राशिफल

मासिक राशिफल जुलाई 2024 : इस महीने इन जातकों के भाग्य में बनेंगे अनेक शुभ संयोग, धन और सम्मान में होगी वृद्धि, हकीकत में बदल सकता है कोई पुराना सपना, लेकिन ये रहें जरा सजग

Masik Rashifal July 2024 : लोग अपनी राशि को लेकर काफी उत्सुक रहते है की आने वाला समय हमारे लिए कैसा रहेगा। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। इस राशिफल के जरिये आप जान सकेंगे की यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी सेहत कैसी रहेगी, आपका करियर कैसा रहेगा, कारोबार में क्या उतार चढ़ाव रहेंगे और भी बहुत सी घटित घटनाओ के बारे में बताएँगे। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते है, तो चलिए पढ़िए Masik Rashifal July 2024

मासिक राशिफल जुलाई 2024

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सामान्यमंगल देव आपके चतुर्थ भाव में गोचर करते हुए, आपके दशम भाव को दृष्टि करेंगे। जो कार्य क्षेत्र और करियर का भाव होता है। इस महीने में आप अपने काम के प्रति अधिक ऊर्जावान और उत्साही दिखाई देंगे।

कार्यक्षेत्रये माह आपके लिए उत्तम और अनुकूल दिखाई दे रहा है। पंचम भाव के स्वामी का पंचम भाव में उपस्थित होना आपको प्रभावी तरीके से योजनाओं को अपनाने में मदद करेगा। जिसके परिणामस्वरूप आपको हर कार्य से लाभ की प्राप्ति होगी।

आर्थिकइस माह कई महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त होंगे। पंचम भाव के स्वामी मंगल का पंचम भाव में ही गोचर होना, आपको व्यापार, शेयर बाजार, आदि से संबंधित क्षेत्रों में अच्छे परिणाम देने का कार्य करेगा।

स्वास्थ्यकाम के प्रति अत्यधिक व्यस्तता आपको थकान से भी भर देगी, जिससे आपको स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं, इसलिए भरपूर मात्रा में नींद लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखते हुए, उसकी सही देखभाल करें।

प्रेम वैवाहिकआपका जीवन साथी किसी बात को लेकर इरिटेट हो सकता है, जिसकी वजह से आपके दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जो जातक अभी तक अपने प्रेमी के समक्ष अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में संकोच महसूस कर रहे थे, उन्हें इस महीने के दौरान आत्मविश्वास की प्राप्ति होगी। जिससे वह अपनी हर भावनाओं को प्रेमी के समक्ष रखने में सक्षम होंगे।

पारिवारिकइस महीने आप अपने पारिवारिक जीवन से संतुष्ट दिखाई देंगे। इस महीने आप अपने कुछ नए दोस्त भी बनाएँगे और अपने पुराने मित्रों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होता रहेगा। मां भी आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करते हुए, आपको सहयोग करेंगी।

उपाय : आवारा पशुओं के लिए चारा और पानी का प्रबंध करना आपके लिए शुभ रहेगा।

शुभ रंग : काला, गुलाबी।
शुभ अंक : 1, 13

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

सामान्य : महीने की शुरुआत में केतु आप के बारहवें भाव में होने के कारण विदेश यात्राओं की संभावना थोड़ी कम होगी और यदि आपको जाने का मौका मिलेगा भी तो उसमें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कार्यक्षेत्र : करियर की बात की जाए तो यह महीना आपके पक्ष में नजर आता है। स्थिति आपके अनुकूल रहेंगी और कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। आपकी मेहनत और लगन को उचित पुरस्कार मिलेगा। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान आपकी सराहना करते हुए, आपको अपना पूरा समर्थन देंगे।

आर्थिक : आर्थिक तौर पर आपके लिए यह महीना मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। अगर आपने किसी से कर्ज लिया है, तो उसे समय पर चुकाने का प्रयास करें। कर्मफल दाता शनि का आपके दूसरे और पंचम भाव को दृष्टि करना, आपको धन संचय करने में कुछ बाधा उत्पन्न कर सकता है। जिससे आपके इस पूरे ही माह के दौरान खर्चों में लगातार वृद्धि होगी।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के नजरिए से यह महीना आपके लिए कुछ कमजोर रहने की तरफ इशारा कर रहा है। इस महीने बुखार, खांसी, शरीर में दर्द, सीने में जलन, जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आप योग, शारीरिक व्यायाम का सहारा लेकर खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने का प्रयास भी कर सकते हैं।

प्रेम  वैवाहिक : जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन्हें भी उस दौरान किसी खास से मिलने का मौका मिल सकता है। सप्तम भाव पर शुक्र की उपस्थिति, शादीशुदा जीवन के लिए भी विशेष अनुकूल रहेगी। आप अपने जीवन साथी के साथ मिलकर अच्छा मुनाफा और जीवन लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

पारिवारिक : पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का समय है। परिवार से दूर रह रहे लोगों को घरवालों से मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे। अपने रिश्तेदारों के साथ आपका भूमि विवाद या आर्थिक व धन से जुड़ा कोई विवाद संभव है। हालांकि इन अनावश्यक तर्क-वितर्क और झगड़ों से खुद को दूर रखना ही, आपके लिए बेहतर होगा।

उपाय : रविवार के दिन सूर्य देव को अर्घ्य अवश्य दें, इससे आपको लाभ होगा।

शुभ रंग : नीला, हल्का भूरा।
शुभ अंक : 3, 8

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सामान्यग्रहों के राजा सूर्य और सेनापति मंगल, जो दोनों गर्म ग्रह हैं, आपके प्रथम भाव में एक साथ उपस्थित हैं। प्रथम भाव जातक के स्वभाव का भाव है, तो आपके स्वभाव में कुछ गर्मी रह सकती है, जिसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा।

कार्यक्षेत्रआप करियर को लेकर काफी सक्रिय यानी कर्मशील रहेंगे। आपको अपनी हाजिरवाबी से नौकरी में काफी लाभ होने की संभावना है। इसलिए अपने काम के प्रति सावधान और ईमानदार बने रहें

आर्थिक आपको अपने दोस्तों से आर्थिक रूप से सहायता मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। इस महीने आप अच्छा धन अर्जित कर पाने में सफल होंगे। नौकरीपेशा वालों के लिए भी यह समय आर्थिक दृष्टि से अच्छा साबित हो सकता है।

स्वास्थ्य इस माह आपको सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। आप बुखार से पीड़ित हो सकते हैं और आंखों सम्बंधित समस्या होने के भी आसार है। ऐसे में छोटी से छोटी बीमारी को भी नजरअंदाज न करते हुए, उसे बढ़ने से पहले ही उसकी डॉक्टर से जांच करवाए।

प्रेम वैवाहिकशनि की आपकी कुंडली के पंचम भाव में उपस्थिति है, जो प्रेम संबंधों के लिए बहुत अनुकूल नहीं दिखती, इस कारण जीवन में कलह पैदा हो सकती है। अपने साथी के साथ समय-समय पर संवाद करते हुए, उन पर विश्वास दिखाए। पति-पत्नी में प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा। उनमें आपसी तालमेल बहुत अच्छा रहेगा और एक दूसरे को सहयोग करेंगे।

पारिवारिकपरिवार के सदस्यों में तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। एक दूसरे के साथ सहयोग की भावना रहेगी। आपस में प्रेम भाव भी खूब रहेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप इस दौरान परिवार के साथ, किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान भी कर सकते हैं। ये यात्रा आपको परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ, चल रहे हर मतभेद को सुलझाने में मदद करेगी।

उपाय : शनि देव के नकारात्मक प्रभावों को दूर करने के लिए हर शनिवार को सरसों के तेल का दान करें।

शुभ रंग : गहरा लाल, पीला।
शुभ अंक : 2, 7

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Lord Shivसामान्यआपके ग्यारहवें भाव, जो आय का भाव है, उसमें राहु विराजमान है। राहु की यह स्थिति इस बात का संकेत है कि आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी। आपके दशम भाव के स्वामी गुरु बृहस्पति की नवम भाव में उपस्थिति,  नौकरी पेशा लोगों को इच्छानुसार स्थानांतरण होने के योग बनाएगी।

कार्यक्षेत्रआप चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए आगे बढ़ेंगे। कारोबार/व्यापार करने वालों के लिए भी यह बहुत उत्तम समय है। कारोबार में बरकत होगी, कारोबार का विस्तार भी संभव है। जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचना चाहिए। कुल मिलाकर कहें तो नौकरीपेशा और व्यापारी दोनों ही जातकों के लिए, यह माह नए लक्ष्य और नई जिम्मेदारियों से भरपूर रहने वाला है।

आर्थिकइस माह आपका आर्थिक पक्ष कुल मिलाकर ठीक रहेगा। आय के नियमित स्रोतों से आय अच्छी आय होगी, साथ आमदनी के कुछ नए स्रोत भी निर्मित हो सकते हैं। आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की प्रबल संभावना है।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह माह थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव आएंगे। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। खानपान ठीक रखें और दिनचर्या को अनियमित न होने दें। जीवनसाथी को सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। उनका भी ख्याल रखें।

प्रेम वैवाहिकप्रेम जीवन के लिहाज से यह आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। माह के पूर्वार्ध में आप प्रेम रस में डूबे रहेंगे, लेकिन उत्तरार्ध में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं विवाहित जातकों के लिए भी आपसी तालमेल गड़बड़ाने की आशंका है, जिसके परिणामस्वरूप झगड़ा और विवाद हो सकता है।

पारिवारिकपारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आप परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए घरेलू कामों पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें और अपनी तरफ से बात न बढ़ाएं अन्यथा आपकी बात झगडे को जन्म दे सकती है।

उपायबृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें और पीपल वृक्ष को जल चढ़ाएं।

शुभ रंग : जामुनी, मटमैला।
शुभ अंक : 4, 7

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सामान्यशुक्र का गोचर इस माह आपके सप्तम भाव में, मंगल का गोचर आपके द्वादश भाव में, बुध और सूर्य का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा। इन सब ग्रहों का गोचर आपके निजी जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव के योग बनाता है।

कार्यक्षेत्र : करियर के क्षेत्र में इस महीने आपको शुभ फल मिलने की पूरी उम्मीद है। जिन सपनों को पूरा करने के लिये आप मेहनत कर रहे थे वो इस माह पूरे हो सकते हैं। बेहतर होगा कि इधर-उधर की बातों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ही ध्यान केंद्रित करें।

आर्थिक आपको आर्थिक रूप से नुकसान होने की आशंका है। कोई बेकार का खर्च हो सकता है। कोई ऐसा सामान खरीद सकते हैं, जो अनुपयोगी साबित होगा। इस माह में आपको पैसे के लेन-देन के मामले में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्यआपको इस समय में पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। यह स्थिति किसी गंभीर रोग के शुरू होने का संकेत दे रही है। इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है।

प्रेम वैवाहिकयदि आपके प्रेम संबंधों की बात की जाए तो उसके लिए महीने की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी और आप अपने प्रियतम से खूब बातें कर रहे होंगे। दांपत्य जीवन में ना चाहते हुए भी थोड़ी सी असंतुष्टि और अशांति बनी रह सकती है।

पारिवारिकपारिवारिक जीवन के लिहाज से यह महीना उतना अनुकूल नहीं रहेगा जितनी आपको उम्मीद थी। परिवार में तनातनी रहने की आशंका है, जिससे आपका चित्त अप्रसन्न और अशांत रहेगा। धैर्य से काम लेना उचित रहेगा।

उपाय : गरीबों को गर्म वस्त्र और कम्बल भेंट करे।

शुभ रंग : लाल, गहरा गुलाबी।
शुभ अंक : 1, 7

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सामान्य : मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह कुछ ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन ग्रहों के गोचर के कारण इस माह आपकी कुंडली में एकादश, षष्ठम और सप्तम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे।

कार्यक्षेत्र : यह माह उन नौकरी पेशा लोगों के लिये अच्छा रहेगा जो विदेशी कंपनियों में काम करते हैं। वहीं जो जातक विदेशी कंपनी में जॉब प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें भी इस दौरान अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है।

आर्थिक : इस माह आप पैसे को बचाने के प्रयास तो करेंगे लेकिन इसके बावजूद भी मनमाफिक बचत आप नहीं कर पाएंगे। आपका पैसा उन चीजों पर खर्च हो सकता है जो चीजें आपके लिये जरूरी नहीं हैं। हालांकि अच्छा बजट प्लान करके आप अपने खर्चों पर लगाम लगा सकते हैं। इस महीने आपका कोई करीबी दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है।

स्वास्थ्य : आपको इस समय में लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। बाहर का खाना कुछ दिनों के लिए त्याग दें तथा भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। ऐसा करने से आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे।

प्रेम व वैवाहिक : इस राशि के विवाहित लोगों को इस माह थोड़ा संभलकर रहना होगा। आपके जीवनसाथी को इस माह ऐसा महसूस हो सकता है कि आप उनको लेकर लापरवाह है। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो इस महीने किसी दोस्त की मदद से आप अपने लवमेट से मिल सकते हैं।

पारिवारिक : कुछ ऐसी स्थिति बनेंगी जो परिवार में किसी झगड़े को जन्म दे सकती है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहें।

उपाय : आपको रविवार के दिन गाय को गुड़ और आटा खिलाना चाहिए।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी।
शुभ अंक : 2, 5

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सामान्य : इस माह शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य के गोचर के चलते आपके पंचम, षष्ठम और दशम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। पंचम भाव से हम विद्या और प्रेम जीवन के सुखमय की उम्मीद करते हैं।

कार्यक्षेत्र : आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ रही थी तो इस महीने वह दूर हो सकती हैं। इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में कोई नया असाइनमेंट मिल सकता है जो काफी फायदेमंद साबित होगा। यदि आपने कोई व्यापार शुरु किया है और उसमें मुनाफा नहीं हो रहा है तो आप किसी अनुभवी व्यक्ति के इस बारे में बातचीत कर सकते हैं। उनकी सलाह आपके बहुत काम आएगी।

आर्थिक : मंगल देव आपके छठे भाव से होते हुए सप्तम भाव में विराजमान होंगे, जिससे आपके आर्थिक जीवन में सकारात्मकता आएगी। आपके लिए यह महीना सामान्य रहने की उम्मीद है। इस महीने आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी।

स्वास्थ्य : अगर स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पित्त की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी और आपको बुखार और टायफाइड जैसे समस्या भी घेर सकती हैं। ऐसे में सावधान रहते हुए, अधिक मसालेदार और तले-भुने भोजन से परहेज करें और केवल संतुलित और स्वस्थ आहार ही लें।

प्रेम व वैवाहिक : इस महीने आपको प्रेम जीवन में कोई भी फैसला लेने से पहले बहुत सोच विचार करना चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के साथ कई पार्टियों में शिरकत कर सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इस दौरान आपका दांपत्य जीवन काफी बेहतरीन रहेगा।

पारिवारिक : पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आप परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए घरेलू कामों पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे। आपको अपने परिवार से इस दौरान पूर्ण प्यार और स्नेह की प्राप्ति होती रहेगी।

उपाय : सोमवार के दिन चीनी, चावल, दूध, आदि सफेद वस्तुओं का दान करें।

शुभ रंग : जामुनी, केसरीया।
शुभ अंक : 4, 11

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrologyसामान्य : इस माह पंचम भाव में, अत्यधिक ग्रहों की उपस्थिति होगी। जिसमें आपके प्रथम भाव के स्वामी आपके अष्टम भाव में गोचर करेंगे। उनके साथ आपके पंचम भाव के स्वामी सूर्य भी युति करेंगे, परिणामस्वरूप आपको नौकरी में अनिश्चितता और शत्रुओं का सामना करना पड़ सकता है।

कार्यक्षेत्रअब अगर हम करियर की बात करे तो आपके जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी और आपके विरोधी भी आपको नुक्सान पहुँचाने की कोशिश करेंगे। जी हां वे आपके मान सम्मान को गिराने की पूरी कोशिश करेंगे।

आर्थिकबता दे कि इस महीने आप पैसे बचाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन फिर भी सफल नहीं हो पाएंगे। जी हां आपका पैसा उन चीजों पर खर्च हो सकता है, जो आपके लिए जरूरी नहीं है। हालांकि ये बात अलग है कि अच्छा बजट प्लान बना कर आप खर्चों पर नियंत्रण कर सकते है और इस महीने कोई करीबी दोस्त भी आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के मामले में बात की जाए तो, यह महीना आपके स्वास्थ्य को लेकर काफी ठीक रहेगा। मंगल की छठे भाव में उपस्थित, आपको एक स्वस्थ जीवन जीने और खुद को फिट रखने के लिए नए व्यायाम गतिविधि करने और अपने खाने की आदतों को सुधारने की ओर भी आपको प्रेरित करेंगी।

प्रेम वैवाहिकजो लोग विवाहित है, उनके लिए ये महीना उतार चढ़ाव भरा रहेगा, क्यूकि आपके जीवनसाथी को ऐसा महसूस हो सकता है कि आप उन्हें लेकर लापरवाह है। इसके इलावा अगर आप सिंगल है तो अपने किसी दोस्त की मदद से आप अपने लवमेट से मिल पाएंगे।

पारिवारिकअगर पारिवारिक जीवन की बात करे तो इस महीने आपके परिवार में खुशियों में वृद्धि होगी। इसके साथ ही इस महीने आप अपने परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप पर भी जा सकते है। कुल मिलाकर कहें तो इस पूरे ही माह, आपको इस बात को समझने की आवश्यकता होगी कि आपका भाग्य आपके परिवार से संबंधित है। इसलिए उन्हें खुश रखने का प्रयास करें, तभी आपको धन और सफलता मिल सकेगी।

उपाय : भगवान हनुमान की पूजा करें और “बजरंग बाण” का पाठ करें। मंगलवार को गेहूं और गुड़ का दान भी आपके लिए लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग : लाल, जामुनी।
शुभ अंक : 4, 7

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामान्यइन दिनों में मंगल ग्रह आपको ऊर्जा प्रदान करते हुए, आपके सप्तम भाव से अष्टम की ओर प्रस्थान करेंगे। इस दौरान वो आपके कार्यक्षेत्र और करियर के दसवें भाव को भी दृष्टि करेंगे, जिससे आपको अपने कार्यस्थल पर उच्च पद की प्राप्ति करने में भरपूर सफलता मिलेगी।

कार्यक्षेत्र : आप अपने काम में अपना ज्यादातर समय व्यतीत करने वाले हैं। व्यापारी जातकों को भी अभी, कार्य क्षेत्र से संबंधित यात्रा करने से परहेज करना होगा। क्योंकि आशंका है कि ये यात्रा आपको सफलता न देते हुए, आपके लिए हानिकारक सिद्ध होंगी। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि, जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचते हुए, प्रयास और मेहनत के माध्यम से अपने कार्य कौशल और अनुभव में वृद्धि करें।

आर्थिक : आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और आपको अपनी संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। निवेश से अचानक लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इस दौरान आप अपनी पैतृक संपत्ति से भी अच्छा मुनाफा अर्जित करने में सफल रहेंगे।

स्वास्थ्य :  इस समय आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना चाहिए। आप मौसमी एलर्जी, बुखार और पीलिया जैसी परेशानियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए अगर हो सके तो नियमित पौष्टिक आहार का सेवन करे और बाहरी खाने से परहेज रखें।

प्रेम  वैवाहिक : प्यार में पड़े लोग इस दौरान एक दूसरे का साथ, आराम के पल, और बेहतर समझ के खूबसूरत पल को साझा करेंगे। शादीशुदा जातकों को कुछ संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वे आपसी समझ से हर मुश्किल का हल निकालने में सक्षम रहेंगे।

पारिवारिक : इस महीने आप काम में इस कदर व्यस्त रहेंगे कि आप पारिवारिक जीवन में ज्यादा समय नहीं व्यतीत कर सकेंगे।

उपाय : सूर्योदय के समय हर रोज एक सौ आठ बार “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप जरूर करे।

शुभ रंग : हल्का हरा, काला।
शुभ अंक : 5, 9

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सामान्य : आपको बता दें कि इस महीने तीन ग्रहों का गोचर हो रहा है, जिसके चलते आपकी कुंडली तीसरे, छठे और ग्यारहवें भाव पर सक्रिय रहेगी।

कार्यक्षेत्र : यह समय काफी शुभ रहने की उम्मीद है। आपका छठा घर स्वामी मंगल राहु के साथ बारहवें घर में है। यह आपको अपने प्रयासों में कड़ी मेहनत करने के लिए गतिशीलता और ताकत देगा जो आपको लाभकारी परिणाम प्रदान करेगा।

आर्थिक : इस महीने में थोड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक पेशेवरों को इस अवधि के दौरान कुछ नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य : महीना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं रहेगा। आपको कोई एलर्जी या त्वचा से जुड़ी समस्या भी परेशान कर सकती है। अत्यधिक तनाव की वजह से आपकी नींद पर इसका असर पड़ सकता है। आपको अनिद्रा और पेट से जुड़ी कुछ समस्या भी परेशान कर सकती हैं।

प्रेम  वैवाहिक : इस राशि के सिंगल जातक इस समय के दौरान नए लोगों से मिलेंगे और अपने जीवन में किसी खास इंसान की दस्तक महसूस करेंगे। पंचम भाव पर परोपकारी ग्रह गुरु बृहस्पति की शुभ दृष्टि इस दौरान, प्रेम जीवन में स्थितियों को नियंत्रित करते हुए उन्हें हल करने में आपकी मदद करेगी।

पारिवारिक : यूँ तो ये पूरा ही महीना पारिवारिक जीवन के लिहाज से, बेहद अच्छा रहने वाला है। फिर भी माह मध्य में, आपके जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आएँगे। आपका अपने परिवार के साथ संबंध कुछ ज्यादा खास अच्छा नहीं रहने की आशंका है। आप इस दौरान कुछ संकट का सामना भी कर सकते हैं।

उपाय : शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दिया जलाएं।

शुभ रंग : भूरा, सुनहरा।
शुभ अंक : 5, 3

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सामान्य : इस माह सूर्य, मंगल, बुध और सूर्य के गोचर से आपके तृतीय, चतुर्थ और अष्टम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। इन भावों के गुणों की बात की जाये तो तृतीय भाव से हम आपके पराक्रम और साहस पर विचार करते हैं।

कार्यक्षेत्र : करियर के क्षेत्र में इस महीने आपको शुभ फल मिलने की पूरी उम्मीद है। जिन सपनों को पूरा करने के लिये आप मेहनत कर रहे थे वो इस माह पूरे हो सकते हैं।

आर्थिक : अगर आप किसी दीर्घकालिक निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए शुभ साबित होगा, साथ ही कृषि भूमि में भी निवेश करना आपके लिए फलदायी रहने वाला है।

स्वास्थ्य :  स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहने की जरुरत है। इस माह आपको घुटनों और हाथों में कुछ परेशानी हो सकती है।  इसलिए जितना संभव हो समय-समय पर तरल पदार्थ और पानी का उचित सेवन करते हुए, अधिक मसालेदार और तले-भुने भोजन से परहेज करें।

प्रेम  वैवाहिक :  जीवनसाथी के साथ इस दौरान आपकी नजदीकियां बढ़ेगी। विवाहित जातकों के लिहाज से, इस माह आप अपनी भाषा या बोली पर धैर्य और नियंत्रण रखते हुए ही, अपने रिश्ते में आ रहे हर प्रकार के उतार-चढ़ाव और मनमुटाव से बच सकते हैं। प्रेम संबंधों में असुरक्षा और ईर्ष्या जैसी भावनाएं पनप सकती है।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन की बात करें तो उस मामले में भी आपका महीना सामान्य रहने वाला है। आप अपनी माता जी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

उपाय :  प्रतिदिन सुबह के समय श्री विष्णु स्तुति का जाप करें।

शुभ रंग : आसमानी, नारंगी।
शुभ अंक : 2, 11

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyसामान्य : इस माह शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य के गोचर के चलते आपके पंचम, षष्ठम और दशम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। पंचम भाव से हम विद्या और प्रेम जीवन के सुखमय की उम्मीद करते हैं।

कार्यक्षेत्र : आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ रही थी तो इस महीने वह दूर हो सकती हैं। इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में कोई नया असाइनमेंट मिल सकता है जो काफी फायदेमंद साबित होगा।

आर्थिक : आपके लिए यह महीना सामान्य रहने की उम्मीद है। इस महीने आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। आपके एकादश भाव के स्वामी शनि का दसवें भाव में होना, कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास करते हुए अपनी आय में वृद्धि करने में आपकी मदद करेगा।

स्वास्थ्य : यह महीना उन लोगों के लिए वरदान होगा जो किसी बीमारी से जूझ रहे हैं और अभी तक कोई निदान या इलाज नहीं मिल पाया है।  दैनिक दिनचर्या में शारीरिक व्यायाम, योग, ध्यान, आदि का सहारा लें। तभी आप अपनी कार्यक्षमता को सही दिशा में आगे बढ़ा सकेंगे।

प्रेम  वैवाहिक : प्यार के लिहाज से इस राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौती-पूर्ण रहने की आशंका है। प्रेमी जातकों के जीवन में महीने की शुरुआत थोड़ी कम अनुकूल रहेगी, लेकिन महीने का उत्तरार्ध आपके प्रेम जीवन में वृद्धि लेकर आएगा। विवाहित जोड़े इस समय शांति पूर्वक जीवन यापन करेंगे।

पारिवारिक :  इस महीने में पारिवारिक जीवन थोड़ा कष्टदायक हो सकता है और परिवार में कलेश होने के कारण तनाव की परिस्थिति बनी रह सकती है। आपके भाई-बहन और आपकी संतान के साथ आपका कुछ विचारों का मतभेद, उनके साथ आपके रिश्तों में तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकता है।

उपाय : इस राशि के लोगों के लिए मछलियों को दाना डालना काफी लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग : हरा, नीला।
शुभ अंक : 4, 6

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Masik Rashifal July 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

(Indian News Room के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

यह भी पढ़ें : शनिदेव पर क्यों चढ़ाया जाता है सरसो का तेल..? क्या है इसका वैज्ञानिक और धार्मिक कारण, जानकर हो जायेंगे हैरान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button