मासिक राशिफल नवंबर 2020 : इस महीने माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से इन जातकों को मिलेगा अपार धन लाभ, पढ़ें अपना राशिफल
Masik Rashifal November 2020 : लोग अपनी राशि को लेकर काफी उत्सुक रहते है की आने वाला समय हमारे लिए कैसा रहेगा। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। इस राशिफल के जरिये आप जान सकेंगे की यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी सेहत कैसी रहेगी, आपका करियर कैसा रहेगा, कारोबार में क्या उतार चढ़ाव रहेंगे और भी बहुत सी घटित घटनाओ के बारे में बताएँगे। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते है, तो चलिए पढ़िए Masik Rashifal November 2020
मासिक राशिफल नवंबर 2020
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
इस माह माँ लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा बरसने वाली है। इस माह में आपको कुछ नये प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है। आर्थिक पक्ष के क्षेत्र में इस महीने आपको बहुत सोच विचार करके चलना होगा। इस महीने अपनी जमा पूंजी को खर्च करने से बचें। विवाहितों को जीवनसाथी के लिए समय निकालना होगा अन्यथा आपका जीवनसाथी उपेक्षित महसूस कर सकता है। जुलाई महीना आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है, बस आप स्वयं को सचेत रखें और हर परिस्थिति का डटकर सामना करें। आपको नौकरी से संबंधित अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के मामले में बात की जाए तो, यह महीना आपके स्वास्थ्य को लेकर काफी ठीक रहेगा। अगर लंबे समय से आप किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने की योजना बना रहे थे तो इस माह में पूरी हो सकती है।
उपाय : मंगलवार को बंदरों को गुड़ और चना अथवा चूरमा का भोग लगाना चाहिए।
शुभ रंग : आसमानी, नारंगी।
शुभ अंक : 2, 7
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आपको इस माह में अपने धन खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। महीने के उत्तरार्ध में आपके खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन फिर भी आप का आर्थिक स्तर मजबूत रहेगा। इस महिने में आपका मान- सम्मान बढ़ सकता है। आपको इस महिने में कोई सरकारी लाभ भी प्राप्त हो सकता है। आप की सभी ईच्छाओं की पूर्ति होगी और महीने के पूर्वार्ध में हीं सभी काम जो अटके पड़े थे पूर्ण हो जायेंगे। इसलिए मन लगाकर काम करें, क्योंकि इसका फल आपको शीघ्र ही मिलने वाला है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह महीना आपके पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी करने वाला है। इस महीने आपको बिजली से जुड़ी चीजों से भी बच कर रहने की सलाह दी जाती है। इस महीने आपका स्वास्थ्य भी आपका भरपूर साथ देगा।
उपाय : आपको प्रत्येक शनिवार श्री शनि देव जी के बीज मंत्र “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनेश्चराय नमः” का जाप करना चाहिए।
शुभ रंग : गहरा लाल, भूरा।
शुभ अंक : 5, 9
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
अगर आप अपना घर खरीदना चाहते हैं या फिर घर का निर्माण करना चाहते हैं तो इस महिने के अंतिम दिन आपके लिए शुभ हैं। कुछ ऐसी स्थिति बनेंगी जो परिवार में किसी झगड़े को जन्म दे सकती है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहें। आपको सलाह दी जाती है कि अपने साथी के अलावा किसी तीसरे शख्स को अपने जीवन में प्रवेश न करने दें। कुछ लोगों का इस दौरान मनचाहा ट्रांसफर हो सकता है। अगर आप कारोबार करते हैं तो इस महीने अपने साझीदार के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। इस राशि के कुछ जातकों को इस महीने घुटनों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन समय रहेगा। जो जातक अभी तक सिंगल है उनके लिए इस महीने कुछ अच्छे प्रस्ताव मिलने के आसार है।
उपाय : आपको रविवार के दिन गाय को गुड़ और आटा खिलाना चाहिए।
शुभ रंग : चमकीला गुलाबी, सुनहरा।
शुभ अंक : 1, 8
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
इस महीने आप अच्छा धन अर्जित कर पाने में सफल होंगे। अगर आपने अपने घर के आर्थिक हालात को सुधारने के लिए लोन के लिए अप्लाई किया था तो इस महीने रिजेक्ट हो सकता है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ रही थी तो इस महीने वह दूर हो सकती हैं। इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में कोई नया असाइनमेंट मिल सकता है जो काफी फायदेमंद साबित होगा। परिवार में हल्की फुल्की नोकझोंक देखने को मिल सकती है। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो इस महीने किसी दोस्त की मदद से आप अपने लवमेट से मिल सकते हैं। आपको इस समय में लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। बाहर का खाना कुछ दिनों के लिए त्याग दें तथा भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। ऐसा करने से आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे। इस राशि के छात्रों के लिए भी यह महीना अच्छा रहेगा।
उपाय : प्रतिदिन सूर्योदय के समय श्री लक्ष्मी नारायण आरती का जाप करें।
शुभ रंग : जामुनी, मटमैला।
शुभ अंक : 4, 9
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आपके लिए यह महीना सामान्य रहने की उम्मीद है। इस महीने आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। करियर के लिहाज से देखा जाए तो यह महीना शुभ रहेगा। अगर स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पित्त की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी और आपको बुखार और टायफाइड जैसे समस्या भी घेर सकती हैं। आपकी लव लाइफ बेहतर बनेगी इस वजह से आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। अमावश्या के दिन किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं घरेलू कष्ट दूर होंगे। आप परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए घरेलू कामों पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे। इस महीने आपको प्रेम जीवन में कोई भी फैसला लेने से पहले बहुत सोच विचार करना चाहिए।
उपाय : प्रतिदिन सूर्योदय के समय ऊँ हनुमते नम: का जाप करें।
शुभ रंग : हल्का पीला, केसरीया।
शुभ अंक : 3, 10
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
इस महीने कितनी भी मुश्किल चुनौती आये, उसे स्वीकार करने से ना डरें। नई नौकरी की तलाश शुरू कर दें महीने के अंत में आपको लाभ ही होगा। इस महीने यात्रा करने से बचें। करियर की बात करें तो इसमें उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आपके विरोधी भी काफी मजबूत रहेंगे और वे आपको हानि पहुंचाने का या आपके मान सम्मान को गिराने का पूरा प्रयास कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक व्यतीत होगा। इस महीने आप पारिवारिक सलाह पर वाहन खरीद सकते हैं। प्रेम जीवन में किसी कारण से इसमें अलगाव की स्थिति बन सकती है। किसी रिश्तेदार के साथ आपकी बहस हो सकती है। इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
उपाय : किसी गरीब को गर्म कपड़ों का दान करें।
शुभ रंग : गहरा हरा, नीला।
शुभ अंक : 6, 8
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचना चाहिए। आर्थिक दृष्टिकोण से देखने पर पता लगता है कि आपकी आमदनी इस दौरान ठीक-ठाक रहेगी। इस माह में धन का आगमन बना रहेगा परंतु खर्च भी उसी प्रकार होगा। अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो यह आपके लिए घाटे का सौदा साबित होगा। आपको सलाह दी जाती है की बिना पूरी कागजी कार्रवाई के किसी को भी बड़ी रकम उधार न दें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आपका व्यवहार घरवालों के प्रति अच्छा रहेगा जिसके चलते आपके माता-पिता आपको देखकर खुश रहेंगे। आप अपने प्रियतम के साथ कहीं सैर पर जा सकते हैं और एक दूसरे के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में यह महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।
उपाय : प्रत्येक बुधवार को भगवान गणेश की आरती करें।
शुभ रंग : लाल, गहरा गुलाबी।
शुभ अंक : 1, 9
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
इस महीने विचारों में सकारात्मकता का भाव रहेगा। लोग आप से सलाह लेने आएँगे और इसके साथ ही साथ कार्यस्थल पर आप का दबदबा बढ़ेगा। इस महीने आपको कोई भी ऐसा कार्य करने से बचना चाहिए, जो आपके मान को ठेस पहुंचाए। धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसकी वजह से समाज में सम्मान भी बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण की बात करें तो आपके खर्चों में गिरावट देखने को मिलेगी और इनकम के कई नए रास्ते खुलेंगे। इस महीने आपके काम को देख कर आपका बॉस आपसे खुश रहेगा। यदि आप अपनी किसी प्रॉपर्टी को बेचना चाहते है तो यह महीने आपके लिए लाभकारी हो सकता है। अगर हम स्वास्थ्य की बात करें तो इस महीने आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ सता सकती है।
उपाय : आपको मंगलवार के दिन अपनी अनामिका ऊँगली में ताम्बे की अंगूठी पहननी चाहिए।
शुभ रंग : नीला, हल्का भूरा।
शुभ अंक : 3, 8
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
महीने की शुरुआत आपके लिए कष्टकारी हो सकती है। करियर के क्षेत्र में इस राशि के जातकों को इस महीने अच्छे फल मिलने की पूरी उम्मीद है। आर्थिक पक्ष भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी आपको सुखद अनुभव होंगे। आपके पारिवारिक जीवन में तनाव और क्लेश हो सकता है। इस महीने अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों में वृद्धि आपको तनाव दे सकती है। स्वास्थ्य के मामले में यह महीना आपके लिए वैसे तो हम बढ़िया ही रहेगा इस समय में हुए रोग सामान्य नुस्खों से ही ठीक हो सकते हैं। स्किन एलर्जी या त्वचा संबंधित रोग होने की संभावना अधिक हो सकती है। जो जातक प्रेम संबंधों में है उन्हें इस माह बहुत ज्यादा संवेदनशील होने से बचना चाहिए। इस महीने कुछ करीबी रिश्तेदारों से भी आपकी मुलाकात हो सकती है।
उपाय : आपको सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए और प्रतिदिन कुत्ते को रोटी डालें।
शुभ रंग : भूरा, मैरून।
शुभ अंक : 5, 7
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
इस महीने आपको कुछ जगह निराशा का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपके करियर की बात की जाए तो कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ अधिक रहेंगी। आपको अपने आलस्य को त्याग कर प्रयासों को बढाना चाहिए ताकि आपको अच्छा मुनाफा मिल सके। आर्थिक तौर पर समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेंगे और आपका यह महीना आर्थिक तौर पर सामान्य से थोड़ा बेहतर बीतेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस महीने आपके स्वास्थ्य को मजबूती मिलेगी। कुछ लोगों को फैटी लीवर तथा पेट में दर्द की समस्या हो सकती है इससे बचने के लिए विशेष रूप से अपने खान-पान पर ध्यान दें और व्यायाम करें। आपके प्रेम जीवन की बात की जाए तो इस महीने आप अपने जीवनसाथी या लवमेट के साथ पैसे से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर झगड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन की तरफ देखें तो कुछ जातक प्रॉपर्टी को लेकर अपने घर के लोगों से उलझ सकते हैं।
उपाय : शनिवार को काले कुत्ते को घी चुपड़ी रोटी खिलाना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग : हल्का हरा, काला।
शुभ अंक : 5, 9
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह महीना सामान्यतः काफी बेहतर दिखाई दे रहा है। आपके पारिवारिक जीवन के बारे में देखा जाए तो परिवार में मेल जॉल बना रहेगा लेकिन किसी बात पर माताजी से डांट पड़ सकती है। इस महीने आप अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बना सकते हैं। स्वास्थ्य के नजरिए से यह महीना आपके लिए कुछ कमजोर रहने की तरफ इशारा कर रहा है। इस महीने बुखार, खांसी, शरीर में दर्द, सीने में जलन, जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन्हें भी उस दौरान किसी खास से मिलने का मौका मिल सकता। आपको प्रेम के रिश्ते में किसी भी तरह की गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए नहीं तो रिश्ता खराब हो सकता है। इस राशि के जातकों को इस महीने काम के या पढ़ाई के संबंध में घर से दूर जाना पड़ सकता है।
उपाय : आवारा पशुओं के लिए चारा और पानी का प्रबंध करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ रंग : हल्का पीला, केसरीया।
शुभ अंक : 3, 10
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
जो लोग चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें काफी बेहतर अनुभव होंगे। यदि आपके करियर की बात की जाए तो इसमें आपको अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है लेकिन मेहनत को अधूरा न छोड़े सफलता का यही एकमात्र उपाय है। महीने की शुरुआत में आपका मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन आखिर तक बेहतर महसूस करेंगे। विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, आपको छुपकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। नौकरी में आपको सावधानी बनाए रखनी होगी, किसी षड़यंत्र में न पड़ें। यदि आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस महीने आपको स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव झेलने पड़ सकते है। जिनसे आपकी नाराजगी चल रही है आप अपनी मीठी बातों के द्वारा उन्हें मना लेंगे। धनतेरस के दिन किसी नई चीज की खरीद आपके लिए शुभ रहेगी।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Masik Rashifal November 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
उपाय : शनि देव को काले तिल चढ़ाएं।
शुभ रंग : लाल, जामुनी।
शुभ अंक : 4, 7
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।
(Indian News Room के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)