्वक जीवन यापन करेंगे।

पारिवारिकघर-परिवार के सुख को लेकर यह महीना थोड़े उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। छोटे भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। महीने के आखिरी सप्ताह में सभी परिजन किसी खुशी के आयोजन में एकत्र हो सकते हैं।

उपायअपने हाथों से गौमाता को हरा चारा और गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग : लाल, जामुनी।
शुभ अंक : 4, 7

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामान्यसप्तम भाव में वृहस्पति विराजमान हैं और उस पर मंगल और शुक्र की दृष्टि भी है। हालाँकि इस भाव में कुछ भी कह पाना मुश्किल होगा लेकिन काम धंधे सम्बंधित प्रगति का अनूठा योग इस भाव में बन सकता है।

कार्यक्षेत्रदशम भाव में राहु की उपस्थिति से काम-धंधे के प्रति आपकी रुचि और सक्रियता बनी रहेगी। आप नए-नए विचारों के साथ और परिश्रम के बल पर अपने कामकाज को सफलता के शिखर पर ले जाने के लिए जोश से भरे होंगे। शॉर्टकट के पीछे भागने से बचें।

आर्थिकदिखावटी चीजों पर बहुत अपव्यय करने की इच्छा से ग्रस्त दिखेंगे। फिजूलखर्चीं पर अंकुश लगाना आवश्यक है। हालांकि माह के उत्तरार्ध में शुक्र आपके द्वितीय भाव यानी धन भाव पहुंच जाएंगे, तो आय के साथ बचत की भी प्रवृत्ति दिखेगी। गर आप इन अवसरों का सही तरीके से इस्तेमाल कर पाएं तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

स्वास्थ्यमहीने के पूर्वार्ध में विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। हड्डी संबंधी परेशानियां या घुटने से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है।

प्रेम वैवाहिकयदि अपने प्रियतम से विवाह करने की इच्छा रखते हैं, तो यह उसके लिए सबसे अच्छा समय है। थोड़े प्रयास से ही बात बन सकती है। मनपसंद विवाह के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी, एक दूसरे के प्रति प्रेम और समर्पण का भाव बढ़ेगा।

पारिवारिक : प्यार में पड़े लोग इस दौरान एक दूसरे का साथ, आराम के पल, और बेहतर समझ के खूबसूरत पल को साझा करेंगे। शादीशुदा जातकों को कुछ संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वे आपसी समझ से हर मुश्किल का हल निकालने में सक्षम रहेंगे।

उपायजरूरतमंद और ने‍त्रहीन लोगों को दान दें और खाना बांटें।

शुभ रंग : हल्का हरा, काला।
शुभ अंक : 5, 9

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सामान्य सूर्य और बुध द्वादश भाव में हैं तथा शनि छठे भाव में स्थित होकर द्वादश भाव को दृष्टि दे रहे हैं। द्वादश भाव व्यय का भाव है। तीन-तीन ग्रहों के प्रभाव में आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

कार्यक्षेत्रअगर कार्यक्षेत्र की बात करे तो जो लोग इस महीने नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्यूकि आने वाले समय में आप कामयाबी के शिखर तक पहुँच सकते है। किसी भी काम को आप बहुत बारीकी और कुशलता के साथ पूरा करने को उत्साहित होंगे। परफेक्शन आपका जोर हो सकता है।

आर्थिकवही अगर हम आर्थिक दृष्टिकोण से देखे तो इस महीने आर्थिक स्थिति सामान्य से थोड़ी धीमी रहेगी। जी हां जहाँ एक तरफ आमदनी के साधन बढ़ेंगे, वही दूसरी तरफ खर्चा भी अधिक होगा। फिजूलखर्चीं पर अंकुश लगाना आवश्यक है।

स्वास्थ्यबता दे कि स्वास्थ्य के मामले में ये महीना ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। अनियमित दिनचर्या होने से स्वास्थ्य को लेकर समस्याएं हो सकती हैं।

प्रेम वैवाहिक : प्रेम संबंधों के लिहाज से यह माह सुखमय नहीं कहा जा सकता। जिन जातकों के प्रेम संबंध चल रहे हैं, उन्हें अपने रिश्ते को सहेजने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता होगी। विवाहित जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण समय है।

पारिवारिकशुक्र का मंगल के साथ द्वादश भाव में जाना पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल के संकेत देता है। परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य की कमी रहेगी। महीने के पूर्वार्ध में आपको विशेष धैर्य रखते हुए परिवार को साथ लेकर चलने की कोशिश करनी होगी।

उपायबुधवार के दिन गाय को हरी दुब/घास खि‍लाएं।

शुभ रंग : हरा, नारंगी।
शुभ अंक : 2, 7

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सामान्यदशम भाव करियर तथा व्यवसाय का भाव होता है और आपकी कुंडली में इस भाव में ग्रहों के राजा सूर्य विराजमान हैं। इस भाव में उनके साथ बुध भी उपस्थित हैं, जिसके परिणामस्वरूप बुधादित्य योग बन रहा है। यह योग बहुत शुभ और लाभकारी होता है।

कार्यक्षेत्रआप नौकरी करते हों, व्यापार करते हों या फिर स्वरोजगार, आप हर काम बहुत निष्ठा के साथ करेंगे। इसका परिणाम भी आपको बहुत अच्छा मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए भी यह बहुत अच्छा समय है, जो आगे चलकर आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है।

आर्थिकआर्थिक दृष्टिकोण से थोड़ा योजना के साथ चलने का समय है। व्यवसाय करने वाले जातकों को व्यापार में बरकत होने की संभावना है। आपकी आय में वृद्धि होगी। नियमित स्रोतों से धनागमन होता रहेगा।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के लिहाज से समय आपके अनुकूल है।  नियमित रूप से योग-व्यायाम करें। बासी भोजन न करें और अधिक तला-भुना खाने से भी परहेज करें। अत्यधिक गर्मी के कारण छोटी-मोटी मौसमी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन यह ज्यादा चिंता का विषय नहीं है।

प्रेम वैवाहिकप्रेम संबंधों के लिहाज से यह माह कुंभ राशि के जातकों के लिए सुखद परिणाम देने वाला होगा। एक-दूसरे के प्रति आकर्षण में वृद्धि होगी और रिश्ता गहरा होगा। विवाहित जातकों के लिए भी यह महीना उत्तम साबित होगा। पति-पत्नी में सामंजस्य अच्छा रहेगा।

पारिवारिकपरिवारिक जीवन की दृष्टि से यह माह आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपको कुछ परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और विवाद को बढ़ने न दें, यही आपके और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए बेहतर है।

उपायपक्षियों को दाना डालना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग : हरा, पीला।
शुभ अंक : 4, 9

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyसामान्यसूर्य के एकादश भाव में जाने से आपके ग्रह नक्षत्र आपको विशेष फायदा देंगे। इन ग्रहों के गोचर के कारण किसी नए काम की शरुआत आपको सफलता दिला सकती है।

कार्यक्षेत्रआपके ग्रह-नक्षत्रों पर दृष्टि डालें, तो यह माह करियर के लिहाज से आपके लिए काफी अच्छा रहने की संभावना है। व्यापार, स्वरोजगार करने वालों के काम में उन्नति होगी। काम का विस्तार हो सकता है। नए कारोबारी संबंध बन सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकते हैं।

आर्थिक आर्थिक पक्ष इस महीने बेहतरीन रहने की संभावना है। आपके ग्रह-गोचर बता रहे हैं कि यह पूरा महीना ही बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी आय के जो नियमित स्रोत हैं, उनसे पहले की अपेक्षा ज्यादा आय होगी।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य की दृष्टि से अभी आपकी कुंडली में ग्रह-गोचर की दशा अनुकूल है। अपनी दिनचर्या को ठीक रखें और खानपान पर पूरा नियंत्रण रखें।

प्रेम वैवाहिकप्रेम संबंधों की दृष्टि से यह महीना मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। माह के पहले कुछ दिनों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम से वंचित लोगों के जीवन में भी प्रेम दस्तक दे सकता है। विवाहित जातकों के लिए यह समय प्रेमी युगलों जैसा शानदार तो नहीं रहेगा, लेकिन ठीक रहेगा।

पारिवारिक पारिवारिक जीवन की दृष्टि से भी यह माह कुल मिलाकर अच्छा रहने की संभावना है। हालांकि थोड़ी-बहुत समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन वे पारिवारिक जीवन में ज्यादा बाधाएं नहीं खड़ी कर पाएंगी। माता का सान्निध्य मिल सकता है। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा।

उपायशनिवार को दिन के समय में काले तिलों का दान करें।

शुभ रंग : पीला, हल्का लाल।
शुभ अंक3, 11

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Masik Rashifal September 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

(Indian News Room के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

यह भी पढ़ें : जानिए आखिर क्यों मंगल कार्यों में फोड़ा जाता है नारियल, क्या आप जानते है इसके पीछे की असली वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button