राशिफल

मासिक राशिफल जनवरी 2025 : इस महीने इन जातकों के जीवन में आएगी नई उमंग, खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, बढ़ेगा समाज में यश और वैभव, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर

Masik Rashifal January 2025 : लोग अपनी राशि को लेकर काफी उत्सुक रहते है की आने वाला समय हमारे लिए कैसा रहेगा। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। इस राशिफल के जरिये आप जान सकेंगे की यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी सेहत कैसी रहेगी, आपका करियर कैसा रहेगा, कारोबार में क्या उतार चढ़ाव रहेंगे और भी बहुत सी घटित घटनाओ के बारे में बताएँगे। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते है, तो चलिए पढ़िए Masik Rashifal January 2025

मासिक राशिफल जनवरी 2025

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) , चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, :

सामान्य :  इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। मेष राशि के तहत जन्मे जातकों में भरपूर ऊर्जा होती है और यह सभी तरह के काम करने के लिए सदैव तत्पर दिखाई देते हैं।

कार्यक्षेत्र : इस महीने आप कार्य को लेकर आप काफी गंभीरता दिखा सकते हैं। इस महीने आपको किसी बोझ या अनचाहे साथी से भी छुटकारा मिल सकता है। आपको अपने करियर में शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। नौकरी में आपके लिए स्थितियां अनुकूल रहेंगी।

आर्थिक : इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहने वाली है। इस महीने ना केवल आप अच्छा धन कमा पाएंगे, बल्कि आप उसे जोड़ पाने में भी सफल रहेंगे। इस समय रुपये-पैसे के लेन-देन से बचने की कोशिश करें।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के मामले में यह महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से जागरूक रहें और समय-समय पर मेडिकल चेकअप कराते रहें। तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा। सुबह की सैर भी आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगी।

प्रेम  वैवाहिक : जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बढ़ रही है। दोनों के बीच तालमेल ठीक रहेगा तथा एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना रहेगी और यही दाम्पत्य जीवन के लिए सहारा बनेगा। प्रेमी जोड़ो के लिए यह समय शायद उपयुक्त ना साबित हो पाए।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन की बात करें तो उस मामले में भी आपका महीना सामान्य रहने वाला है।  परिवार का वातावरण बहुत सौहार्द्रपूण रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम की भावना में वृद्धि होगी। सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा और सब एक दूसरे का सहयोग करेंगे।

उपाय : पक्षियों के लिए अन्न और जल का रखरखाव करें।

शुभ रंग : हल्‍का पीला, केसरीया।
शुभ अंक : 3, 8

वृषभ राशि (Taurus) , , , , वा, वी, वू, वे, वो बो :

सामान्यइस माह सूर्य, मंगल, बुध और सूर्य के गोचर से आपके तृतीय, चतुर्थ और अष्टम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। इन भावों के गुणों की बात की जाये तो तृतीय भाव से हम आपके पराक्रम और साहस पर विचार करते हैं।

कार्यक्षेत्रकरियर के क्षेत्र में इस महीने आपको शुभ फल मिलने की पूरी उम्मीद है। जिन सपनों को पूरा करने के लिये आप मेहनत कर रहे थे वो इस माह पूरे हो सकते हैं।

आर्थिक : अगर आप किसी दीर्घकालिक निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए शुभ साबित होगा, साथ ही कृषि भूमि में भी निवेश करना आपके लिए फलदायी रहने वाला है।

स्वास्थ्य स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहने की जरुरत है। किसी बड़ी बीमारी का कोई योग नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन कुछ छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप लापरवाही बरतेंगे, तब ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

प्रेम वैवाहिक पति पत्नी में दौरान आपकी नजदीकियां बढ़ेगी। प्रेम जीवन इस माह अच्छा रहने की उम्मीद है। प्रेम की वृद्धि होगी। किसी रोमांटिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

पारिवारिकपारिवारिक जीवन की बात करें तो उस मामले में भी आपका महीना सामान्य रहने वाला है। आप अपनी माता जी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

उपाय प्रतिदिन सुबह के समय श्री विष्णु स्तुति का जाप करें।

शुभ रंगआसमानी, नारंगी।
शुभ अंक2, 11

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, , , , के, को, :

सामान्यइस माह आपको जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। करियर के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण समय है। दशम भाव में राहु और सूर्य की युति आपके किसी षडयंत्र में फंसने का संकेत दे रही है। विरोधियों से सावधान रहें। काम पर ज्यादा ध्यान रखें।

कार्यक्षेत्रयह माह करियर की दृष्टि से ठीक नहीं है। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। बेहतर होगा कि इधर-उधर की बातों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ही ध्यान केंद्रित करें। व्यवसाय करने जातकों के लिए समय अच्छा है।

आर्थिकधन पक्ष की बात करें तो इस माह में धन का आगमन बना रहेगा, परंतु खर्च भी उसी प्रकार होगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी कुछ खर्च करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्यसेहत की दृष्टि से देखें तो इस माह आपको थोड़ा सावधानी के साथ चलना होगा। इस राशि के कुछ जातकों को इस महीने घुटनों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। अपने स्वास्थ्य का भली प्रकार ध्यान रखें। जीवनशैली और दिनचर्या को ठीक रखें।

प्रेम वैवाहिकजो लोग प्रेम संबंधों में हैं, उनके लिए यह माह अत्यंत मधुर रहने की संभावना है। आपके पंचम भाव पर मंगल, बुध और शुक्र, तीन ग्रहों की एक साथ दृष्टि है। ग्रहों का यह योग आपके प्रेम जीवन में रस घोलगा। शादीशुदा जातकों के लिए भी यह समय अत्यंत उत्तम है।

पारिवारिकग्रह-गोचर को देखते हुए यह माह पारिवारिक जीवन की दृष्टि से ठीक प्रतीत नहीं होता। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। परिवार में कलह, अशांति हो सकती है। माता-पिता को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। उनका ध्यान रखने की जरूरत है।

उपायरविवार को किसी काले कुत्ते को रोटी डालना आपके लिए बेहतर रहेगा।

शुभ रंग :काला, गुलाबी।
शुभ अंक : 3, 9

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Lord Ganeshसामान्य : पाँच ग्रह नवम भाव में होने से यह महीना यात्राओं में व्यस्त रहेगा। आपकी अनेक यात्राएं होंगी। कभी आपको किसी काम से बाहर जाना पड़ेगा तो कभी आप खुद घूमने के लिए जाना चाहेंगे।

कार्यक्षेत्र : कुछ लोगों का इस दौरान मनचाहा ट्रांसफर हो सकता है। आपके विरोधियों की हार होगी और आप मजबूत होंगे। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध बहुत अच्छे होंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा।

आर्थिक : आपको अपने दोस्तों से आर्थिक रूप से सहायता मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। इस महीने आप अच्छा धन अर्जित कर पाने में सफल होंगे। आय के नियमित साधनों के अतिरिक्त कुछ नए स्रोत भी बन सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को किसी प्रकार का बोनस या इन्सेंटिव मिल सकता है।

स्वास्थ्य : आपको इस समय में लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। बाहर का खाना कुछ दिनों के लिए त्याग दें तथा भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। ऐसा करने से आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे।

प्रेम  वैवाहिक : यदि आपके प्रेम संबंधों की बात की जाए तो उसके लिए महीने की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी और आप अपने प्रियतम से खूब बातें कर रहे होंगे। दांपत्य जीवन में ना चाहते हुए भी थोड़ी सी असंतुष्टि और अशांति बनी रह सकती है।

पारिवारिक :  पारिवारिक जीवन की बात करें तो उस मामले में भी आपका महीना सामान्य रहने वाला है।

उपाय : शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करना आपके लिए बेहतर रहेगा। गुड़, गेहूं, मसूर दाल दान करें।

शुभ रंग : भूरा, मैरून।
शुभ अंक : 5, 7

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सामान्यवृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह माह कुछ खास नहीं रहेगा। अनुकूलताएं कम और प्रतिकूलताएं ज्यादा रहेंगी। करियर के क्षेत्र में यह काफी मेहनत करने का समय है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के साथ-साथ ढेर सारी यात्राओं का भी योग है।

कार्यक्षेत्रव्यवसाय करने वालों के लिए माह की शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन उसके बाद काम-धंधे में उतार-चढ़ाव हो सकता है। साझीदार के साथ संबंधों में नकारात्मकता आ सकती है। इस महीने में काम में आपका मन कम ही लगेगा, इसलिए अगर हो सके तो काम को लेकर जरा गंभीर रहे।

आर्थिकता दे कि आर्थिक रूप से यह महीना काफी बेहतर रहेगा और आप वृद्धि की तरफ बढ़ेंगे। इसके इलावा अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते है तो पहले इस क्षेत्र से संबंधित कुछ अनुभव लोगों से बात कर ले। कोई अप्रत्याशित खर्च आपके सामने आ सकता है, जिसे आप टाल नहीं पाएंगे।

स्वास्थ्यआपको मौसम से जुड़ी बीमारियां या अन्य बीमारियां भी परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर इस माह सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगर लगे कि कोई समस्या सामान्य से ज्यादा प्रभावित कर रही है, तो चिकित्सक से सलाह लेने में देरी न करें। वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी की जरूरत है।

प्रेम वैवाहिकप्रेम जीवन में काफी समय से जो तनाव चल रहा था, वह अब खत्म हो जायेगा, यानि ये महीना प्रेम के मामले में आपके पक्ष में रहेगा। वही जो शादीशुदा लोग है, वे न केवल अपने पार्टनर से बल्कि अपने पार्टनर के परिवार वालों के साथ भी अच्छा व्यव्हार करेंगे।

पारिवारिकपारिवारिक जीवन में मिश्रित फल देखने को मिलेंगे। परिवार के लोगों के बीच सामजंस्य में कमी आ सकती है। असहयोग की भावना भी बढ़ सकती है, लेकिन यह स्थिति पूरे माह नहीं रहेगी।

उपायप्रतिदिन वट वृक्ष की जड़ में पानी डालें।

शुभ रंग : भूरा, नीला।
शुभ अंक : 5, 3

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, , , , पे, पो :

सामान्य : बता दे कि इस महीने तीन ग्रहों का गोचर हो रहा है, जिसके चलते आपकी कुंडली तीसरे, दसवें और ग्यारहवें भाव पर सक्रिय रहेगी। यह माह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।

कार्यक्षेत्र : गौरतलब है कि आपको काम को करने में ज्यादा समय लग सकता है, जिसका असर आपकी परफॉरमेंस पर पड़ेगा। जी हां भविष्य की चिंताओं के कारण इस महीने में काम में आपका मन कम ही लगेगा, इसलिए अगर हो सके तो काम को लेकर जरा गंभीर रहे।

आर्थिक : वही आर्थिक दृष्टि से देखे तो ये महीना मिला जुला सा रहेगा। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपकी आमदनी और खर्चों का संतुलन एकदम बराबर बना रहे। गैरजरूरी खर्चे बढ़ सकते हैं। कुछ ऐसी चीजों पर खर्च हो सकता है, जिससे न तो किसी प्रकार का लाभ मिलेगा और न ही संतुष्टि मिलेगी।

स्वास्थ्य : इस महीने आपके स्वास्थ्य में कई उतार चढ़ाव आ सकते है और आपको रक्त संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपने ब्लड प्रेशर और शुगर की मात्रा चेक करवाते रहे।

प्रेम व वैवाहिक : आपको जान कर खुशी होगी कि आपके प्रेम जीवन में काफी समय से जो तनाव चल रहा था, वह अब खत्म हो जायेगा, यानि ये महीना प्रेम के मामले में आपके पक्ष में रहेगा। वही जो शादीशुदा लोग है, वे न केवल अपने पार्टनर से बल्कि अपने पार्टनर के परिवार वालों के साथ भी अच्छा व्यव्हार करेंगे।

पारिवारिक : बता दे कि पारिवारिक जीवन भी इस महीने काफी अच्छा रहेगा और अपने माता पिता के साथ आपके संबंधों में काफी सुधार होगा। जिसके चलते आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

उपाय : श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग : लाल, गुलाबी।
शुभ अंक : 3, 8

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सामान्ययह माह मिले-जुले प्रभावों वाला रहेगा। यदि बिजनेस करते हैं, तो समय थोड़ा कमजोर है। कुछ ग्रहों का आठवां भाव अनिश्चितता का भाव है इसलिए इससे कुछ अच्छे और कुछ बुरे, दोनों तरह के परिणाम आपको इस महीने प्राप्त हो सकते हैं।

कार्यक्षेत्रयदि आपके करियर की बात की जाए तो कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ अधिक रहेंगी। आपको अपने आलस्य को त्याग कर प्रयासों को बढाना चाहिए ताकि आपको अच्छा मुनाफा मिल सके। करियर के क्षेत्र में आपको बहुत सोच समझकर चलने की जरुरत है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय थोड़ा कमजोर है। हो सकता है, आपको उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलें।

आर्थिककिसी को पैसा देने के पहले दस बार सोचें। पैसा फंसने की आशंका है। आर्थिक तौर पर समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेंगे और आपका यह महीना आर्थिक तौर पर सामान्य से थोड़ा बेहतर बीतेगा। अपने भाई बहनों के साथ धन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आप बहस कर सकते हैं।

स्वास्थ्यअगर हम स्वास्थ्य की बात करें तो इस महीने आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ सता सकती है। आपको अपने डेली रूटीन में सकारात्मक बदलाव करने होंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

प्रेम वैवाहिकरिलेशनशिप में किसी में साथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। इससे रिश्ते में अस्थिरता आ सकती है। विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ पैसे से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर झगड़ सकते हैं।

पारिवारिकपारिवारिक जीवन कठिनाइयों भरा रह सकता है। किसी बात को लेकर गंभीर विवाद हो सकता है। आपसी सामंजस्य बिगड़ सकता है। घर के लोगों के आपसी रिश्ते काफी तनावपूर्ण हो सकते हैं, जिससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है।

उपायबुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं।

शुभ रंग : हल्‍का पीला, केसरीया।
शुभ अंक : 3, 7

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrologyसामान्य : इस माह तीन ग्रहों का गोचर हो रहा है। जिसके कारण आपकी कुंडली तीसरे, दसवें एवं ग्यारहवें भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे।

कार्यक्षेत्र : जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचना चाहिए। आपको अपने कामों को पूरा करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है, जिसके कारण आपकी परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका मन इस माह बहुत कम लगेगा और उसका कारण होगा भविष्य सम्बंधित चिंता।

आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो इस महीने आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना ही होगा कि आपकी आमदनी और खर्चों का संतुलन बना रहे।

स्वास्थ्य : इस महीने आपका स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको विशेष रूप से रक्त संबंधित समस्याओं से बच कर रहना होगा। अपना ब्लड प्रेशर और शुगर की मात्रा भी अवश्य चेक कराएं।

प्रेम व वैवाहिक : प्रेम जीवन की बात की जाए तो महीना आपके पक्ष में ही नजर आ रहा है, लम्बे समय से चला आ रहा कोई तनाव इस दौरान वह समाप्त हो जाएगा। शादीशुदा लोगों की बात की जाये तो इस माह अपने जीवनसाथी से तो उनकी अच्छी बनेगी ही साथ ही जीवनसाथी के परिवार वालों से भी वो अच्छा व्यवहार करेंगे।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन में आपको अच्छे फलों की प्राप्ति इस माह होगी। आपके माता-पिता के संबंध इस माह सुधर सकते हैं, उनके बीच का सामंजस्य आपके पारिवारिक वातावरण को भी खुशहाल बना देगा।

उपाय : मछलियों को दाना डालना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग : भूरा सुनहरा।
शुभ अंक : 5, 3

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामान्यइस माह चार ग्रह (शुक्र का वृश्चिक में, सूर्य का धनु में, बुध का धनु में और मंगल का मेष में) अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन चार ग्रहों के गोचर के कारण इस माह आपकी कुंडली में सप्तम, द्वितीय और तृतीय भाव सक्रिय रहेंगे। इस महीने आपको कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

कार्यक्षेत्र यदि आपके करियर की बात की जाए तो इसमें आपको अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है लेकिन मेहनत को अधूरा न छोड़े सफलता का यही एकमात्र उपाय है। महीने की शुरुआत में आपका मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन आखिर तक बेहतर महसूस करेंगे।

आर्थिकयह समय आर्थिक रूप से मध्यम फल देने वाला है। माह की शुरुआत में धनागमन की स्थिति अच्छी रहेगी। आय के नियमित स्रोतों से आमदनी ठीक रहेगी। किसी अन्य स्रोत से भी पैसा आ सकता। आप जो काम करेंगे, उसके बदले में आपको उचित अर्थ लाभ होगा।

स्वास्थ्यइस माह आपकी सेहत से जुड़ी दिक्कतें थोड़ी और बढ़ सकती हैं। आपको छाती में दर्द आदि समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। फेफड़ों से संबंधित कोई बीमारी भी आपको परेशानी में डाल सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और चिकित्सक से परामर्श लेने में टालमटोल न करें।

प्रेम वैवाहिकदाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में तनाव रहने की आशंका है। आपसी तालमेल ठीक नहीं रहेगा और छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। इससे गृहस्थी की गाड़ी हिचकोले खाते हुए चलेगी। अगर प्रेमी जोड़ों की बात करें तो प्रेमी युगलों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। प्रेम भावना में वृद्धि होगी, रिश्ता प्रगाढ़ होगा और अंतरंगता बढ़ेगी। एक दूसरे के साथ अच्छा समय गुजरेगा।

पारिवारिकयह समय पारिवारिक जीवन के लिहाज से सुखद कहा जा सकता है। परिजनों में तालमेल बढ़िया रहेगा और सब एक दूसरे का सहयोग करेंगे। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में आनंदपूर्ण वातावरण रहने की संभावना है।

उपायशुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा जरूर करें।

शुभ रंग : गहरा हरा, नीला।
शुभ अंक : 6, 8

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सामान्यइस राशि में प्रथम, द्वितीय और षष्ठम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे और इन भावों के फलों के अनुसार ही फल मिलेंगे। द्वितीय भाव को धन भाव कहा जाता है और इससे हम आपकी वाणी के बारे में भी विचार करते हैं।

कार्यक्षेत्रइस माह आपको करियर में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप इन अवसरों को हासिल करने में सफल रहे तो फिर आपको सफलता की ऊँचाइयों पर पहुँचने के लिए कोई नहीं रोक सकता है।

आर्थिकइस माह आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। आर्थिक नजरिए से आपको कुछ अच्छे नतीजे इस महीने अवश्य मिलेंगे और कुछ जिससे आपको अप्रत्याशित लाभ के योग बनेंगे। व्यापार और स्वरोजगार में भी अच्छे लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आपने अगर कोई नया काम शुरू किया है, तो वह आपको अच्छा फायदा दे सकता है। धन संचय करने में सफल हो सकते हैं।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए थोड़ा हल्का साबित होगा। छायाग्रह राहु दूसरे भाव में हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं हैं। मुंह में छालों की तकलीफ से गुजर सकते हैं। आंखों में भी कोई समस्या हो सकती है।

प्रेम वैवाहिकप्रेमी जोड़ो का आपसी सामंजस्य बढ़ेगा और रिश्ते में गहराई आएगी। प्रियतम से विवाह के योग भी बन रहे हैं। इस दिशा में बातचीत आगे बढ़ सकती है और सफलता मिलने की भी संभावना दिखाई दे रही है। हालांकि शादीशुदा लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है।

पारिवारिकपारिवारिक जीवन के लिहाज से यह महीना उतना अनुकूल नहीं रहेगा जितनी आपको उम्मीद थी। परिवार में तनातनी रहने की आशंका है, जिससे आपका चित्त अप्रसन्न और अशांत रहेगा। धैर्य से काम लेना उचित रहेगा।

उपाय : बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं।

शुभ रंग : लाल, गहरा गुलाबी।
शुभ अंक : 1, 7

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सामान्य : इस राशि वालों जातकों के चतुर्थ, एकादश और द्वादश भाव इस माह सक्रिय अवस्था में रहेंगे। कुछ ग्रह परिवर्तन भी आपके आने वाले समय पर थोड़ा नकारात्मक प्रभाव डाल सकते है।

कार्यक्षेत्र : यदि आप अपनी वर्तमान जॉब को बदलना चाह रहे हैं तो इस समय जॉब में बदलाव आपके भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। व्यापार से जुड़े हुए कुछ लोग आपके नए प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा कर सकते हैं।

आर्थिक : यदि आपके आर्थिक जीवन पर नजर डाली जाए तो, ऐसा पता चलता है कि यह महीना आपकी आर्थिक स्तिथि को सुधारेगा लेकिन आपको कुछ धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य :  स्वास्थ्य के मामले में इस महीने आपको थोड़ी सी सावधानी रखनी होगी लेकिन यह ज्यादा चिंता का विषय नहीं है।

प्रेम व वैवाहिक : दांपत्य जीवन से जुड़े जातक इस महीने अपने जीवनसाथी के रवैये से थोड़े हैरान हो सकते हैं। किसी बात को लेकर गंभीर बहस हो सकती है। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें और आपसी संबंधों में किसी मुद्दे को ज्यादा तूल न दें। प्रेम-जीवन के मामले में यह माह सामान्य रहेगा।

पारिवारिक : इस महीने आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय गुजर सकता है। घरेलू कलह के कारण परिवार का माहौल तनाव-ग्रस्त रह सकता है।

उपाय : आपको भगवान शिव की विधिवत पूजा उपासना करनी चाहिए और संभव हो तो रुद्राभिषेक का पाठ करना चाहिए।

शुभ रंग : हरा, नीला।
शुभ अंक : 4, 6

मीन राशि (Pisces) दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyसामान्यइस माह चार ग्रह अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन चार ग्रहों के गोचर के कारण इस माह आपकी कुंडली में पंचम, द्वादश एवं प्रथम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगें।

कार्यक्षेत्र : करियर की दृष्टि से अनुकूल है। करियर में अपेक्षित प्रगति होगी। पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध में स्थितियां आपके करियर के लिए ज्यादा बेहतर रहेंगी। इस माह आपकी कुंडली में मेहनत करने का योग दिख रहा है। आप खूब परिश्रम करेंगे और आपको उस परिश्रम का फल भी मिलेगा। आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बन रहे हैं।

आर्थिकआय और लाभ के भाव एकादश भाव में देवगुरु वृहस्पति विराजमान हैं। देवगुरु की यह स्थिति संकेत दे रही है कि आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। आय के नियमित स्रोतों से अच्छी आय होगी और कमाई के कुछ नए स्रोत भी बन सकते हैं।

स्वास्थ्यकाम के प्रति अत्यधिक व्यस्तता आपको थकान से भी भर देगी, जिससे आपको स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं, इसलिए भरपूर मात्रा में नींद लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।

प्रेम वैवाहिकजो जातक प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए यह माह बहुत प्रेममय साबित होने वाला है। पंचम भाव पर देवगुरु वृहस्पति की दृष्टि है, जो प्रेमी युगलों के जीवन में प्रेम रस के प्रवाहित होने का संकेत दे रही है। अपने साथी के साथ आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी में सामंजस्य की कमी हो सकती है।

पारिवारिकआपकी कुंडली में जिस प्रकार के ग्रह-गोचर हैं, उसके मुताबिक इस माह आपके पारिवारिक जीवन में तनातनी रह सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर झगड़े की स्थिति बन सकती है। परिवार से दूर भी रहना पड़ सकता है। महीने का उत्तरार्ध भाई-बहनों के लिए अच्छा समय साबित हो सकता है।

उपायहनुमान चालीसा या बजरंगबाण का पाठ करें।

शुभ रंग : हल्का हरा, काला।
शुभ अंक :  5, 9

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Masik Rashifal January 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

(Indian News Room के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

यह भी पढ़ें : क्या आपको पता है आखिर यज्ञ और हवन में क्या अंतर होता है, यह भी जानिए हिन्दू धर्म में इनका क्या महत्त्व है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button