राशिफल

मासिक राशिफल जनवरी 2021 : इस साल इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर, पुरे होंगे सभी अधूरे सपने, नौकरी को लेकर चमक सकती है किस्मत

Masik Rashifal January 2021 : लोग अपनी राशि को लेकर काफी उत्सुक रहते है की आने वाला समय हमारे लिए कैसा रहेगा। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। इस राशिफल के जरिये आप जान सकेंगे की यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी सेहत कैसी रहेगी, आपका करियर कैसा रहेगा, कारोबार में क्या उतार चढ़ाव रहेंगे और भी बहुत सी घटित घटनाओ के बारे में बताएँगे। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते है, तो चलिए पढ़िए Masik Rashifal January 2021

मासिक राशिफल जनवरी 2021

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सामान्य : जनवरी 2021 मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह ग्रह अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन ग्रहों के गोचर के कारण इस वर्ष आपकी कुंडली में प्रथम, अष्टम और नवम भाग सक्रिय अवस्था में रहेंगे।

कार्यक्षेत्र : इस माह अपने करियर क्षेत्र में आपको अचानक से आने वाले बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। हालाँकि इस दौरान सीनियर्स के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है। इसलिए इस पर थोड़ा ध्यान दें। इस माह में आपको कुछ नये प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है।

आर्थिक : आर्थिक पक्ष के क्षेत्र में इस महीने आपको बहुत सोच विचार करके चलना होगा। इस महीने अपनी जमा पूंजी को खर्च करने से बचें। इस दौरान वित्तीय मामलों में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के मामले में बात की जाए तो, यह महीना आपके स्वास्थ्य को लेकर काफी ठीक रहेगा।

प्रेम व वैवाहिक : इस महीने प्रेम जीवन इस राशि के जातकों का प्रतिकूल रह सकता है। वहीं शादीशुदा जातकों के जीवन में रोमांस और खुशहाली की अधिकता रहेगी।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन में अपने विवेक का इस्तेमाल करके आप स्थिति को सुधार सकते हैं। बस आप स्वयं को सचेत रखें और हर परिस्थिति का डटकर सामना करें। अगर लंबे समय से आप किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने की योजना बना रहे थे तो इस माह में पूरी हो सकती है।

उपाय : शनि देव को काले तिल चढ़ाएं।

शुभ रंग : लाल, जामुनी।
शुभ अंक : 4, 7

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

सामान्य : इस माह चार ग्रहों शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य का गोचर होना है। इन गोचरों के चलते आपके सप्तम, अष्टम और द्वादश भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। शुक्र का गोचर इस माह आपके सप्तम भाव में, मंगल का गोचर आपके द्वादश भाव में, बुध और सूर्य का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा।

कार्यक्षेत्र : इस माह ग्रह नक्षत्र ऐसा योग बना रहे हैं कि नौकरी में आपका ट्रांसफर कहीं हो सकता है। आपको नौकरी से संबंधित अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

आर्थिक : आपको इस माह में अपने धन खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। महीने के उत्तरार्ध में आपके खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन फिर भी आप का आर्थिक स्तर मजबूत रहेगा।

स्वास्थ्य : सेहत की दृष्टि से देखें तो इस माह आपको थोड़ा सावधानी के साथ चलना होगा। इस राशि के कुछ जातकों को इस महीने घुटनों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

प्रेम व वैवाहिक : यह माह प्रेम संबंध के लिए सामान्य रहेगा। किंतु अचानक से रिलेशनशिप में बाधा आ सकती है। अपने पार्टनर साथ बेवजह की बहस बाजी से बचें। साथ ही लव पार्टनर की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करें। वही शादीशुदा जातकों का सवाल है तो उनके दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह महीना आपके पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी करने वाला है। ससुराल पक्ष और आपके परिजनों के बीच मिलना होगा। दोनों परिवार के बीच आत्मीयता बढ़ेगी। इस माह आप अपने परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं।

उपाय : किसी गरीब को भोजन कराएं और गर्म वस्त्र दान दें।

शुभ रंग : चमकीला गुलाबी, सुनहरा।
शुभ अंक : 6, 13

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सामान्य : मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह कुछ ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन ग्रहों के गोचर के कारण इस माह आपकी कुंडली में एकादश, षष्ठम और सप्तम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे।

कार्यक्षेत्र : यह माह उन नौकरी पेशा लोगों के लिये अच्छा रहेगा जो विदेशी कंपनियों में काम करते हैं। वहीं जो जातक विदेशी कंपनी में जॉब प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें भी इस दौरान अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है।

आर्थिक : इस माह आप पैसे को बचाने के प्रयास तो करेंगे लेकिन इसके बावजूद भी मनमाफिक बचत आप नहीं कर पाएंगे। आपका पैसा उन चीजों पर खर्च हो सकता है जो चीजें आपके लिये जरूरी नहीं हैं। हालांकि अच्छा बजट प्लान करके आप अपने ख़र्चों पर लगाम लगा सकते हैं। इस महीने आपका कोई करीबी दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है।

स्वास्थ्य : आपको इस समय में लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। बाहर का खाना कुछ दिनों के लिए त्याग दें तथा भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। ऐसा करने से आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे।

प्रेम व वैवाहिक : इस राशि के विवाहित लोगों को इस माह थोड़ा संभलकर रहना होगा। आपके जीवनसाथी को इस माह ऐसा महसूस हो सकता है कि आप उनको लेकर लापरवाह है। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो इस महीने किसी दोस्त की मदद से आप अपने लवमेट से मिल सकते हैं।

पारिवारिक :  कुछ ऐसी स्थिति बनेंगी जो परिवार में किसी झगड़े को जन्म दे सकती है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहें।

उपाय : आपको रविवार के दिन गाय को गुड़ और आटा खिलाना चाहिए।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी।
शुभ अंक : 2, 5

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

सामान्य : इस माह शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य के गोचर के चलते आपके पंचम, षष्ठम और दशम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। पंचम भाव से हम विद्या और प्रेम जीवन के सुखमय की उम्मीद करते हैं।

कार्यक्षेत्र : आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ रही थी तो इस महीने वह दूर हो सकती हैं। इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में कोई नया असाइनमेंट मिल सकता है जो काफी फायदेमंद साबित होगा। यदि आपने कोई व्यापार शुरु किया है और उसमें मुनाफ़ा नहीं हो रहा है तो आप किसी अनुभवी व्यक्ति के इस बारे में बातचीत कर सकते हैं। उनकी सलाह आपके बहुत काम आएगी।

आर्थिक : आपके लिए यह महीना सामान्य रहने की उम्मीद है। इस महीने आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी।

स्वास्थ्य : अगर स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पित्त की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी और आपको बुखार और टायफाइड जैसे समस्या भी घेर सकती हैं।

प्रेम व वैवाहिक : इस महीने आपको प्रेम जीवन में कोई भी फैसला लेने से पहले बहुत सोच विचार करना चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के साथ कई पार्टियों में शिरकत कर सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।  इस दौरान आपका दांपत्य जीवन काफी बेहतरीन रहेगा।

पारिवारिक : पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आप परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए घरेलू कामों पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे।

उपाय : आपको श्री शनि देव जी के बीज मंत्र “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनेश्चराय नमः” का नियमित जाप करना चाहिए।

शुभ रंग : जामुनी, मटमैला।
शुभ अंक : 4, 11

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

सामान्य :  इस महीने चार ग्रह (शुक्र का वृश्चिक में, सूर्य का धनु में, बुध का धनु में और मंगल का मेष में) अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन चार ग्रहों के गोचर के कारण इस माह आपकी कुंडली में नवम, चतुर्थ एवं पंचम भाव सक्रिय रहेंगे। इस दौरान करियर में आपको तरक्की मिलने की प्रबल संभावना है।

कार्यक्षेत्र : जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचना चाहिए क्योंकि इस जॉब में आप कामयाबी के शिखर तक पहुँच सकते हैं। यदि आप व्यापार से जुड़े हुए हैं और किसी के साथ साझेदारी में व्यापार करते हैं तो पार्टनर-शिप के साथ किसी तरह का विवाद हो सकता है।

आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण से देखने पर पता लगता है कि आपकी आमदनी इस दौरान ठीक-ठाक रहेगी। इस माह में धन का आगमन बना रहेगा परंतु खर्च भी उसी प्रकार होगा।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के मामले में यह महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।

प्रेम व वैवाहिक : शादीशुदा जातक इस महीने विंटर वैकेशन का प्लान कर सकते हैं। प्रेम जीवन में किसी कारण से इसमें अलगाव की स्थिति बन सकती है। यदि लाइफ पार्टनर को आपसे कोई शिकायत हो तो उस शिकायत को दूर करें।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक व्यतीत होगा। आपके विरोधी भी काफी मजबूत रहेंगे और वे आपको हानि पहुंचाने का या आपके मान सम्मान को गिराने का पूरा प्रयास कर सकते हैं। इस महीने आप पारिवारिक सलाह पर वाहन खरीद सकते हैं।

उपाय : प्रत्येक मंगलवार को बंदरो को केले खिलाएं।

शुभ रंग : भूरा, मैरून।
शुभ अंक : 5, 9

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सामान्य : इस माह सूर्य, मंगल, बुध और सूर्य के गोचर से आपके तृतीय, चतुर्थ और अष्टम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। इन भावों के गुणों की बात की जाये तो तृतीय भाव से हम आपके पराक्रम और साहस पर विचार करते हैं।

कार्यक्षेत्र : करियर की बात करें तो इसमें उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आपके विरोधी भी काफी मजबूत रहेंगे और वे आपको हानि पहुंचाने का या आपके मान सम्मान को गिराने का पूरा प्रयास कर सकते हैं।

आर्थिक :  आर्थिक दृष्टिकोण की बात करें तो आपके खर्चों में गिरावट देखने को मिलेगी और इनकम के कई नए रास्ते खुलेंगे।  इससे आप अपने आर्थिक पक्ष को लेकर संतुष्ट दिखाई देंगे। किसी अर्जेंट कार्य के लिए धन की आवश्यकता पड़ सकती है।

स्वास्थ्य : अगर हम स्वास्थ्य की बात करें तो इस महीने आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ सता सकती है। आपको अपने डेली रूटीन में सकारात्मक बदलाव करने होंगे।

प्रेम व वैवाहिक : रिलेशनशिप में किसी में साथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। इससे रिश्ते में अस्थिरता आ सकती है। विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ पैसे से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर झगड़ सकते हैं।

पारिवारिक : आपके पारिवारिक जीवन में तनाव और क्लेश हो सकता है। इस महीने अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों में वृद्धि आपको तनाव दे सकती है।

उपाय : रविवार को किसी काले कुत्ते को रोटी डालना आपके लिए बेहतर रहेगा।

शुभ रंग : हल्‍का पीला, केसरीया।
शुभ अंक : 3, 7

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सामान्य : कुछ ग्रहों का आठवां भाव अनिश्चितता का भाव है इसलिए इससे कुछ अच्छे और कुछ बुरे, दोनों तरह के परिणाम आपको इस महीने प्राप्त हो सकते हैं।

कार्यक्षेत्र : यदि आपके करियर की बात की जाए तो कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ अधिक रहेंगी। आपको अपने आलस्य को त्याग कर प्रयासों को बढाना चाहिए ताकि आपको अच्छा मुनाफा मिल सके। करियर के क्षेत्र में आपको बहुत सोच समझकर चलने की जरुरत है।

आर्थिक : आर्थिक तौर पर समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेंगे और आपका यह महीना आर्थिक तौर पर सामान्य से थोड़ा बेहतर बीतेगा। अपने भाई बहनों के साथ धन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आप बहस कर सकते हैं।

स्वास्थ्य :  स्वास्थ्य की बात करें तो इस महीने आपके स्वास्थ्य को मजबूती मिलेगी। कुछ लोगों को फैटी लीवर तथा पेट में दर्द की समस्या हो सकती है इससे बचने के लिए विशेष रूप से अपने खान-पान पर ध्यान दें और व्यायाम करें।

प्रेम व वैवाहिक : यह माह प्रेम संबंधों के लिये अच्छा रहेगा। शादीशुदा जातकों के जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं क्योंकि इस माह आपके जीवनसाथी की तबियत नासाज रहेगी।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन की बात करें तो उस मामले में भी आपका महीना सामान्य रहने वाला है। आप अपनी माता जी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

उपाय : प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

शुभ रंग : गहरा हरा, नीला।
शुभ अंक : 6, 8

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सामान्य : इस माह चार ग्रह (शुक्र का वृश्चिक में, सूर्य का धनु में, बुध का धनु में और मंगल का मेष में) अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन चार ग्रहों के गोचर के कारण इस माह आपकी कुंडली में सप्तम, द्वितीय और तृतीय भाव सक्रिय रहेंगे। इस महीने आपको कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

कार्यक्षेत्र : यदि आपके करियर की बात की जाए तो इसमें आपको अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है लेकिन मेहनत को अधूरा न छोड़े सफलता का यही एकमात्र उपाय है। महीने की शुरुआत में आपका मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन आखिर तक बेहतर महसूस करेंगे।

आर्थिक : आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। आर्थिक संकट के समय कोई खास दोस्त आपकी आर्थिक मदद करेगा। इस महीने आप अपने जीवनसाथी के भविष्य के लिए निवेश करेंगे।

स्वास्थ्य :  स्वास्थ्य के नजरिए से यह महीना आपके लिए कुछ कमजोर रहने की तरफ इशारा कर रहा है। इस महीने बुखार, खांसी, शरीर में दर्द, सीने में जलन, जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

प्रेम व वैवाहिक :  जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन्हें भी उस दौरान किसी खास से मिलने का मौका मिल सकता। आपको प्रेम के रिश्ते में किसी भी तरह की गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए नहीं तो रिश्ता खराब हो सकता है। वहीं शादीशुदा लोगों के जीवनसाथी के माता पिता इस दौरान आप दोनों के बीच आयी दूरियों को दूर करने का काम कर सकते हैं।

पारिवारिक : आपके पारिवारिक जीवन के बारे में देखा जाए तो परिवार में मेल जॉल बना रहेगा लेकिन किसी बात पर माताजी से डांट पड़ सकती है।

उपाय : आवारा पशुओं के लिए चारा और पानी का प्रबंध करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

शुभ रंग : लाल, गहरा गुलाबी।
शुभ अंक : 1, 7

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामान्य : इस राशि में प्रथम, द्वितीय और षष्ठम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे और इन भावों के फलों के अनुसार ही फल मिलेंगे। द्वितीय भाव को धन भाव कहा जाता है और इससे हम आपकी वाणी के बारे में भी विचार करते हैं।

कार्यक्षेत्र : इस माह आपको करियर में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप इन अवसरों को हासिल करने में सफल रहे तो फिर आपको सफलता की ऊँचाइयों पर पहुँचने के लिए कोई नहीं रोक सकता है।

आर्थिक : इस माह आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। आर्थिक नजरिए से आपको कुछ अच्छे नतीजे इस महीने अवश्य मिलेंगे और कुछ जिससे आपको अप्रत्याशित लाभ के योग बनेंगे।

स्वास्थ्य : इस महीने आपको सीने में दर्द की शिकायत रह सकती है। इसके अलावा चेहरे में दाग-मुहांसे की समस्या भी हो सकती है। इसलिए इस ओर थोड़ा ध्यान दें। पौष्टिक आहार का सेवन करें।

प्रेम व वैवाहिक : आपका जीवन साथी किसी बात को लेकर इरिटेट भी हो सकता है, जिसकी वजह से आपके दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह के लिए वर/वधु की तलाश कर रहे हैं तो आपको रिश्तेदारों की ओर से कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।

पारिवारिक : इस महीने आप अपने पारिवारिक जीवन से असंतुष्ट दिखाई देंगे।

उपाय : सूर्योदय के समय रोजाना 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करें।

शुभ रंग : हल्का हरा, काला।
शुभ अंक :  5, 9

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सामान्य : इस माह चार ग्रह अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन चार ग्रहों के गोचर के कारण इस माह आपकी कुंडली में पंचम, द्वादश एवं प्रथम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगें।

कार्यक्षेत्र : इस महीने कितनी भी मुश्किल चुनौती आये, उसे स्वीकार करने से ना डरें। करियर के मामले में आपको बेहतरीन नतीजे मिलने वाले हैं। आपको इस बात से सावधान रहेगा कि कोई आप पर कोई झूठा दोष न लगा दें, इससे आपका व्यवहार खराब हो सकता है।

आर्थिक : आर्थिक तौर पर समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेंगे और आपका यह महीना आर्थिक तौर पर सामान्य से थोड़ा बेहतर बीतेगा। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में विचार बना रहे हैं तो पहले कुछ जानकार लोगों से इसके बारे में सलाह जरूर लें।

स्वास्थ्य : काम के प्रति अत्यधिक व्यस्तता आपको थकान से भी भर देगी, जिससे आपको स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं, इसलिए भरपूर मात्रा में नींद लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।

प्रेम व वैवाहिक : इस माह आप किसी बात को लेकर अपने प्रेमी से झगड़ सकते हैं और इस वजह से आप दोनों के बीच दूरी भी आ सकती है। शादीशुदा जातकों की बात की जाये तो आपका जीवनसाथी आपसे किसी ऐसी चीज की मांग इस महीने कर सकता है जिसे देने में आप सक्षम नहीं होंगे।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन की बात की जाए तो परिवार में माहौल को थोड़ा अस्त व्यस्त ही रहेगा। किसी ऐसे कागजात पर दस्तखत न करें, जिसको आपने पढ़ा ना हो अन्यथा नुकसान झेलना पड सकता है।

उपाय : किसी गरीब को भोजन कराना शुभ रहेगा।

शुभ रंग : लाल, गुलाबी।
शुभ अंक :  3, 8

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

सामान्य : इस माह तीन ग्रहों का गोचर हो रहा है। जिसके कारण आपकी कुंडली के तीसरे, दसवें एवं ग्यारहवें भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे।

कार्यक्षेत्र : जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचना चाहिए। आपको अपने कामों को पूरा करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है, जिसके कारण आपकी परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका मन इस माह बहुत कम लगेगा और उसका कारण होगा भविष्य सम्बंधित चिंता।

आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो इस महीने आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना ही होगा कि आपकी आमदनी और खर्चों का संतुलन बना रहे।

स्वास्थ्य : इस महीने आपका स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको विशेष रूप से रक्त संबंधित समस्याओं से बच कर रहना होगा। अपना ब्लड प्रेशर और शुगर की मात्रा भी अवश्य चेक कराएं।

प्रेम व वैवाहिक : प्रेम जीवन की बात की जाए तो महीना आपके पक्ष में ही नजर आ रहा है, लम्बे समय से चला आ रहा कोई तनाव इस दौरान वह समाप्त हो जाएगा। शादीशुदा लोगों की बात की जाये तो इस माह अपने जीवनसाथी से तो उनकी अच्छी बनेगी ही साथ ही जीवनसाथी के परिवार वालों से भी वो अच्छा व्यवहार करेंगे।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन में आपको अच्छे फलों की प्राप्ति इस माह होगी। आपके माता-पिता के संबंध इस माह सुधर सकते हैं, उनके बीच का सामंजस्य आपके पारिवारिक वातावरण को भी खुशहाल बना देगा।

उपाय : आपको भगवान शिव की विधिवत पूजा उपासना करनी चाहिए और संभव हो तो रुद्राभिषेक का पाठ करना चाहिए।

शुभ रंग : भूरा सुनहरा।
शुभ अंक : 5, 3

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

सामान्य : इस राशि वालों जातकों के चतुर्थ, एकादश और द्वादश भाव इस माह सक्रिय अवस्था में रहेंगे। कुछ ग्रह परिवर्तन भी आपके आने वाले समय पर थोड़ा नकारात्मक प्रभाव डाल सकते है।

कार्यक्षेत्र : यदि आप अपनी वर्तमान जॉब को बदलना चाह रहे हैं तो इस समय जॉब में बदलाव आपके भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। व्यापार से जुड़े हुए कुछ लोग आपके नए प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा कर सकते हैं।

आर्थिक : यदि आपके आर्थिक जीवन पर नजर डाली जाए तो, ऐसा पता चलता है कि यह महीना आपकी आर्थिक स्तिथि को सुधारेगा लेकिन आपको कुछ धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य :  स्वास्थ्य के मामले में इस महीने आपको थोड़ी सी सावधानी रखनी होगी लेकिन यह ज्यादा चिंता का विषय नहीं है।

प्रेम व वैवाहिक : दांपत्य जीवन से जुड़े जातक इस महीने अपने जीवनसाथी के रवैये से थोड़े हैरान हो सकते हैं।

पारिवारिक : इस महीने आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय गुजर सकता है। घरेलू कलह के कारण परिवार का माहौल तनाव-ग्रस्त रह सकता है।

उपाय : मछलियों को दाना डालना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग : हरा, नीला।
शुभ अंक : 4, 6

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Masik Rashifal January 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

(Indian News Room के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

यह भी पढ़ें : बहुत कम लोग जानते है घरों के दरवाजे पर लगने वाले इन मांगलिक चिन्हों के महत्व को, जाने क्या है इनका मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button