
मासिक राशिफल जुलाई 2022 : इस महीने चमकेगी इन जातकों की किस्मत, शिवरात्रि पर बनेंगे शुभ संयोग, खुलेंगे तरक्की के नए द्वार, धन और संपत्ति में भी होगी बढ़ोतरी
Masik Rashifal July 2022 : लोग अपनी राशि को लेकर काफी उत्सुक रहते है की आने वाला समय हमारे लिए कैसा रहेगा। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। इस राशिफल के जरिये आप जान सकेंगे की यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी सेहत कैसी रहेगी, आपका करियर कैसा रहेगा, कारोबार में क्या उतार चढ़ाव रहेंगे और भी बहुत सी घटित घटनाओ के बारे में बताएँगे। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते है, तो चलिए पढ़िए Masik Rashifal July 2022
मासिक राशिफल जुलाई 2022
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
सामान्य : मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह कुछ ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन ग्रहों के गोचर के कारण इस माह आपकी कुंडली में एकादश, षष्ठम और सप्तम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे।
कार्यक्षेत्र : यह माह उन नौकरी पेशा लोगों के लिये अच्छा रहेगा जो विदेशी कंपनियों में काम करते हैं। वहीं जो जातक विदेशी कंपनी में जॉब प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें भी इस दौरान अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है।
आर्थिक : इस माह आप पैसे को बचाने के प्रयास तो करेंगे लेकिन इसके बावजूद भी मनमाफिक बचत आप नहीं कर पाएंगे। आपका पैसा उन चीजों पर खर्च हो सकता है जो चीजें आपके लिये जरूरी नहीं हैं। हालांकि अच्छा बजट प्लान करके आप अपने ख़र्चों पर लगाम लगा सकते हैं। इस महीने आपका कोई करीबी दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है।
स्वास्थ्य : आपको इस समय में लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। बाहर का खाना कुछ दिनों के लिए त्याग दें तथा भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। ऐसा करने से आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे।
प्रेम व वैवाहिक : इस राशि के विवाहित लोगों को इस माह थोड़ा संभलकर रहना होगा। आपके जीवनसाथी को इस माह ऐसा महसूस हो सकता है कि आप उनको लेकर लापरवाह है। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो इस महीने किसी दोस्त की मदद से आप अपने लवमेट से मिल सकते हैं।
पारिवारिक : कुछ ऐसी स्थिति बनेंगी जो परिवार में किसी झगड़े को जन्म दे सकती है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहें।
उपाय : आपको रविवार के दिन गाय को गुड़ और आटा खिलाना चाहिए।
शुभ रंग : हरा, गुलाबी।
शुभ अंक : 2, 5
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
सामान्य : इस माह सूर्य, मंगल, बुध और सूर्य के गोचर से आपके तृतीय, चतुर्थ और अष्टम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। इन भावों के गुणों की बात की जाये तो तृतीय भाव से हम आपके पराक्रम और साहस पर विचार करते हैं।
कार्यक्षेत्र : करियर की बात करें तो इसमें उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आपके विरोधी भी काफी मजबूत रहेंगे और वे आपको हानि पहुंचाने का या आपके मान सम्मान को गिराने का पूरा प्रयास कर सकते हैं।
आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण की बात करें तो आपके खर्चों में गिरावट देखने को मिलेगी और इनकम के कई नए रास्ते खुलेंगे। इससे आप अपने आर्थिक पक्ष को लेकर संतुष्ट दिखाई देंगे। किसी अर्जेंट कार्य के लिए धन की आवश्यकता पड़ सकती है।
स्वास्थ्य : अगर हम स्वास्थ्य की बात करें तो इस महीने आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ सता सकती है। आपको अपने डेली रूटीन में सकारात्मक बदलाव करने होंगे।
प्रेम व वैवाहिक : रिलेशनशिप में किसी में साथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। इससे रिश्ते में अस्थिरता आ सकती है। विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ पैसे से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर झगड़ सकते हैं।
पारिवारिक : आपके पारिवारिक जीवन में तनाव और क्लेश हो सकता है। इस महीने अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों में वृद्धि आपको तनाव दे सकती है।
उपाय : रविवार को किसी काले कुत्ते को रोटी डालना आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ रंग : हल्का पीला, केसरीया।
शुभ अंक : 3, 7
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
सामान्य : इस राशि वालों जातकों के चतुर्थ, एकादश और द्वादश भाव इस माह सक्रिय अवस्था में रहेंगे। कुछ ग्रह परिवर्तन भी आपके आने वाले समय पर थोड़ा नकारात्मक प्रभाव डाल सकते है।
कार्यक्षेत्र : यदि आप अपनी वर्तमान जॉब को बदलना चाह रहे हैं तो इस समय जॉब में बदलाव आपके भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। व्यापार से जुड़े हुए कुछ लोग आपके नए प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा कर सकते हैं।
आर्थिक : यदि आपके आर्थिक जीवन पर नजर डाली जाए तो, ऐसा पता चलता है कि यह महीना आपकी आर्थिक स्तिथि को सुधारेगा लेकिन आपको कुछ धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के मामले में इस महीने आपको थोड़ी सी सावधानी रखनी होगी लेकिन यह ज्यादा चिंता का विषय नहीं है।
प्रेम व वैवाहिक : दांपत्य जीवन से जुड़े जातक इस महीने अपने जीवनसाथी के रवैये से थोड़े हैरान हो सकते हैं।
पारिवारिक : इस महीने आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय गुजर सकता है। घरेलू कलह के कारण परिवार का माहौल तनाव-ग्रस्त रह सकता है।
उपाय : मछलियों को दाना डालना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग : हरा, नीला।
शुभ अंक : 4, 6
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
सामान्य : बता दे कि इस महीने तीन ग्रहों का गोचर हो रहा है, जिसके चलते आपकी कुंडली तीसरे, दसवें और ग्यारहवें भाव पर सक्रिय रहेगी।
कार्यक्षेत्र : गौरतलब है कि आपको काम को करने में ज्यादा समय लग सकता है, जिसका असर आपकी परफॉरमेंस पर पड़ेगा। जी हां भविष्य की चिंताओं के कारण इस महीने में काम में आपका मन कम ही लगेगा, इसलिए अगर हो सके तो काम को लेकर जरा गंभीर रहे।
आर्थिक : वही आर्थिक दृष्टि से देखे तो ये महीना मिला जुला सा रहेगा। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपकी आमदनी और खर्चों का संतुलन एकदम बराबर बना रहे।
स्वास्थ्य : इस महीने आपके स्वास्थ्य में कई उतार चढ़ाव आ सकते है और आपको रक्त संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपने ब्लड प्रेशर और शुगर की मात्रा चेक करवाते रहे।
प्रेम व वैवाहिक : आपको जान कर खुशी होगी कि आपके प्रेम जीवन में काफी समय से जो तनाव चल रहा था, वह अब खत्म हो जायेगा, यानि ये महीना प्रेम के मामले में आपके पक्ष में रहेगा। वही जो शादीशुदा लोग है, वे न केवल अपने पार्टनर से बल्कि अपने पार्टनर के परिवार वालों के साथ भी अच्छा व्यव्हार करेंगे।
पारिवारिक : बता दे कि पारिवारिक जीवन भी इस महीने काफी अच्छा रहेगा और अपने माता पिता के साथ आपके संबंधों में काफी सुधार होगा। जिसके चलते आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
उपाय : यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि आपको भगवान शिव की विधिवत रूप से पूजा उपासना करनी चाहिए और अगर संभव हो सके तो रुद्राभिषेक का पाठ भी जरूर करे।
शुभ रंग : भूरा, सुनहरा।
शुभ अंक : 5, 3
(Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
सामान्य : इस राशि की बात करे तो प्रथम, द्वितीय और षष्ठम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे और आपको इन भावों के अनुसार ही फल की प्राप्ति होगी। बता दे कि द्वितीय भाव को धन भाव कहा जाता है।
कार्यक्षेत्र : अगर हम करियर की बात करे तो इस महीने आपको करियर बनाने के अच्छे अवसर मिलेंगे और अगर आप इन अवसरों का सही तरीके से इस्तेमाल कर पाएं तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।
आर्थिक : बता दे कि आर्थिक रूप से इस महीने आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और आप पैसों की बचत करने में भी सफल होंगे। इसके साथ ही आपको अचानक धन लाभ होने के योग भी बन रहे है।
स्वास्थ्य : इस महीने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि आपको न केवल सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है बल्कि दाग मुहांसे की समस्या भी हो सकती है। इसलिए अगर हो सके तो नियमित पौष्टिक आहार का सेवन करे।
प्रेम व वैवाहिक : वही अगर आपके दाम्पत्य जीवन की बात करे तो उसमें उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी और आपका जीवनसाथी किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। इसके इलावा जो लोग अविवाहित है उन्हें रिश्तेदारों की तरफ से कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है।
पारिवारिक : इस महीने अपने पारिवारिक जीवन से आप कुछ खास खुश नहीं रहेंगे।
उपाय : बता दे कि सूर्योदय के समय हर रोज एक सौ आठ बार “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप जरूर करे।
शुभ रंग : हल्का हरा, काला।
शुभ अंक : 3, 8
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
सामान्य : इस महीने चार ग्रहों शुक्र का वृश्चिक में, सूर्य और बुध का धनु में तथा मंगल का मेष में राशि परिवर्तन हो रहा है। बहरहाल इन चार ग्रहों के गोचर के कारण नवम, चतुर्थ और पंचम भाव आपकी कुंडली में सक्रिय अवस्था में रहेंगे। जिसके चलते आपको करियर में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
कार्यक्षेत्र : अगर कार्यक्षेत्र की बात करे तो जो लोग इस महीने नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्यूकि आने वाले समय में आप कामयाबी के शिखर तक पहुँच सकते है। हालांकि अगर आप व्यापार से जुड़े हुए है या किसी के साथ मिल कर व्यापार करते है तो पार्टनरशिप में पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है।
आर्थिक : वही अगर हम आर्थिक दृष्टिकोण से देखे तो इस महीने आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जी हां जहाँ एक तरफ आमदनी के साधन बढ़ेंगे, वही दूसरी तरफ खर्चा भी अधिक होगा।
स्वास्थ्य : बता दे कि स्वास्थ्य के मामले में ये महीना ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। इस महीने आप जितना हो सके दौड़ भाग से बचें। लंबी यात्राओं से आपको परहेज करना चाहिए। आपके लिए दुर्घटना का योग है इसलिए सावधान रहें।
प्रेम व वैवाहिक : गौरतलब है कि जो शादीशुदा लोग है वो कही घूमने का प्लान बना सकते है। हालांकि जो रिलेशनशिप में है, उनमें किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। बहरहाल आपके लाइफ पार्टनर को अगर आपसे कोई शिकायत हो तो उनकी शिकायत दूर करने की कोशिश जरूर करे। भरोसा बनाने के लिए आप जीवनसाथी के साथ ज्यादा वक्त गुजारें और मनपसंद गिफ्ट दें।
पारिवारिक : बता दे कि पारिवारिक जीवन भी सामान्य व्यतीत होगा, लेकिन कुछ लोग आपके मान सम्मान को ठेस पहुँचाने की कोशिश कर सकते है। हालांकि इस महीने परिवार की सलाह पर आप कोई वाहन खरीद सकते है।
उपाय : हर मंगलवार बंदरों को केले खिलाएं।
शुभ रंग : भूरा, मैरून।
शुभ अंक : 5, 9
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
सामान्य : महीने की शुरुआत में केतु आप के बारहवें भाव में होने के कारण विदेश यात्राओं की संभावना थोड़ी कम होगी और यदि आपको जाने का मौका मिलेगा भी तो उसमें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कार्यक्षेत्र : करियर की बात की जाए तो यह महीना आपके पक्ष में नजर आता है। स्थिति आपके अनुकूल रहेंगी और कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। इसलिए अपने काम के प्रति सावधान और ईमानदार बने रहें। कारोबार करने वाले जातकों के लिए भी अच्छा समय रहेगा।
आर्थिक : आर्थिक तौर पर आपके लिए यह महीना मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। अगर आपने किसी से कर्ज लिया है, तो उसे समय पर चुकाने का प्रयास करें। बृहस्पति की नवम भाव पर पूर्ण दृष्टि होने से आप धार्मिक कार्य में अपना धन दान कर सकते हैं। इससे आपको आनंद प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति से भी आपको धन मिल सकता है।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के नजरिए से यह महीना आपके लिए कुछ कमजोर रहने की तरफ इशारा कर रहा है। इस महीने बुखार, खांसी, शरीर में दर्द, सीने में जलन, जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आप योग और व्यायाम से कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। माताजी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
प्रेम व वैवाहिक : जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन्हें भी उस दौरान किसी खास से मिलने का मौका मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगा। तकरार बढ़ने पर रिश्ते में दूरी भी सकती है, इसलिए जरूरी है कि आप बात को ज्यादा तूल नहीं दें।
पारिवारिक : पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का समय है। परिवार से दूर रह रहे लोगों को घरवालों से मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे। घर के सदस्य धीरे-धीरे आप पर भरोसा करने लगेंगे। माह के उत्तरार्ध में सूर्य का चौथे भाव में गोचर होने से आपको फायदा होगा।
उपाय : इस महीने के दौरान आपको सूर्य आराधना करनी चाहिए।
शुभ रंग : नीला, हल्का भूरा।
शुभ अंक : 3, 8
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
सामान्य : इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। मेष राशि के तहत जन्मे जातकों में भरपूर ऊर्जा होती है और यह सभी तरह के काम करने के लिए सदैव तत्पर दिखाई देते हैं।
कार्यक्षेत्र : इस महीने आप कार्य को लेकर आप काफी गंभीरता दिखा सकते हैं। इस महीने आपको किसी बोझ या अनचाहे साथी से भी छुटकारा मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों की इच्छा पूर्ति होगी। प्राइवेट सेक्टर से जुड़े हुए जातकों को भागदौड़ से राहत मिलेगी और मनपसंद कार्य की प्राप्ति होगी।
आर्थिक :यह समय आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। द्वितीय भाव में शुक्र ग्रह की उपस्थिति होने से आप अपनी मेहनत और कर्म के माध्यम से अच्छा धन प्राप्त कर सकते हैं। जमीन या मकान के सौदे में आपको लाभ प्राप्त होगा। खरीदने-बेचने के फैसले में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना ठीक होगा।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के मामले में यह महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से जागरूक रहें और समय-समय पर मेडिकल चेकअप कराते रहें। यदि आपको पहले से परेशानी दिख रही है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
प्रेम व वैवाहिक : जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बढ़ रही है। प्रेमी जोड़ो के लिए यह समय शायद उपयुक्त ना साबित हो पाए। सुनी-सुनाई बातों पर यकीन ना करें और प्रियतम को लेकर अपना मन साफ रखें, इससे आप के रिश्ते में मधुरता आनी शुरू होगी।
पारिवारिक :पारिवारिक दृष्टि से यह महीना परेशानियों से भरा हो सकता है। द्वितीय भाव में राहु के साथ शुक्र के होने से परिवार में एक दूसरे के प्रति गलतफहमी पैदा होगी। परिवार के सदस्य किसी के बहकावे में आ सकते हैं। इसकी वजह से परिवार में सदस्यों के बीच मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। आप अपने विवेक का प्रयोग करेंगे और परिवार को एकजुट करने की कोशिश करेंगे।
उपाय : पक्षियों के लिए अन्न और जल का रखरखाव करें।
शुभ रंग : गहरा हरा, नीला।
शुभ अंक : 6, 8
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
सामान्य : यह महीना नया जोश लेकर आ सकता है। राशि में बृहस्पति और मंगल की उपस्थिति से नौकरी में सफलता मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थी भी एकाग्र चित्त होकर पढ़ाई करेंगे और आपको पंचम भाव में बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि होने से फायदा होगा।
कार्यक्षेत्र : करियर की दृष्टि से यह काफी हद तक अच्छा समय रहेगा। इस दौरान आप व्यापार में निवेश करेंगे जिसका फायदा भी आपको मिलेगा। नई योजना के साथ आप अपने कार्य को आगे बढ़ाएंगे। माह के उत्तरार्ध में पंचम भाव में सूर्य का गोचर होने से नए कारोबार या व्यापार के मार्ग खुलेंगे। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे जातकों को किसी दूसरे शहर में नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।
आर्थिक : इस माह धन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिये आप कोई नयी तरकीब लगा सकते हैं। ऐसा भी संभव है कि आपकी यह तरकीब काम कर जाए और आप धन कमाएं। कोई ऐसा पैसा वापस मिल सकता है, जिसकी उम्मीद आपने छोड़ दी थी। धन संचय करने में भी सफलता मिल सकती है।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के नजरिए से देखें तो महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। आपको अधिक मात्रा में जलीय पदार्थों का सेवन करना चाहिए और पर्याप्त नींद लेनी चाहिए, तभी आप समस्याओं से बचे रह सकते हैं।
प्रेम व वैवाहिक : प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। एक दूसरे के प्रति सामंजस्य और आपसी तालमेल भी बना रहेगा। विवाहित जातकों के लिए महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। उत्तरार्ध में दाम्पत्य जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। मामूली बातों पर वाद विवाद बढ़ेगा और अहम का टकराव संभव है।
पारिवारिक : पारिवारिक जीवन संबंध सुधरेंगे और आपके परिवार के लोग पारस्परिक स्नेह की भावना रखते हुए एक दूसरे की मदद करेंगे और एक दूसरे का ध्यान रखेंगे। भाई-बहनों के साथ सामंजस्य बनाने के आपके प्रयास सफल होंगे। आप परिवार के मामले में अपनी योजनाओं को लेकर शांत भाव से आगे बढ़ सकते हैं।
उपाय : शनिवार के दिन पीपल वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
शुभ रंग : लाल, हल्का नीला।
शुभ अंक : 2, 13
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
सामान्य : दशम भाव पर सूर्य और बुध की पूर्ण दृष्टि होने से आपको फायदा होगा। इसी तरह सप्तम भाव पर शनि की दृष्टि पड़ने से कारोबार और व्यापार में तरक्की होगी। इस महीने स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा लेकिन छठे भाव पर बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि होने से पेट संबंधी परेशानी बढ़ सकती हैं।
कार्यक्षेत्र : इस दौरान आप नौकरी बदलने की योजना भी बना सकते हैं। संभावना है कि आपको किसी दूसरे क्षेत्र में नौकरी का अच्छा ऑफर मिलेगा। इसके इलावा अगर आपने कोई नया काम शुरू किया है और आपको उसमें लाभ नहीं हो पा रहा है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर ले। जी हां ऐसे में उस व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी।
आर्थिक : अब यूँ तो आर्थिक रूप से ये महीना सामान्य रहेगा, लेकिन इस महीने आपके खर्चे नियंत्रण में रहेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मामूली उतार चढ़ाव से परेशान नहीं हो बल्कि खुद पर विश्वास बनाए रखें। अपने फंसे हुए धन को निकालने में सक्षम रहेंगे।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह समय सामान्य रहेगा। छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। सूर्य और मंगल दोनों की छठे भाव में युति हो रही है। इससे कुछ शारीरिक समस्याएं आ सकती है। माता-पिता के खानपान पर विशेष ध्यान दें और उनके साथ समय बिताएं। अकेलेपन की एहसास उनकी मानसिक सेहत के लिए ठीक नहीं है।
प्रेम व वैवाहिक : प्रेम संबंधी मामलों पर ध्यान दिया जाए तो यह महीना आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपका आपके प्रियतम के बीच रिश्तो में घनिष्ठता बढ़ेगी लेकिन वहीं दूसरी तरफ किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच खटपट और मतभेद भी उत्पन्न हो सकते हैं। विवाहित जातकों के लिए समय उत्तम रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
पारिवारिक : पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह महीना आपके पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी करने वाला है। रिश्तेदारों के आगमन से घर में हंसी-खुशी रहेगी और परिवार में हास्य विनोद का माहौल रहेगा। इस दौरान कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। सभी की रजामंदी से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
उपाय : किसी गरीब को नए वस्त्र दान अवश्य करें।
शुभ रंग : नारंगी, काला।
शुभ अंक : 5, 7
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
सामान्य : यह महीना कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। दशम भाव में केतु की उपस्थिति और शुक्र के साथ राहु की पूर्ण दृष्टि होने से नौकरीपेशा लोगों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आपका बनता हुआ काम बिगड़ जाएगा। स्वास्थ्य के मामले में आपको मंगल का सहयोग मिलेगा और किसी पुरानी बीमारी से निजात मिल सकती है।
कार्यक्षेत्र : नौकरी पेशा जातकों को सामान्य से अच्छे फल प्राप्त होंगे जिससे आप अपने करियर में वृद्धि करने में कामयाब होंगे। दशम भाव में बुध और शनि की युति कार्यक्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त कराएगी। हालांकि बुध के वक्री होने के फलस्वरूप इस दौरान आपको अतिरिक्त मेहनत भी करनी पड़ सकती है।
आर्थिक : यह समय आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है। इस दौरान आपको किसी बाहरी व्यक्ति से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। बचत के साथ आपकी आमदनी में वृद्धि संभव होगी। आपको सलाह है कि सही समय पर निर्णय लें और ज्यादा लालच नहीं पालें।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह समय सामान्य रहेगा। छठे भाव पर मंगल ग्रह की पूर्ण दृष्टि होने से रक्त विकार संबंधी परेशानियों आ सकती हैं। हालांकि पुरानी बीमारी को पूर्ण रूप से दूर करने में मंगल आपको सहयोग देंगे। भोजन की मात्रा कम करें और हरी सब्जियों के साथ फल को अपने खाने में शामिल करें। तली भुनी चीजों से परहेज करें और बाहरी खान पान से बचें। जल से संबंधित पदार्थों का अधिक सेवन करना लाभदायक होगा।
प्रेम व वैवाहिक : इस माह आप किसी बात को लेकर अपने प्रेमी से झगड़ सकते हैं और इस वजह से आप दोनों के बीच दूरी भी आ सकती है। शादीशुदा जातकों की बात की जाये तो आपका जीवनसाथी आपसे किसी ऐसी चीज की मांग इस महीने कर सकता है जिसे देने में आप सक्षम नहीं होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सच्चा, ईमानदारी और वफादारी का भाव रहेगा फिर भी किसी बात को लेकर अंदर से परेशानी रहेगी।
पारिवारिक : पारिवारिक जीवन की बात करें तो माता-पिता का स्वास्थ्य नाजुक बना रहेगा जिसके चलते आपका पारिवारिक जीवन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपकी इस दौरान घर के लोगों के साथ आपका मतभेद होने की भी आशंका है। आपको परिवार में बड़े बुजुर्गों का ख्याल रखना चाहिए और उनकी सहमति से कोई फैसला लेना चाहिए। पड़ोसियों से सावधान रहें और उनको अपने घर में दखलंदाजी नहीं करने दें।
उपाय : रविवार के दिन सूर्य को गुड़ और कुमकुम मिलाकर जल चढ़ाएं।
शुभ रंग : गुलाबी, नीला।
शुभ अंक : 5, 11
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
सामान्य : यह महीना कई क्षेत्रों में खुशखबरी लेकर आएगा तो वहीं कुछ मामलों में परेशानी भी बढ़ेगी। दशम भाव के स्वामी बुध के छठे भाव में सूर्य के साथ स्थित होने से नौकरी के मामले में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कार्यक्षेत्र : करियर के दृष्टिकोण से यह अच्छा समय रहेगा। दशम भाव के स्वामी बुध के छठे भाव में सूर्य के साथ स्थित होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और नौकरी को लेकर आपकी फिजूल की चिंता दूर हो जाएगी। बिजनेस या व्यापार कर रहे जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा समय रहेगा।
आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण से यह मिश्रित समय रहेगा। द्वितीय भाव के स्वामी शनि के तीसरे भाव में रहने से इस दौरान आपको फायदा होगा। आप अपने मेहनत के द्वारा अच्छा धन प्राप्त कर सकते हैं। बेवजह के खर्चों से आप परेशान रहेंगे और इसकी वजह से बचत नहीं कर पाएंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले जातकों को भी सावधान रहना होगा।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह समय अच्छा दिखाई दे रहा है। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान आप बड़े से बड़े रोग को दूर करने में सक्षम रहेंगे। कुछ छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती है। छठे भाव में सूर्य और बुध की युति होने से माह के पूर्वार्ध में आंख से जुड़ी समस्या हो सकती है।
प्रेम व वैवाहिक : दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में तनाव रहने की आशंका है। आपसी तालमेल ठीक नहीं रहेगा और छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। इससे गृहस्थी की गाड़ी हिचकोले खाते हुए चलेगी। अगर प्रेमी जोड़ों की बात करें तो प्रेमी युगलों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। प्रेम भावना में वृद्धि होगी, रिश्ता प्रगाढ़ होगा और अंतरंगता बढ़ेगी।
पारिवारिक : पारिवारिक दृष्टि से यह माह सामान्य रहेगा। द्वितीय भाव के स्वामी शनि के अपनी स्वराशि के तृतीय भाव में होने से परिवार में एकजुटता बढ़ सकती हैं। पहले से चला आ रहा तनाव कम होगा और परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य नजर आएगा। सदस्यों के बीच संवादहीनता कम करने में आपकी अहम भूमिका रहेगी। इस दौरान करीबी रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है। आपको सलाह है कि रिश्तेदारों के बारे में अनावश्यक टिप्पणी ना करें।
उपाय : मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ चना खिलाएं।
शुभ रंग : हल्का गुलाबी, हरा।
शुभ अंक : 5, 9
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Masik Rashifal July 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।
(Indian News Room के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)