
मासिक राशिफल मार्च 2024 : इस महीने इन जातकों के जीवन में होंगे अनेक शुभ बदलाव, घरेलू संबंध होंगे घनिष्ठ, धन और संपत्ति में होगी बढ़ोतरी, मिलेगा मनोवांछित फल, बाकी भी जानें अपना हाल
Masik Rashifal March 2024 : लोग अपनी राशि को लेकर काफी उत्सुक रहते है की आने वाला समय हमारे लिए कैसा रहेगा। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। इस राशिफल के जरिये आप जान सकेंगे की यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी सेहत कैसी रहेगी, आपका करियर कैसा रहेगा, कारोबार में क्या उतार चढ़ाव रहेंगे और भी बहुत सी घटित घटनाओ के बारे में बताएँगे। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते है, तो चलिए पढ़िए Masik Rashifal March 2024
मासिक राशिफल मार्च 2024
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
सामान्य : महीने की शुरुआत में सूर्य मंगल और महीने के उत्तरार्ध में मंगल और शुक्र का एकादश भाव में होना आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत अनुकूल रहेगा।
कार्यक्षेत्र : करियर के दृष्टिकोण से यह महीना अच्छा रहने की उम्मीद है। पदोन्नति के योग भी बनेंगे। अगर आप पहले से ही पदोन्नति के हकदार हैं, तो इस बार आप को पदोन्नति मिल जाएगी और आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को और अधिक सफलता मिलेगी तथा जो लोग अभी बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार की प्राप्ति हो सकती है और एक नौकरी मिल सकती है।
आर्थिक : यदि आपकी आर्थिक स्थिति को देखा जाए, तो यह महीना अच्छी सफलता देगा। बैंक बैलेंस बढ़ेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पटरी पर दौड़ने लगेगी। महीने की शुरुआत में सूर्य मंगल और महीने के उत्तरार्ध में मंगल और शुक्र का एकादश भाव में होना आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत अनुकूल रहेगा। व्यापार हो या नौकरी आपको धन प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य : यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मध्य में आने की संभावना है। आप खुद के प्रति लापरवाह हो सकते हैं और यही वजह हो सकती है कि आप बीमार पड़ जाएंगे। अपने खानपान को नियंत्रण में रखें। अच्छी दिनचर्या अपनाएं और थोड़ी बहुत कसरत व्यायाम या फिर ध्यान और योग करने की कोशिश करें, इससे आपको उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी और स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आएगी।
प्रेम व वैवाहिक : यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं, तो महीने की शुरुआत से लेकर अंत तक का समय अनुकूल रहेगा। बस महीने के मध्य में थोड़ी सावधानी रखनी होगी। वहीं विवाहित जातकों के लिए भी आपसी तालमेल गड़बड़ाने की आशंका है, जिसके परिणामस्वरूप झगड़ा और विवाद हो सकता है। आपसी तनाव ना बढ़े और विवाद विवाद ना हो इसका ध्यान रखना होगा।
पारिवारिक : यह महीना पारिवारिक तौर पर मध्यम रहने वाला है। आपके कुटुंब जनों के बीच प्रेम की भावना बनी रहेगी। आपस में एक दूसरे के प्रति अच्छा सामंजस्य भी देखने को मिलेगा और सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भली प्रकार करेंगे।
उपाय : आपको शनिवार के दिन किसी मंदिर में काले तिल और साबुत काले उड़द का दान करना चाहिए।
शुभ रंग : जामुनी, सुनहरा।
शुभ अंक : 4, 9
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
सामान्य : आपके दशम भाव में सूर्य देव उच्च राशि में विराजमान हैं जिसके कारण इस राशि के नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। इसके साथ ही माह के उत्तरार्ध में कर्क राशि के लोगों को उनके काम को लेकर वाहवाही सुनने को मिल सकती है।
कार्यक्षेत्र : जो लोग कारोबार करते हैं उनको भी इस महीने उचित लाभ मिलेगा। कुछ कारोबारी नए संपर्कों के जरिए कारोबार में सकारात्मक बदलाव भी कर सकते हैं। हालांकि साथ ही आपको अति उत्साह में आकर कोई गलत निर्णय लेने से इस महीने बचना चाहिए।
आर्थिक : आपके लिए यह महीना सामान्य रहने की उम्मीद है। इस महीने आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। अनचाहे खर्चों से बचने के लिए आपको बजट बनाना चाहिए, धन का निवेश करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना मिलाजुला रहेगा। माह के पूर्वार्ध में सूर्य के बृहस्पति के साथ उपस्थित होने से आपको राहत मिलेगी। आपको छोटी-मोटी बीमारियों से निजात मिलेगी। समय पर खानपान और नियमित व्यायाम से आपको फायदा होगा। तली भुनी चीजों से परहेज करना होगा।
प्रेम व वैवाहिक : यदि किसी के साथ प्रेम संबंध है, तो आपके लिए यह महीना बहुत आनंददायक रहने वाला है। किसी के साथ प्रेम करते हैं, तो उसका इजहार करने में अब और देर न करें, बात बन सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए भी यह समय सुखमय रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
पारिवारिक : इस वक्त पारिवारिक जीवन कुछ कठिनाई भरा हो सकता है। द्वितीय भाव में राहु का होना, घर परिवार में परेशानी लेकर आ सकता है। घर के सदस्यों में तकरार बढ़ने की संभावना है। किसी पुराने विवाद पर तनाव बढ़ सकता है।
उपाय : रविवार के दिन बैल को गुड़ खिलाना भी आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग : भूरा, चॉकलेटी।
शुभ अंक : 4, 13
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
सामान्य : इस माह सूर्य, मंगल, बुध और सूर्य के गोचर से आपके तृतीय, चतुर्थ और अष्टम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। इन भावों के गुणों की बात की जाये तो तृतीय भाव से हम आपके पराक्रम और साहस पर विचार करते हैं।
कार्यक्षेत्र : करियर की बात करें तो इसमें उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आपके विरोधी भी काफी मजबूत रहेंगे और वे आपको हानि पहुंचाने का या आपके मान सम्मान को गिराने का पूरा प्रयास कर सकते हैं।
आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण की बात करें तो आपके खर्चों में गिरावट देखने को मिलेगी और इनकम के कई नए रास्ते खुलेंगे। इससे आप अपने आर्थिक पक्ष को लेकर संतुष्ट दिखाई देंगे। किसी अर्जेंट कार्य के लिए धन की आवश्यकता पड़ सकती है।
स्वास्थ्य : इस महीने आपके स्वास्थ्य में कई उतार चढ़ाव आ सकते है और आपको रक्त संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि अपने खानपान के प्रति सावधानी बरतते हुए, अधिक मसालेदार व बाहर के खाने से परहेज करें और समय समय पर डॉ से सलाह जरूर लेते रहें ।
प्रेम व वैवाहिक : प्रेम में पड़े जातक इस माह मिलेजुले परिणाम हासिल करेंगे क्योंकि शनि इस दौरान अपना गोचर अपनी ही मकर राशि में करते हुए, आपकी राशि के सप्तम भाव में विराजमान हैं, जिस कारण इस समय प्रेमी जातकों के बीच गलतफहमी पैदा हो सकती है। अगर विवाहित जातकों की बात करें तो दोनों में सामंजस्य का भाव देखने को मिलेगा, दोनों का एक दूसरे के प्रति प्रेम का भाव रहेगा।
पारिवारिक : बता दे कि पारिवारिक जीवन भी सामान्य व्यतीत होगा, लेकिन कुछ लोग आपके मान सम्मान को ठेस पहुँचाने की कोशिश कर सकते है। हालांकि इस महीने परिवार की सलाह पर आप कोई वाहन खरीद सकते है।
उपाय : इस महीने आपको सूर्य भगवान को जल अर्पित कर उनकी आराधना करनी चाहिए।
शुभ रंग : नीला, हल्का भूरा।
शुभ अंक : 3, 11
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
सामान्य : राहु आपके दशम भाव में विराजमान हैं, जो कर्म, व्यवसाय, पद, ख्याति का भाव माना जाता है। तो राहु के इस गोचर के परिणामस्वरूप आप करियर को लेकर काफी सक्रिय यानी कर्मशील रहेंगे।
कार्यक्षेत्र : आप अपनी वर्तमान जॉब को बदलना चाह रहे हैं तो इस समय जॉब में बदलाव आपके भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं या वर्तमान कारोबार का ही विस्तार कर सकते हैं। अगर आप कोई दिमागी काम करेंगे, तो उसमें पूरी सफलता मिलेगी।
आर्थिक : आमदनी और खर्च में संतुलन रखने के लिए आपको हिसाब-किताब से खर्च करने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े हुए कुछ लोग आपके नए प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा कर सकते हैं।
स्वास्थ्य : जहां तक स्वास्थ्य की बात है, तो यह माह बेहद सावधानी से चलने का है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह पूरा महीना आपके अनुकूल नहीं है। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। इसलिए स्वास्थ्य को लेकर बहुत सजग रहने की जरूरत है।
प्रेम व वैवाहिक : शप्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। एक दूसरे के प्रति सामंजस्य और आपसी तालमेल भी बना रहेगा। विवाहित जातकों के लिए महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। उत्तरार्ध में दाम्पत्य जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। किसी बात को लेकर एक दूसरे के प्रति अविश्वास की भावना पैदा हो सकती है। आपसी क्लेश हो सकता है।
पारिवारिक : परिवार के सदस्यों में तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। एक दूसरे के साथ सहयोग की भावना रहेगी। आपस में प्रेम भाव भी खूब रहेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति के प्रभावसे परिवार में कुछ मतभेद या तनातनी हो सकती है। इसको लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
उपाय : लक्ष्मी नारायण भगवान की नित्य पूजा करें।
शुभ रंग : गहरा लाल, पीला।
शुभ अंक : 2, 9
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
सामान्य : इस माह गुरु बृहस्पति आपके नवम भाव में गोचर करते हुए, आपके तीसरे भाव को दृष्टि करेंगे, करियर में आपको अनुकूलता देने का कार्य करेगा। जिससे नौकरीपेशा जातक सबसे अधिक महीने की शुरुआत में बेहतरीन अवसर प्राप्त करते हुए, अपने कार्यक्षेत्र के सभी कार्यों को समय पर पूरा कर सकेंगे।
कार्यक्षेत्र : आपके लिए अक्टूबर का यह माह अच्छा रहने की संभावना है। खासकर, महीने की शुरुआत इस दृष्टि से बहुत अच्छी रहेगी। जो लोग पहले से ही सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उनको इस समय बहुत शुभ फल मिल सकते हैं। प्रमोशन मिल सकता है। किसी अच्छी जगह तबादला हो सकता है, या फिर कोई महत्वपूर्ण दायित्व मिल सकता है। लेकिन व्यापार करने वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
आर्थिक : आर्थिक पक्ष के लिहाज से इन जातकों के लिए यह महीना अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपके दसवें घर के स्वामी मंगल आपकी आय और लाभ के ग्यारहवें घर में स्थित होंगे जो आपकी आर्थिक स्तिथि को मजबूत करता है। चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
स्वास्थ्य : माह के उत्तरार्ध में कुछ स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती है। आपको कोई एलर्जी या त्वचा से जुड़ी समस्या भी परेशान कर सकती है। अत्यधिक तनाव की वजह से आपकी नींद पर इसका असर पड़ सकता है।
प्रेम व वैवाहिक : प्रेमी युगलों के रिश्ते में खूब मधुरता रहेगी। प्रेम की धारा तीव्र वेग से बहेगी। एक-दूसरे के साथ गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। विवाहित जातकों के लिए भी यह माह बहुत चुनौतीपूर्ण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में गलतफहमियां हो सकती है।
पारिवारिक : पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से यह माह आपको घर-परिवार से जुड़े अनुकूल फल ही देने का कार्य करेगा। आप घर में शांति की अनुभूति करते हुए, घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। यह समय बहुत समझदारी से व्यवहार करने का है।
उपाय : रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करें और वट वृक्ष में पानी डालें
शुभ रंग : गुलाबी, सुनहरा।
शुभ अंक : 6, 11
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
सामान्य : इस महीने आपके दशम भाव के स्वामी गुरु अपनी ही मीन राशि में गोचर करेंगे, जिसके परिणामस्वरूप आपको अपने करियर में अपार सफलता की प्राप्त होगी। खासतौर से आप अपने करियर में कई अच्छे अवसर प्राप्त करते हुए, तरक्की करने में सक्षम होंगे।
कार्यक्षेत्र : खासतौर से वो जातक जो किसी व्यवसाय से जुड़े हैं, उनके लिए यह माह विशेष अनुकूलता लेकर आ रहा है। इसके अलावा नौकरीपेशा जातकों को भी, इस दौरान कार्यस्थल पर प्रमोशन मिलने के योग बनेंगे। परंतु इसी दौरान आप पर कार्य का बोझ भी अधिक होगा, जिसके चलते आपको कुछ मानसिक तनाव संभव है।
आर्थिक : आपको धन से जुड़े काफी अच्छे परिणाम दे सकता है, आप अलग-अलग माध्यमों से धन प्राप्ति करते हुए, अपनी आय के स्रोत्रों में वृद्धि कर सकेंगे। इससे आपको अपनी पूर्व की हर प्रकार की आर्थिक तंगी से निजात भी मिलेगी, साथ ही आप अपने धन को संचय करते हुए अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकेंगे।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य जीवन की बात की जाए तो, यह महीना आपकी सेहत के लिहाज़ से अनुकूल ही रहेगा क्योंकि आपके छठे भाव के स्वामी मंगल इस समय आपकी राशि से द्वादश भाव में उपस्थित होते हुए, आपको सेहत से जुड़े शुभ परिणाम देने का कार्य करेंगे। साथ ही मंगल देव की यह स्थिति, आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से निजात देने में मदद करेगी।
प्रेम व वैवाहिक : यह माह प्रेमी जातकों के लिए कुछ मिलाजुला सिद्ध होगा, लम्बे समय से चला आ रहा कोई तनाव इस दौरान वह समाप्त हो जाएगा। शादीशुदा लोगों की बात की जाये तो इस माह अपने जीवनसाथी से तो उनकी अच्छी बनेगी ही साथ ही जीवनसाथी के परिवार वालों से भी वो अच्छा व्यवहार करेंगे।
पारिवारिक : पारिवारिक जीवन में आपको अच्छे फलों की प्राप्ति इस माह होगी। आपके माता-पिता के संबंध इस माह सुधर सकते हैं, उनके बीच का सामंजस्य आपके पारिवारिक वातावरण को भी खुशहाल बना देगा।
उपाय : नियमित रूप से गाय को हरी घास खिलाएं।
शुभ रंग : लाल, गुलाबी।
शुभ अंक : 3, 8
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
सामान्य : आपके दशम भाव में बृहस्पति और नवें स्थान में शनि की स्थिति आपको कार्य क्षेत्र में सफलता दिलाएगी। इस राशि के कुछ लोगों को इस माह उच्च पद प्राप्त हो सकता है।
कार्यक्षेत्र : जो लोग अभी तक बेरोजगार हैं उन्हें भी रोजगार मिलने की पूरी संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामलों से इस माह आपको बचकर रहना होगा, यदि कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फंसे हैं तो सतर्कता बरतें। व्यापार करने से आपको इस महीने बचने की जरूरत है।
आर्थिक : बता दे कि आर्थिक रूप से यह महीना काफी बेहतर रहेगा और आप वृद्धि की तरफ बढ़ेंगे। इसके इलावा अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते है तो पहले इस क्षेत्र से संबंधित कुछ अनुभव लोगों से बात कर ले।
स्वास्थ्य : आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से निजात मिलेगी। खासतौर से यदि आप पहले से किसी बड़ी या गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो, उससे भी आपको निजात मिलने के योग बनेंगे। ऐसे में आप अपने अच्छे स्वास्थ्य जीवन का लाभ उठाते हुए, इस समय अपना जीवन खुलकर जीते दिखाई देंगे।
प्रेम व वैवाहिक : जो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं उन्हें महीने की शुरुआत में लवमेट के साथ कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के विवाहित जातकों के लिए मई का यह महीना बहुत बेहतरीन रहेगा।
पारिवारिक : इस महीने मिले जुले परिणाम मिलेंगे। घर के लोगों के साथ आपके कुछ मतभेद हो सकते हैं। आपके माता-पिता को इस महीने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं इसलिए उनका ख्याल रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
उपाय : शनिवार के दिन दिव्यांगों को भोजन कराएं।
शुभ रंग : हरा, नीला।
शुभ अंक : 4, 6
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
सामान्य : महीने की शुरुआत में केतु आप के बारहवें भाव में होने के कारण विदेश यात्राओं की संभावना थोड़ी कम होगी और यदि आपको जाने का मौका मिलेगा भी तो उसमें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कार्यक्षेत्र : करियर की बात की जाए तो यह महीना आपके पक्ष में नजर आता है। स्थिति आपके अनुकूल रहेंगी और कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। इसलिए अपने काम के प्रति सावधान और ईमानदार बने रहें। आपको अपने ऊपर अहंकार करने से बचना होगा, अन्यथा आप अपनी छवि को प्रभावित कर सकते हैं।
आर्थिक : आर्थिक तौर पर आपके लिए यह महीना मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। अगर आपने किसी से कर्ज लिया है, तो उसे समय पर चुकाने का प्रयास करें। आपको कुछ धन से जुड़े मुद्दों को लेकर परेशानी संभव है और इसके चलते आप कई निर्णय लेने में भी खुद को असमर्थ महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के नजरिए से यह महीना आपके लिए कुछ कमजोर रहने की तरफ इशारा कर रहा है। इस महीने बुखार, खांसी, शरीर में दर्द, सीने में जलन, जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।
प्रेम व वैवाहिक : जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन्हें भी उस दौरान किसी खास से मिलने का मौका मिल सकता है। आपके रिश्ते में प्रेम की वृद्धि हो सकेगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपके और जीवनसाथी के बीच कुछ झगड़े की स्थिति और विवाद का कारण बन सकता है।
पारिवारिक : इस माह छाया ग्रह केतु की स्थिति आपके घर-परिवार में कुछ लड़ाई-झगड़े व अशांति भरे वातावरण का कारण बनेगी। यह पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का समय है, प्रयासरत रहें।
उपाय : इस महीने के दौरान आपको सूर्य आराधना करनी चाहिए।
शुभ रंग : मटमैला, हल्का भूरा।
शुभ अंक : 3, 7
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
सामान्य : बता दे कि इस महीने ग्रहों में हो रहे राशि परिवर्तन से प्रथम, अष्टम और नवम भाव आपकी कुंडली में सक्रिय अवस्था में रहेंगे।
कार्यक्षेत्र : अगर हम कार्यक्षेत्र की बात करे तो आपको अपने करियर में आने वाले बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। हालांकि इस महीने आपकी अपने सीनियर्स के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है, इसलिए जरा संभल कर रहे। इसके साथ ही इस महीने आपको कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम करने को भी मिल सकता है।
आर्थिक : बता दे कि आर्थिक पक्ष के मामले में आपको काफी सोच समझ कर आगे बढ़ना चाहिए और इस महीने जमा की गई राशि पूंजी को खर्च करने से भी बचना चाहिए। इसके बाद ही आप आर्थिक रूप से मजबूत हो पाएंगे।
स्वास्थ्य : आपके छठे भाव में केतु की उपस्थिति और द्वादश भाव में राहु की उपस्थिति होना, आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ कष्टकारी सिद्ध हो सकता है। जिसके परिणामस्वरूप आपकी सेहत में गिरावट देखी जाएगी, साथ ही आप कुछ छोटी-मोटी समस्याओं से पीड़ित रहेंगे।
प्रेम व वैवाहिक : ये महीना प्रेम में पड़े जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है। आप अपने बीच के हर विवाद को हल कर, अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का निर्णय भी ले सकते हैं। इसके इलावा शादीशुदा लोगों के जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेग।
पारिवारिक : यह माह आपके लिए कुछ मिलाजुला रहने वाला है। क्योंकि इस माह छाया ग्रह केतु की स्थिति आपके घर-परिवार में कुछ लड़ाई-झगड़े व अशांति भरे वातावरण का कारण बनेगी। इस दौरान आप घर के सदस्यों के बीच भाईचारे की कमी भी महसूस करेंगे।
उपाय : किसी गरीब को भोजन करवाना और गर्म वस्त्र दान करना आपके लिए काफी लाभकारी साबित होगा।
शुभ रंग : चमकीला गुलाबी, सुनहरा।
शुभ अंक : 6, 13
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
सामान्य : इस महीने चार ग्रहों का राशि परिवर्तन होने से आपकी कुंडली में सप्तम और तृतीय भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो ये महीना आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा।
कार्यक्षेत्र : अब अगर हम कार्यक्षेत्र की बात करे तो ये महीना आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा और ऐसे में आपको आलस्य को त्याग कर अपनी कोशिशों को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि आपको मुनाफा हो सके। जी हां करियर के मामले में आपको सोच समझ कर आगे बढ़ने की जरूरत है।
आर्थिक : अगर आर्थिक रूप से देखा जाएँ तो इस महीने आप समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेंगे और यह महीना आर्थिक रूप से सामान्य से ज्यादा बेहतर रहेगा। हालांकि भाई बहनों से धन संबंधी मामले को लेकर बहस हो सकती है।
स्वास्थ्य : अगर हम स्वास्थ्य की बात करे तो पेट से जुडी कोई समस्या हो सकती है, इसलिए अपने डेली रूटीन में सकारात्मक बदलाव जरूर करते रहे।
प्रेम व वैवाहिक : अगर हम रिलेशनशिप स्टेटस की बात करे तो आपका अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। जिसके कारण रिश्ते में अस्थिरता आ सकती है और जो विवाहित लोग है वो पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर अपने जीवनसाथी से झगड़ सकते है।
पारिवारिक : अगर पारिवारिक जीवन की बात करे तो पारिवारिक जीवन में तनाव और कलेश की स्थिति हो सकती है। जी हां इस महीने परिवार में बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण आपको तनाव हो सकता है।
उपाय : बता दे कि रविवार को किसी काले कुत्ते को रोटी डालना काफी लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग : हल्का पीला, केसरिया।
शुभ अंक : 3, 7
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
सामान्य : इस महीने चार ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे है और इन चारों ग्रहों के गोचर के कारण आपकी कुंडली में पंचम, द्वादश और प्रथम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे।
कार्यक्षेत्र : अब अगर कार्यक्षेत्र की बात करे तो इस महीने आपके सामने भले ही कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं, लेकिन आपको डरना नहीं है। जी हां बता दे कि करियर के मामले में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते है। हालांकि आपको इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि कोई आप पर झूठा इल्जाम न लगा दे, क्यूकि इससे आपका इम्प्रेशन दूसरों पर खराब हो सकता है।
आर्थिक : बता दे कि आर्थिक रूप से यह महीना काफी बेहतर रहेगा और आप वृद्धि की तरफ बढ़ेंगे। इसके इलावा अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते है तो पहले इस क्षेत्र से संबंधित कुछ अनुभव लोगों से बात कर ले।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियां देने वाला है। क्योंकि इस माह आपके छठे भाव में बुध के होने की वजह से आपको किसी प्रकार की दुर्घटना या चोट लगने की आशंका बन रही है।
प्रेम व वैवाहिक : प्रेमी जातकों को अपनी लव लाइफ में अनुकूल फल मिलने के योग बन सकेंगे। अगर विवाहित लोगों की बात करे तो आपका जीवनसाथी आपसे कुछ ऐसा मांग सकता है, जिसे आप देने में शायद सक्षम न हो।
पारिवारिक : पारिवारिक दृष्टिकोण से यह महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। इस दौरान परिवार में किसी प्रकार का कोई मांगलिक या शुभ कार्यक्रम भी हो, जिसके कारण आपको स्वादिष्ट भोजन खाने व परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकेगा।
उपाय : बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।
शुभ रंग : भूरा, सुनहरा।
शुभ अंक : 5, 3
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
सामान्य : इस राशि की बात करे तो प्रथम, द्वितीय और षष्ठम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे और आपको इन भावों के अनुसार ही फल की प्राप्ति होगी। बता दे कि द्वितीय भाव को धन भाव कहा जाता है।
कार्यक्षेत्र : अगर हम करियर की बात करे तो इस महीने आपको करियर बनाने के अच्छे अवसर मिलेंगे और अगर आप इन अवसरों का सही तरीके से इस्तेमाल कर पाएं तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।
आर्थिक : बता दे कि आर्थिक रूप से इस महीने आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और आप पैसों की बचत करने में भी सफल होंगे। इसके साथ ही आपको अचानक धन लाभ होने के योग भी बन रहे है।
स्वास्थ्य : इस महीने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि आपको न केवल पेट दर्द की शिकायत हो सकती है बल्कि दाग मुहांसे की समस्या भी हो सकती है। इसलिए अगर हो सके तो नियमित पौष्टिक आहार का सेवन करे।
प्रेम व वैवाहिक : अगर आपके दाम्पत्य जीवन की बात करे तो उसमें उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी और आपका जीवनसाथी किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। इसके इलावा जो लोग अविवाहित है उन्हें रिश्तेदारों की तरफ से कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है।
पारिवारिक : इस माह पारिवारिक सुख में थोड़ी कमी का अनुभव होगा। हालाँकि आप अपने घरवालों के साथ अपने पूर्व के हर विवाद को खत्म कर, उनके साथ अपने संबंधों को बेहतर करने में सफल होंगे। आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने या किसी यात्रा पर जाने का प्लान भी करते दिखाई देंगे।
उपाय : बता दे कि सूर्योदय के समय हर रोज एक सौ आठ बार “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप जरूर करे।
शुभ रंग : हल्का हरा, काला।
शुभ अंक : 5, 9
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Masik Rashifal March 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।
(Indian News Room के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)