राशिफल

मासिक राशिफल मई 2024 : इस महीने इन जातकों के जीवन में आएगी नई बहार, खुलेंगे तरक्की के नए द्वार, बढ़ेगा यश और वैभव, बाकी भी जानें अपना हाल

Masik Rashifal May 2024 : लोग अपनी राशि को लेकर काफी उत्सुक रहते है की आने वाला समय हमारे लिए कैसा रहेगा। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। इस राशिफल के जरिये आप जान सकेंगे की यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी सेहत कैसी रहेगी, आपका करियर कैसा रहेगा, कारोबार में क्या उतार चढ़ाव रहेंगे और भी बहुत सी घटित घटनाओ के बारे में बताएँगे। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते है, तो चलिए पढ़िए Masik Rashifal May 2024

मासिक राशिफल मई 2024

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सामान्य : इस माह तीन ग्रहों का गोचर हो रहा है। जिसके कारण आपकी कुंडली तीसरे, दसवें एवं ग्यारहवें भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे जिस कारण कुछ ग्रह आपके आने वाले समय पर थोड़ा नकारात्मक प्रभाव डाल सकते है।

कार्यक्षेत्र : जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचना चाहिए। आपको अपने कामों को पूरा करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है, जिसके कारण आपकी परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका मन इस माह बहुत कम लगेगा और उसका कारण होगा भविष्य सम्बंधित चिंता।

आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो इस महीने आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना ही होगा कि आपकी आमदनी और खर्चों का संतुलन बना रहे। लेकिन आपको कुछ धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के मामले में इस महीने आपको थोड़ी सी सावधानी रखनी होगी लेकिन यह ज्यादा चिंता का विषय नहीं है।अपना ब्लड प्रेशर और शुगर की मात्रा भी अवश्य चेक कराएं।

प्रेम व वैवाहिक : आपका जीवन साथी किसी बात को लेकर इरिटेट भी हो सकता है, जिसकी वजह से आपके दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह के लिए वर/वधु की तलाश कर रहे हैं तो आपको रिश्तेदारों की ओर से कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।

पारिवारिक : बता दे कि परिवार का माहौल काफी अस्त व्यस्त सा रहेगा, लेकिन इस दौरान इस बात का ध्यान रखे कि किसी भी कागज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करे, क्यूकि इससे आपको नुक्सान झेलना पड़ सकता है।

उपाय : इस महीने किसी गरीब को भोजन करवाना शुभ रहेगा।

शुभ रंग : लाल, गुलाबी।
शुभ अंक : 3, 8

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

सामान्य : इस महीने चार ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे है और इन चारों ग्रहों के गोचर के कारण आपकी कुंडली में पंचम, द्वादश और प्रथम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे, इसलिए आप इस दौरान निवेश करके भी मुनाफा कमा सकते हैं।

कार्यक्षेत्र : अब अगर कार्यक्षेत्र की बात करे तो इस महीने आपके सामने भले ही कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं, लेकिन आपको डरना नहीं है। जी हां बता दे कि करियर के मामले में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते है। हालांकि आपको इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि कोई आप पर झूठा इल्जाम न लगा दे, क्यूकि इससे आपका इम्प्रेशन दूसरों पर खराब हो सकता है।

आर्थिक : इस माह आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। आर्थिक नजरिए से आपको कुछ अच्छे नतीजे इस महीने अवश्य मिलेंगे और कुछ जिससे आपको अप्रत्याशित लाभ के योग बनेंगे।

स्वास्थ्य : अगर स्वास्थ्य की बात करे तो अधिक काम होने के कारण आपको थकान हो सकती है, जिससे आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ऐसे में आपको भरपूर नींद जरूर लेनी चाहिए।

प्रेम व वैवाहिक : प्रेम जीवन की बात की जाए तो महीना आपके पक्ष में ही नजर आ रहा है, लम्बे समय से चला आ रहा कोई तनाव इस दौरान वह समाप्त हो जाएगा। शादीशुदा लोगों की बात की जाये तो इस माह अपने जीवनसाथी से तो उनकी अच्छी बनेगी ही साथ ही जीवनसाथी के परिवार वालों से भी वो अच्छा व्यवहार करेंगे।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन में आपको अच्छे फलों की प्राप्ति इस माह होगी। आपके माता-पिता के संबंध इस माह सुधर सकते हैं, उनके बीच का सामंजस्य आपके पारिवारिक वातावरण को भी खुशहाल बना देगा।

उपाय : आपको भगवान शिव की विधिवत पूजा उपासना करनी चाहिए और संभव हो तो रुद्राभिषेक का पाठ करना चाहिए।

शुभ रंग : भूरा, सुनहरा।
शुभ अंक : 5, 3

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सामान्यआपके दशम भाव में बृहस्पति और नवें स्थान में शनि की स्थिति आपको कार्य क्षेत्र में सफलता दिलाएगी। इस राशि के कुछ लोगों को इस माह उच्च पद प्राप्त हो सकता है।

कार्यक्षेत्र : जो लोग अभी तक बेरोजगार हैं उन्हें भी रोजगार मिलने की पूरी संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामलों से इस माह आपको बचकर रहना होगा, यदि कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फंसे हैं तो सतर्कता बरतें। व्यापार करने से आपको इस महीने बचने की जरूरत है।

आर्थिक : बता दे कि आर्थिक रूप से यह महीना काफी बेहतर रहेगा और आप वृद्धि की तरफ बढ़ेंगे। इसके इलावा अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते है तो पहले इस क्षेत्र से संबंधित कुछ अनुभव लोगों से बात कर ले।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के मामले में इस महीने आपको थोड़ी सी सावधानी रखनी होगी लेकिन यह ज्यादा चिंता का विषय नहीं है। इसके साथ ही कुछ जातकों को गले या मुंह से संबंधित कुछ दिक्कतें भी इस महीने हो सकती हैं। अत्यधिक गर्म तासीर का भोजन करना आपके लिए अच्छा नहीं है।

प्रेम  वैवाहिक : जो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं उन्हें महीने की शुरुआत में लवमेट के साथ कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के विवाहित जातकों के लिए मई का यह महीना बहुत बेहतरीन रहेगा।

पारिवारिक : इस महीने मिले जुले परिणाम मिलेंगे। घर के लोगों के साथ आपके कुछ मतभेद हो सकते हैं। आपके माता-पिता को इस महीने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं इसलिए उनका ख्याल रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

उपाय : आपको प्रतिदिन गौ माता की सेवा करनी चाहिए और हरा चारा डालना चाहिए।

शुभ रंग : सुनहरा, जामुनी।
शुभ अंक : 4, 7

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Lord Vishnuसामान्य : इस राशि में प्रथम, द्वितीय और षष्ठम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे और इन भावों के फलों के अनुसार ही फल मिलेंगे। द्वितीय भाव को धन भाव कहा जाता है और इससे हम आपकी वाणी के बारे में भी विचार करते हैं।

कार्यक्षेत्र : इस माह आपको करियर में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप इन अवसरों को हासिल करने में सफल रहे तो फिर आपको सफलता की ऊँचाइयों पर पहुँचने के लिए कोई नहीं रोक सकता है।

आर्थिक : इस माह आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। आर्थिक नजरिए से आपको कुछ अच्छे नतीजे इस महीने अवश्य मिलेंगे और कुछ जिससे आपको अप्रत्याशित लाभ के योग बनेंगे। आपने अगर कोई नया काम शुरू किया है, तो वह आपको अच्छा फायदा दे सकता है। धन संचय करने में सफल हो सकते हैं।

स्वास्थ्य : इस माह आपकी सेहत से जुड़ी दिक्कतें थोड़ी और बढ़ सकती हैं। आपको छाती में दर्द आदि समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। फेफड़ों से संबंधित कोई बीमारी भी आपको परेशानी में डाल सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और चिकित्सक से परामर्श लेने में टालमटोल न करें।

प्रेम वैवाहिक प्रेम संबंधी मामलों पर ध्यान दिया जाए तो यह महीना आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपका आपके प्रियतम के बीच रिश्तो में घनिष्ठता बढ़ेगी लेकिन वहीं दूसरी तरफ किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच खटपट और मतभेद भी उत्पन्न हो सकते हैं। विवाहित जातक सामान्य रूप से जीवन यापन करेंगे।

पारिवारिकपारिवारिक जीवन उथल-पुथल से भरा रहेगा। आपके परिवार के लोगों के बीच इस माह कलह होने की संभावना है। इस कलह की वजह घर से बाहर का आदमी हो सकता है। इस वक्त पुराने विवादों को टालना एक अच्छा कदम साबित होगा।

उपायशनिवार के दिन दिव्यांगों को भोजन कराएं और गर्म वस्त्र भेंट करें।

शुभ रंग : हरा, नीला।
शुभ अंक : 4, 6

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सामान्ययह माह कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम लेकर आएगा। दशम भाव में मौजूद शनि देव और बुध ग्रह का योग आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा।

कार्यक्षेत्रयदि करियर के दृष्टिकोण से देखा जाए तो इस महीने इनके लिए बेहद अच्छा समय रहेगा। अपनी जॉब पर काफी फोकस करेंगे और खूब मेहनत करेंगे कठिन मेहनत से अपने काम को आगे बढ़ाना इन्हें पसंद आएगा और यही आपके लिए बेहतर भी रहेगा।

आर्थिकआर्थिक दृष्टिकोण से यह उत्तम समय है। ग्यारहवें भाव में बृहस्पति और दूसरे भाव में राहु की उपस्थिति आर्थिक लाभ का संकेत दे रही है। अभी तक खर्चों से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है क्योंकि बारहवें भाव पर शनि की दृष्टि रहेगी। इससे बेकार के खर्चों पर लगाम लग सकती है।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहना होगा। आपके लिए जरूरी है कि एक स्वस्थ दिनचर्या को अपनाएं। सेहत के दृष्टिकोण से पौष्टिक और संतुलित खानपान का ध्यान रखना होगा। वसायुक्त भोजन से शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। अत्यधिक भोजन भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ा सकता है।

प्रेम वैवाहिकजो जातक प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए यह खुशी का समय है। लंबे अरसे से चल रहा प्रेम संबंध और मजबूत होगा। शादीशुदा लोगों के लिए यह मिलाजुला समय रहेगा। जीवनसाथी के साथ खुशी के पल बिताने का अवसर मिलेगा।

पारिवारिकयह समय पारिवारिक परेशानियों का हो सकता है। दूसरे भाव में राहु और नवम भाव में शुक्र के उपस्थित होने से पारिवारिक चुनौतियां बढ़ सकती है। इसके साथ ही चतुर्थ भाव पर शनि और बुध की दृष्टि होने से घर-परिवार के हालात बिगड़ सकते हैं। परिवार में आपसी मतभेद और तनातनी बढ़ेगी।

उपाय : मंगलवार को भगवान हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाकर बांटे।

शुभ रंग : चमकीला गुलाबी, सुनहरा।
शुभ अंक : 6, 13

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सामान्य : इस माह चार ग्रह अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन चार ग्रहों के गोचर के कारण इस माह आपकी कुंडली में पंचम, द्वादश एवं प्रथम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगें। स्वास्थ्य के मामले में कुछ चुनौतियां रहेंगी लेकिन छठे भाव में स्वराशि के शनि के उपस्थित होने से आपको राहत मिलेगी।

कार्यक्षेत्र : करियर के दृष्टिकोण से यह महीना मिलाजुला रहने वाला है। माह के पूर्वार्ध में दशम भाव में अपनी राशि के शनि ग्रह की उपस्थिति आपको मेहनत के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्षेत्र में यह समय आपके लिए चुनौती पूर्ण हो सकता है। दफ्तर में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं दिखाएं क्योंकि इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों की नजर आप पर रहेगी।

आर्थिक : आर्थिक तौर पर समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेंगे और आपका यह महीना आर्थिक तौर पर सामान्य से थोड़ा बेहतर बीतेगा। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में विचार बना रहे हैं तो पहले कुछ जानकार लोगों से इसके बारे में सलाह जरूर लें।

प्रेम व वैवाहिक : इस महीने प्रेम जीवन इस राशि के जातकों का प्रतिकूल रह सकता है। वहीं शादीशुदा जातकों के जीवन में रोमांस और खुशहाली की अधिकता रहेगी। अगर किसी बात पर पहले से मनमुटाव है तो इस वक्त दूर हो जाएगा। एक दूसरे के प्रति विश्वास जगेगा और प्रेम में बढ़ोतरी होगी।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन में अपने विवेक का इस्तेमाल करके आप स्थिति को सुधार सकते हैं। बस आप स्वयं को सचेत रखें और हर परिस्थिति का डटकर सामना करें। अगर लंबे समय से आप किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने की योजना बना रहे थे तो इस माह में पूरी हो सकती है।

उपाय : शनि देव को काले तिल चढ़ाएं।

शुभ रंग : लाल, जामुनी।
शुभ अंक : 4, 11

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सामान्य : इस माह शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य के गोचर के चलते आपके पंचम, षष्ठम और दशम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। पंचम भाव से हम विद्या और प्रेम जीवन के सुखमय की उम्मीद करते हैं।

कार्यक्षेत्र : आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ रही थी तो इस महीने वह दूर हो सकती हैं। इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में कोई नया असाइनमेंट मिल सकता है जो काफी फायदेमंद साबित होगा। यदि आपने कोई व्यापार शुरु किया है और उसमें मुनाफा नहीं हो रहा है तो आप किसी अनुभवी व्यक्ति के इस बारे में बातचीत कर सकते हैं। उनकी सलाह आपके बहुत काम आएगी।

आर्थिक : आपके लिए यह महीना सामान्य रहने की उम्मीद है। इस महीने आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। इसके अतिरिक्त यदि आप कोई प्रॉपर्टी बेच कर पैसा कमाना चाहते हैं तो इस दौरान आपकी इच्छा भी पूरी हो जाएगी जिससे आपको आर्थिक तौर पर मजबूती मिलेगी।

स्वास्थ्य : यदि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो यह महीना थोड़ा सा कमजोर हो सकता है। आपको नींद से जुड़ी समस्याएं, आंखों में पानी बहना और पैर में एड़ी में दर्द तथा किसी तरह की चोट या मोच लगने की ओर इशारा करते हैं इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और लापरवाही बरतने से बचना चाहिए।

प्रेम वैवाहिक : यदि प्रेम संबंधों की बात की जाए तो यह महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप जिन से प्यार करते हैं, उनसे अपने दिल की बात कहने में बिल्कुल भी हिचक नहीं रखेंगे और खुलकर बात करेंगे। आप अपने प्रियतम के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। विवाहित लोगों की बात करें तो आपके निजी संबंधों में कुछ समस्या आएगी। आपसी वाद विवाद बढ़ सकता है जिससे घर की शांति भी हो सकती है। आपको थोड़ा संभल कर चलना चाहिए ताकि पारिवारिक माहौल न बिगड़े।

पारिवारिक : यदि पारिवारिक जीवन की बात की जाए तो आपके घर में धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। घर का माहौल सुख शांति से भरपूर रहेगा और घर में किसी का विवाह होना या किसी संतान के जन्म होने के शुभ संयोग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में किसी खास व्यक्ति के आगमन से घर की चहल-पहल बढ़ेगी।

उपाय : रविवार के दिन सूर्य देव को तांबे के पात्र से अर्घ्य दें और उसमें थोड़ा कुमकुम मिला लें।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी।
शुभ अंक : 6, 13

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrologyसामान्य : इस महीने चार ग्रहों का राशि परिवर्तन होने से आपकी कुंडली में सप्तम और तृतीय भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो ये महीना आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा।

कार्यक्षेत्र : अब अगर हम कार्यक्षेत्र की बात करे तो ये महीना आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा और ऐसे में आपको आलस्य को त्याग कर अपनी कोशिशों को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि आपको मुनाफा हो सके। जी हां करियर के मामले में आपको सोच समझ कर आगे बढ़ने की जरूरत है।

आर्थिक : अगर आर्थिक रूप से देखा जाएँ तो इस महीने आप समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेंगे और यह महीना आर्थिक रूप से सामान्य से ज्यादा बेहतर रहेगा। एकादश भाव में राहु की उपस्थिति होने से आमदनी में वृद्धि होगी। हालांकि भाई बहनों से धन संबंधी मामले को लेकर बहस हो सकती है।

स्वास्थ्य : अगर हम स्वास्थ्य की बात करे तो पेट से जुडी कोई समस्या हो सकती है, इसलिए अपने डेली रूटीन में सकारात्मक बदलाव जरूर करते रहे। कई जातकों को अपच या पेट में गैस की समस्या हो सकती है। आपको सलाह है कि खानपान पर विशेष ध्यान दें।

प्रेम वैवाहिक : लवमेट के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और प्रेम बढ़ेगा। अगर किसी बात पर दोनों के बीच विवाद रहा है तो इस वक्त खत्म हो जाएगा। दोनों के बीच मानसिक और शारीरिक दूरियां खत्म होंगी। इस दौरान आप लवमेट के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन की बात करें तो पति जीवनसाथी के रिश्ते में पहले से ज्यादा मिठास और भरोसा नजर आएगा। आपकी समस्याओं को सुलझाने में जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी। सप्तम भाव में शुक्र और मंगल की उपस्थिति से वैवाहिक जीवन के विवादों को निपटारा हो सकता है।

पारिवारिकमंगल और शनि का दृष्टि संबंध आपके घरेलू सुख के चतुर्थ भाव पर है। घर-परिवार में आपकी अहमियत बढ़ेगी। रिश्तेदारों-मित्रों के बीच सम्मान मिलेगा। आप सबके साथ सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे और परिवार को मिला-जुलाकर रखने के लिए आपकी प्रशंसा होगी।

उपायआपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और हनुमान जी के मंदिर जाकर उन्हें मंगलवार को चोला चढ़ाना चाहिए।

शुभ रंग : आसमानी, नारंगी।
शुभ अंक : 2, 11

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामान्ययह माह कई क्षेत्रों में सफलता का द्वार खोलेगा। दशम भाव के मालिक मंगल के बृहस्पति के साथ अष्टम भाव में रहने से विदेशी संस्थान में काम कर रहे लोगों को सफलता मिलने वाली है। इस दौरान नई नौकरी का भी योग है।

कार्यक्षेत्रयह माह उन नौकरी पेशा लोगों के लिये अच्छा रहेगा जो विदेशी कंपनियों में काम करते हैं। वहीं जो जातक विदेशी कंपनी में जॉब प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें भी इस दौरान अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को लिए भी नई संभावनाओं का दरवाजा खुलेगा। आप किसी और क्षेत्र में व्यापार को फैला सकते हैं।

आर्थिकएकादश भाव में राहु की उपस्थिति होने से आमदनी में वृद्धि का अच्छा संकेत है। इस माह आप पैसे को बचाने के प्रयास तो करेंगे लेकिन इसके बावजूद भी मनमाफिक बचत आप नहीं कर पाएंगे। आपका पैसा उन चीजों पर खर्च हो सकता है जो चीजें आपके लिये जरूरी नहीं हैं। आपको सलाह है कि घर का बजट बनाकर चलें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना मिलाजुला रहेगा। महीने के पूर्वाध में लग्नेश मंगल सप्तम भाव में सूर्य के साथ होंगे। इससे स्वभाव में कुछ उग्रता आएगी। मन खिन्न रहेगा। अकारण ही मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में किसी बड़े बुजुर्ग के स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है।

प्रेम वैवाहिकअगर हम रिलेशनशिप स्टेटस की बात करे तो आपका अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। जिसके कारण रिश्ते में अस्थिरता आ सकती है और जो विवाहित लोग है वो पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर अपने जीवनसाथी से झगड़ सकते है। आपको सलाह है कि जीवनसाथी की भावनाओं को ख्याल रखें और चोट पहुंचाने वाली भाषा का इस्तेमाल ना करें।

पारिवारिक पारिवारिक जीवन इस महीने सुखमय रहेगा। दूसरे भाव के स्वामी बुध की भाग्य स्थान पर उपस्थिति होने से परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। परिवार के सदस्यों में पारस्परिक सहयोग की भावना रहेगी। परिवार से दूर रह रहे लोगों को घरवालों से मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे।

उपायबृहस्पतिवार के दिन श्री विष्णु भगवान के मंदिर जाकर उन्हें पीला चंदन अर्पित करें।

शुभ रंग : नीला, मैरून।
शुभ अंक : 3, 8

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सामान्य : इस महीने चार ग्रहों शुक्र का वृश्चिक में, सूर्य और बुध का धनु में तथा मंगल का मेष में राशि परिवर्तन हो रहा है। बहरहाल इन चार ग्रहों के गोचर के कारण नवम, चतुर्थ और पंचम भाव आपकी कुंडली में सक्रिय अवस्था में रहेंगे। जिसके चलते आपको करियर में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

कार्यक्षेत्र : अगर कार्यक्षेत्र की बात करे तो जो लोग इस महीने नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्यूकि आने वाले समय में आप कामयाबी के शिखर तक पहुँच सकते है। हालांकि अगर आप व्यापार से जुड़े हुए है या किसी के साथ मिल कर व्यापार करते है तो पार्टनरशिप में पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है।

आर्थिक : यह समय आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। इस दौरान बृहस्पति के साथ सूर्य के एकादश भाव में स्थित होने से आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। इस दौरान धन लाभ का योग है। आपको रुका हुआ या फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। इस दौरान  सुख सुविधा पर बड़े पैमाने पर खर्च कर सकते हैं।

स्वास्थ्य : आपको इस समय में लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। बाहर का खाना कुछ दिनों के लिए त्याग दें तथा भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। ऐसा करने से आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे। अगर समस्या का अनुभव होता है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना ठीक होगा।

प्रेम व वैवाहिक : इस महीने आपको प्रेम जीवन में कोई भी फैसला लेने से पहले बहुत सोच विचार करना चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के साथ कई पार्टियों में शिरकत कर सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।  इस दौरान आपका दांपत्य जीवन काफी बेहतरीन रहेगा।

पारिवारिक : यह वक्त पारिवारिक दृष्टि से मुश्किल भरा रहेगा। माह के पूर्वार्ध में राहु दूसरे भाव में और शनि दशम भाव में रहेंगे। इसकी वजह से घर परिवार में परेशानी बढ़ेगी। घर के सदस्यों में किसी पुराने विवाद पर तीखी बहस हो सकती है। इस वक्त एक दूसरे पर भरोसे की कमी नजर आएगी। बड़े बुजुर्गों से भी कहासुनी हो सकती है।

उपाय : आपको श्री शनि देव जी के बीज मंत्र “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनेश्चराय नमः” का नियमित जाप करना चाहिए।

शुभ रंग : जामुनी, मटमैला।
शुभ अंक : 4, 11

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सामान्य : मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह कुछ ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन ग्रहों के गोचर के कारण इस माह आपकी कुंडली में एकादश, षष्ठम और सप्तम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे।

कार्यक्षेत्र : यह माह उन नौकरी पेशा लोगों के लिये अच्छा रहेगा जो विदेशी कंपनियों में काम करते हैं। वहीं जो जातक विदेशी कंपनी में जॉब प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें भी इस दौरान अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है।

आर्थिक : इस माह आप पैसे को बचाने के प्रयास तो करेंगे लेकिन इसके बावजूद भी मनमाफिक बचत आप नहीं कर पाएंगे। आपका पैसा उन चीजों पर खर्च हो सकता है जो चीजें आपके लिये जरूरी नहीं हैं। हालांकि अच्छा बजट प्लान करके आप अपने खर्चों पर लगाम लगा सकते हैं। इस महीने आपका कोई करीबी दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है।

स्वास्थ्य : बता दे कि स्वास्थ्य के मामले में ये महीना ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। मौसम का असर भी आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है। इस दौरान पौष्टिक भोजन करें और तली भुनी चीजों से परहेज करें।

प्रेम व वैवाहिक : बता दे कि इस महीने प्रेम जीवन को लेकर जो भी फैसला करे, सोच समझ कर ही ले। आपको जान कर ख़ुशी होगी कि इस महीने आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। पति जीवनसाथी भावनात्मक तौर पर एक दूसरे के और करीब आएंगे। दोनों एक दूसरे के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे और इसकी वजह से उनका रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होगा।

पारिवारिक : इस महीने अपने परिवार की जिम्मेदारियों को समझते हुए आप घरेलू कामों पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्चें भी करेंगे। जिससे पारिवारिक माहौल काफी शांतिपूर्ण रहेगा। इस दौरान जहां तक संभव हो अनावश्यक बहस से बचने की कोशिश करें। आपको सलाह है कि खुद वाणी पर नियंत्रण रखें और परिवार में संवादहीनता को खत्म करने की कोशिश करें। परिवार में आपकी अहम भूमिका की वजह से सभी सदस्य आपसे बेहतर बर्ताव की उम्मीद कर सकते हैं।

उपाय : बता दे कि रविवार के दिन गाय को गुड़ और आटा खिलाना काफी शुभ रहेगा।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी।
शुभ अंक : 2, 9

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyसामान्य : यह महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा। महीने का शुरुआती दौर थोड़ा सा कमजोर रहेगा। शुक्र देव के आपके दशम भाव में गोचर करने के कारण कार्य क्षेत्र में जबरदस्त परिणाम प्राप्त होने के योग बनेंगे। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे और कार्यक्षेत्र पर भी अपने साथ काम कर रहे सभी लोगों को खुश रखेंगे।

कार्यक्षेत्र : सभी आपके काम की और आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने हाथ में आए हुए कामों को बहुत जल्दी और बहुत अच्छे तरीके से करने की कोशिश करेंगे। इससे नौकरी में आप की स्थिति प्रबल हो जाएगी। आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आपके कठिन परिश्रम को सराहेंगे।

आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण से देखने पर पता चलता है कि इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शनि महाराज अपनी ही राशि में एकादश भाव में विराजमान रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखेंगे। आपके सभी काम बनेंगे और धन की कोई कमी नहीं होगी।

स्वास्थ्य : यदि स्वास्थ्य की बात की जाए तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप तंदुरुस्त रहेंगे और अपनी सेहत में सुधार महसूस करेंगे। यदि पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या चली आ रही है तो आप उसमें भी सुधार होगा और आप अच्छा जीवन व्यतीत करेंगे।

प्रेम वैवाहिक : प्रेम संबंधी मामलों के लिए यह महीना अनुकूलता लिए रहेगा। शनिदेव की पंचम भाव पर दृष्टि होने से आप अपने प्यार में सच्चाई का साथ देंगे और उनके प्रति वफादारी रखेंगे जो कि एक रिश्ते के लिए बहुत जरूरी है। विवाहित लोगों की बात करें तो देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि सप्तम भाव पर होने से दांपत्य जीवन में तनाव की कमी होगी और आपसी सामंजस्य बेहतर बनेगा।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन में उठापटक की स्थिति रहेगी। आपका व्यवहार भी परिवार के प्रति थोड़ा लापरवाही भरा रहेगा जिससे पारिवारिक गतिविधियों में दिलचस्पी कम रहेगी और परिवार से कुछ दूरी हो जाएगी। इससे आपको असंतुष्टि होगी और परिवार में भी कुछ समस्याएं महसूस हो सकती हैं।

उपाय : बृहस्पतिवार के दिन पीपल वृक्ष को छुए बिना उसको जल चढ़ाएं तथा केले के वृक्ष की पूजा करें।

शुभ रंग : गुलाबी, मटमैला।
शुभ अंक : 4, 7

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Masik Rashifal May 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

(Indian News Room के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

यह भी पढ़ें : जानिए आखिर क्यों मंगल कार्यों में फोड़ा जाता है नारियल, क्या आप जानते है इसके पीछे की असली वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button