राशिफल

मासिक राशिफल अगस्त 2023 : इस महीने चमकेगा इन जातकों का भाग्य, करियर और बिजनेस में मिलेगी अपार सफलता, अटके काम पकड़ेंगे गति, भगवान बजरंग बली की बरसेगी असीम कृपा

Masik Rashifal August 2023 : लोग अपनी राशि को लेकर काफी उत्सुक रहते है की आने वाला समय हमारे लिए कैसा रहेगा। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। इस राशिफल के जरिये आप जान सकेंगे की यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी सेहत कैसी रहेगी, आपका करियर कैसा रहेगा, कारोबार में क्या उतार चढ़ाव रहेंगे और भी बहुत सी घटित घटनाओ के बारे में बताएँगे। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते है, तो चलिए पढ़िए Masik Rashifal August 2023

मासिक राशिफल अगस्त 2023

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सामान्य : शनि इस माह अपनी ही राशि के बारहवें भाव में मौजूद है, जिसके कारण जातक को करियर के क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जातक को नौकरी में बदलाव या नौकरी के छूट जाने जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है।

कार्यक्षेत्र : शनि जो कि करियर का भाव है वह इस माह के दौरान बारहवें भाव में बैठे हैं। शनि की इस स्थिति के परिणामस्वरूप जातक को अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ जातक नौकरी बदलने को मजबूर हो सकते हैं।

आर्थिक :  इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहने वाली है। इस महीने ना केवल आप अच्छा धन कमा पाएंगे, बल्कि आप उसे जोड़ पाने में भी सफल रहेंगे। इस समय रुपये-पैसे के लेन-देन से बचने की कोशिश करें।

स्वास्थ्य : इस माह के दौरान आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता और आत्म विश्वास कमजोर हो सकता है, जिसके कारण शारीरिक शक्ति से जुड़ी कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती है। जिसके परिणामस्वरूप खांसी, पैरों और जोड़ों में दर्द की समस्या से जातक परेशान हो सकते हैं। आपके अंदर तनाव व चिंता से असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है।

प्रेम वैवाहिक : शुक्र जो कि प्रेम का ग्रह है वह इस माह प्रतिकूल स्थिति में बैठे हैं। इस माह शुक्र तीसरे व आठवें भाव के स्वामी के रूप में सातवें भाव में मौजूद है, जिसके कारण प्रेम के बंधन में बंधे जातकों के बीच मतभेद हो सकता है, वहीं विवाहित जातकों को भी रिश्ते में खुशी की कमी महसूस हो सकती है।

पारिवारिक : इस माह पारिवारिक जीवन में सुख की कमी महसूस हो सकती है, क्योंकि इस माह शनि, राहु और केतु प्रतिकूल स्थिति में मौजूद हैं। मगर आपसी सामंजस्य से समस्याओं पर काबू पाया जा सकता है।

उपाय : शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करें।

शुभ रंग : भूरा, नारंगी।
शुभ अंक : 5, 13

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

सामान्य : शनि और बृहस्पति दोनों ग्रहों की की दृष्टि दशम भाव पर है। आप थोड़ा अतिरिक्त परिश्रम भी करें। मंगल और सूर्य दोनों लग्न में हैं। इससे आप जोश और उत्साह से भरपूर होंगे, लेकिन थोड़ी उग्रता भी स्वभाव में हो सकती है।

कार्यक्षेत्र : अगर बात कामकाज की करें तो यह महीना आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहने वाला है। कुछ चीजों में आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी, कुछ काम बहुत थोड़े प्रयास से ही सफल हो जाएंगे, तो कुछ काम बनते-बनते अटकने लगेंगे।

आर्थिक : कामकाज और कमाई के लिहाज से यह महीना कभी बहुत अच्छा, तो कभी उम्मीद से कम वाला रहेगा। आमदनी को लेकर मिला-जुला प्रभाव रहेगा। महीने की शुरुआत में हो सकता है कि आपको अपेक्षा या मेहनत के मुताबिक धन लाभ न हो लेकिन उत्तरार्ध से चीजें तेजी से बदलने लगेंगी।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के नजरिए से देखें तो महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। आपको अधिक मात्रा में जलीय पदार्थों का सेवन करना चाहिए और पर्याप्त नींद लेनी चाहिए, तभी आप समस्याओं से बचे रह सकते हैं। रक्तचाप और हृदय रोगियों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है।

प्रेम  वैवाहिक : अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। हो सकता है कि अपने प्रियतम के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर भी मिले। इस महीने आप प्रेम संबंधों में भरपूर खर्चे के मूड में भी दिखेंगे। उपहारों का लेन-देन होगा। हां, शादीशुदा लोगों के लिए समय उतना आनंदपूर्ण नहीं रहने वाला है, स्थितियों को समझें और सूझबूझ का परिचय दें अन्यथा विवाद संभव है।

पारिवारिक : इस महीने आपमें अपने परिवार से ज्यादा समाज की चिंता करने की प्रवृत्ति देखी जा सकती है। जाहिर है कि आप इसके लिए अपने घर को दिए जाने वाले समय में कुछ कटौती करेंगे, और कटौती करने पर तो प्रतिक्रिया होनी स्वाभाविक भी है।

उपाय : दुर्गा माता की पूजा करनी चाहिए और आप श्री दुर्गा चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं।

शुभ रंग : मैरून, भूरा।
शुभ अंक : 7, 11

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सामान्य : इस महीने चार ग्रहों का राशि परिवर्तन होने से आपकी कुंडली में सप्तम और तृतीय भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो ये महीना आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा।

कार्यक्षेत्र : अब अगर हम कार्यक्षेत्र की बात करे तो ये महीना आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा और ऐसे में आपको आलस्य को त्याग कर अपनी कोशिशों को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि आपको मुनाफा हो सके। जी हां करियर के मामले में आपको सोच समझ कर आगे बढ़ने की जरूरत है।

आर्थिक : अगर आर्थिक रूप से देखा जाएँ तो इस महीने आप समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेंगे और यह महीना आर्थिक रूप से सामान्य से ज्यादा बेहतर रहेगा। हालांकि भाई बहनों से धन संबंधी मामले को लेकर बहस हो सकती है।

स्वास्थ्य : इस महीने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा। इस माह छठे भाव पर शनि की पूर्ण दृष्टि होने से कोई पुरानी बीमारी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। ज्वाइंट पेन जैसी समस्या आपको तनाव दे सकती है। इसे लेकर आपको सावधान रहना होगा और आपके लिए जरूरी है कि ऐसी स्थिति में तुरंत ही डॉक्टर की सलाह लें।

प्रेम वैवाहिक : प्रेम और वैवाहिक जीवन के मामले में यह माह पक्ष में होता नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि मुख्य ग्रह शनि पहले भाव में हैं और ऐसे में रिश्ते में अशांति पैदा हो सकती है। इसके साथ ही जो जातक शादीशुदा नहीं है और अपने पार्टनर की तलाश में हैं उन्हें शादी में देरी का सामना करना पड़ सकता है, वहीं जो लोग पहले से ही शादीशुदा है उन्हें वैवाहिक जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पारिवारिक : इस माह पारिवारिक जीवन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस माह शनि अपनी ही राशि में मौजूद है, जिसके परिणामस्वरूप परिवार के सदस्यों के बीच आकर्षण की कमी महसूस हो सकती है। इस माह के दौरान अनचाहे विषयों पर चर्चा हो सकती है जो परिवार के सदस्यों के बीच विवाद पैदा कर सकती है।

उपाय : हर दिन 108 बार “ॐ नमो नारायणाय” मंत्र का जाप करें।

शुभ रंग : नीला, गुलाबी।
शुभ अंक : 3, 11

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Hanuman

 

सामान्य : यह माह कई क्षेत्रों में सफलता लेकर आएगा। दशम भाव में अपनी राशि के शनि के साथ मंगल और शुक्र के युक्त होना से करियर के मामले में आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग और कारोबारियों के लिए यह अच्छा समय होगा।

कार्यक्षेत्र : करियर के दृष्टिकोण से यह महीना सामान्य से कहीं ज्यादा अच्छा रहेगा। दशम भाव में अपनी राशि के शनि के साथ मंगल और शुक्र का युक्त होना आपके लिए लाभदायक होगा। सहयोगियों के साथ वरिष्ठ अधिकारियों भी आपके काम की प्रशंसा करेंगे और आपकी पदोन्नति हो सकती है। कारोबार या व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी यह महीना अच्छे नतीजे लेकर आएगा।

आर्थिकजो जातक व्यापार के क्षेत्र में हैं उनको इस माह कई उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कुछ स्थितियों में व्यापार में जातक को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस माह जातक को विरोधियों से कड़ा मुकाबला मिल सकता है। व्यापार में लाभ हानि दोनों की ही संभावना है। इस माह जातक को अपने व्यवसाय में अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

स्वास्थ्य : महीने की शुरुआत में हुईं छोटी-मोटी बीमारियां से भी आपको निजात मिल जाएगी। अगर पहले से बीमार चल रहे हैं तो इस वक्त स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। सूर्य के द्वादश भाव में बैठने और छठे भाव को पूर्ण दृष्टि से देखने से आपको फायदा होगा।

प्रेम  वैवाहिक : प्रेम संबंध के लिहाज से सूर्य और बृहस्पति की पंचम भाव पर पूर्ण दृष्टि होना आपके लिए बहुत अच्छा होगा। आपके रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन से जुड़े जातक इस महीने अपने जीवनसाथी के रवैये से थोड़े हैरान हो सकते हैं। स्वभाव में मधुरता लाएं और संवाद बनाए रखें, अन्यथा दूरियां बढ़ सकती हैं, मतभेद हो सकता है।

पारिवारिक : इस दौरान घर के सदस्यों में परस्पर अविश्वास रहेगा और इसकी वजह से घर में कलह हो सकती है। आपको सलाह है कि खुद संयम रखें और घर का माहौल अच्छा बनाने की कोशिश करें। ऐसे माहौल में आपकी वाकपटुता कारगर साबित हो सकती है। मधुर वाणी का इस्तेमाल करके आप घरवालों को अपनी बातों में उलझा सकते हैं।

उपाय : चींटियों को आटा डालें तथा पक्षियों को अनाज डालना भी शुभ रहेगा।

शुभ रंग : भूरा, जामुनी।
शुभ अंक : 5, 8

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सामान्य : बृहस्पति की आपके आय भाव पर दृष्टि है, जो अत्यंत शुभकारी है। धनागमन होने से मन प्रसन्न रहेगा। गलत तरीके से धनोपार्जन से दूर रहें, नुकसान हो सकता है।

कार्यक्षेत्र :  बता दे कि इस समय आपके लिए किसी भी विदेशी योजना को लेकर निवेश करना बिलकुल भी सही नहीं होगा। व्यापारियों को इस दौरान व्यापार में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।

आर्थिक : इस महीने आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। मित्रों-परिचितों के सहयोग से आय के नए अवसर भी बन सकते हैं पर लेन-देन में आपको बहुत सतर्कता रखने की जरूरत होगी। कोई भी लेन-देन लिखत-पढ़त में और पक्का रखें।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के मामले में बात की जाए तो, यह महीना आपके स्वास्थ्य को लेकर काफी ठीक रहेगा। लेकिन सामान्य बीमारी सर्दी, जुकाम जैसी समस्या का सामना करना पड सकता है।

प्रेम  वैवाहिक : पति-पत्नी में कुछ अनबन हो सकती है। मामूली बातों पर विवाद संबंध विच्छेद की स्थिति पैदा कर सकता है। दांपत्य जीवन के लिए यह माह, खासकर इसका पूर्वार्ध चुनौतीपूर्ण रहेगा। इसके इलावा अगर आप सिंगल है तो अपने किसी दोस्त की मदद से आप अपने लवमेट से मिल पाएंगे।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन के लिए यह महीना सुखद रहने वाला है। किसी पुराने मित्र या कुटुंबजन के साथ मेल-मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ आनंददायक समय बीतेगा। बंधु-बांधवों का भरपूर सहयोग मिलेगा। माता पिता के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।

उपाय : रविवार के दिन बैल को गुड़ खिलाना भी आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग : लाल, जामुनी।
शुभ अंक : 4, 9

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सामान्य : सूर्य गोचरवश आपके लग्न से अष्टम भाव यानी वृश्चिक में गोचर कर रहे होंगे। इससे प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है। कहासुनी की स्थिति खड़ी हो सकती है।

कार्यक्षेत्र : इस माह अपने करियर क्षेत्र में आपको अचानक से आने वाले बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। हालाँकि इस दौरान सीनियर्स के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है। इसलिए इस पर थोड़ा ध्यान दें। इस माह में आपको कुछ नये प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है।

आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण से महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। एकादश भाव में सूर्य और बृहस्पति के स्थित होने और दूसरे भाव में राहु की उपस्थिति होने से आर्थिक लाभ का संकेत है। आपको किसी ऐसी जगह से भी धन मिलेगा, जहां से आप को बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। इससे आपकी आर्थिक स्थिति एकदम से मजबूत हो जाएगी।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना मिश्रित परिणामदायक रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी आ सकती हैं। मंगल और राहु के एकादश भाव में युति आपको कान और पैरों से संबंधित कोई समस्या दे सकती है। आपको मौसम के असर का ध्यान भी रखना होगा।

प्रेम  वैवाहिक :  प्रेम संबंधित मामलों के लिए यह महीना थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। आप और आपके प्रियतम के बीच आपसी समझदारी की कमी और तालमेल का अभाव दिखेगा जिसकी वजह से आप दोनों के टकराव बढ़ सकते हैं। महीने का पूर्वार्ध बहुत कठिन है इसलिए बेहद सावधानी से आगे बढ़ें। पति-पत्नी आपस में प्रेमभाव से रहेंगे।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन उथल-पुथल से भरा रहेगा। आपके परिवार के लोगों के बीच इस माह कलह होने की संभावना है। इस कलह की वजह घर से बाहर का आदमी हो सकता है। छोटी-मोटी और अनावश्यक बातों को तूल न दें, बल्कि उन्हें अनदेखा करके संबंधों को मधुर करें।

उपाय : आपको शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए और पीपल वृक्ष की सात परिक्रमा लगानी चाहिए।

शुभ रंग : लाल, गुलाबी।
शुभ अंक : 3, 7

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सामान्य : बृहस्पति की पंचम भाव पर दृष्टि और सूर्य की पंचम भाव पर पूर्ण दृष्टि रहने से शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल रह सकती है।

कार्यक्षेत्र : यह माह करियर की दृष्टि से आपके लिए मिश्रित फलदायी होगा। आपके ग्रह-नक्षत्र आपको कभी सहायता प्रदान करेंगे, तो कभी रुकावटें भी खड़ी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। यह समय व्यवसाय के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा है। व्यापार/कारोबार में बरकत होगी।

आर्थिक : आपको इस माह में अपने धन खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। महीने के उत्तरार्ध में आपके खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन फिर भी आप का आर्थिक स्तर मजबूत रहेगा।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहना होगा। बासी भोजन से बचना जरूरी है क्योंकि इससे आपको फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है। अगर दिनचर्या में बदलाव लाते हैं तो बहुत फायदा होगा। सुबह जल्दी उठना और रात को जल्दी सोने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

प्रेम वैवाहिकजो जातक प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए यह खुशी का समय है। लंबे अरसे से चल रहा प्रेम संबंध और मजबूत होगा। शादीशुदा लोगों के लिए यह मिलाजुला समय रहेगा। जीवनसाथी के साथ खुशी के पल बिताने का अवसर मिलेगा।

पारिवारिकयह समय पारिवारिक परेशानियों का हो सकता है। दूसरे भाव में राहु और नवम भाव में शुक्र के उपस्थित होने से पारिवारिक चुनौतियां बढ़ सकती है। इसके साथ ही चतुर्थ भाव पर शनि और बुध की दृष्टि होने से घर-परिवार के हालात बिगड़ सकते हैं। परिवार में आपसी मतभेद और तनातनी बढ़ेगी।

उपाय : मंगलवार को भगवान हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाकर बांटे।

शुभ रंग : चमकीला गुलाबी, सुनहरा।
शुभ अंक : 6, 13

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrology

सामान्ययह माह कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम लेकर आएगा। दशम भाव में मौजूद शनि देव और बुध ग्रह का योग आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा

कार्यक्षेत्रयदि करियर के दृष्टिकोण से देखा जाए तो इस महीने इनके लिए बेहद अच्छा समय रहेगा। अपनी जॉब पर काफी फोकस करेंगे और खूब मेहनत करेंगे कठिन मेहनत से अपने काम को आगे बढ़ाना इन्हें पसंद आएगा और यही आपके लिए बेहतर भी रहेगा।

आर्थिकआर्थिक दृष्टिकोण से यह उत्तम समय है। ग्यारहवें भाव में बृहस्पति और दूसरे भाव में राहु की उपस्थिति आर्थिक लाभ का संकेत दे रही है। अभी तक खर्चों से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है क्योंकि बारहवें भाव पर शनि की दृष्टि रहेगी। इससे बेकार के खर्चों पर लगाम लग सकती है।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहना होगा। आपके लिए जरूरी है कि एक स्वस्थ दिनचर्या को अपनाएं। सेहत के दृष्टिकोण से पौष्टिक और संतुलित खानपान का ध्यान रखना होगा। वसायुक्त भोजन से शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। अत्यधिक भोजन भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ा सकता है।

प्रेम वैवाहिक प्रेम संबंधी मामलों पर ध्यान दिया जाए तो यह महीना आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपका आपके प्रियतम के बीच रिश्तो में घनिष्ठता बढ़ेगी लेकिन वहीं दूसरी तरफ किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच खटपट और मतभेद भी उत्पन्न हो सकते हैं। विवाहित जातक सामान्य रूप से जीवन यापन करेंगे।

पारिवारिकपारिवारिक जीवन उथल-पुथल से भरा रहेगा। आपके परिवार के लोगों के बीच इस माह कलह होने की संभावना है। इस कलह की वजह घर से बाहर का आदमी हो सकता है। इस वक्त पुराने विवादों को टालना एक अच्छा कदम साबित होगा।

उपायशनिवार के दिन दिव्यांगों को भोजन कराएं।

शुभ रंग : हरा, नीला।
शुभ अंक : 4, 6

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामान्य : इस राशि में प्रथम, द्वितीय और षष्ठम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे और इन भावों के फलों के अनुसार ही फल मिलेंगे। द्वितीय भाव को धन भाव कहा जाता है और इससे हम आपकी वाणी के बारे में भी विचार करते हैं।

कार्यक्षेत्र : इस माह आपको करियर में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप इन अवसरों को हासिल करने में सफल रहे तो फिर आपको सफलता की ऊँचाइयों पर पहुँचने के लिए कोई नहीं रोक सकता है।

आर्थिक : इस माह आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। आर्थिक नजरिए से आपको कुछ अच्छे नतीजे इस महीने अवश्य मिलेंगे और कुछ जिससे आपको अप्रत्याशित लाभ के योग बनेंगे। आपने अगर कोई नया काम शुरू किया है, तो वह आपको अच्छा फायदा दे सकता है। धन संचय करने में सफल हो सकते हैं।

स्वास्थ्य : इस माह आपकी सेहत से जुड़ी दिक्कतें थोड़ी और बढ़ सकती हैं। आपको छाती में दर्द आदि समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। फेफड़ों से संबंधित कोई बीमारी भी आपको परेशानी में डाल सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और चिकित्सक से परामर्श लेने में टालमटोल न करें।

प्रेम  वैवाहिक : दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में तनाव रहने की आशंका है। आपसी तालमेल ठीक नहीं रहेगा और छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। इससे गृहस्थी की गाड़ी हिचकोले खाते हुए चलेगी। अगर प्रेमी जोड़ों की बात करें तो प्रेमी युगलों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। प्रेम भावना में वृद्धि होगी, रिश्ता प्रगाढ़ होगा और अंतरंगता बढ़ेगी।

पारिवारिक यह समय पारिवारिक जीवन के लिहाज से सुखद कहा जा सकता है। परिजनों में तालमेल बढ़िया रहेगा और सब एक दूसरे का सहयोग करेंगे। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में आनंदपूर्ण वातावरण रहने की संभावना है।

उपाय : श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग : लाल, हल्‍का पीला।
शुभ अंक : 2, 7

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सामान्यआपके दशम भाव में बृहस्पति और नवें स्थान में शनि की स्थिति आपको कार्य क्षेत्र में सफलता दिलाएगी। इस राशि के कुछ लोगों को इस माह उच्च पद प्राप्त हो सकता है।

कार्यक्षेत्र : जो लोग अभी तक बेरोजगार हैं उन्हें भी रोजगार मिलने की पूरी संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामलों से इस माह आपको बचकर रहना होगा, यदि कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फंसे हैं तो सतर्कता बरतें। व्यापार करने से आपको इस महीने बचने की जरूरत है।

आर्थिक : बता दे कि आर्थिक रूप से यह महीना काफी बेहतर रहेगा और आप वृद्धि की तरफ बढ़ेंगे। इसके इलावा अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते है तो पहले इस क्षेत्र से संबंधित कुछ अनुभव लोगों से बात कर ले।

स्वास्थ्यइस महीने आपको यह बात समझनी होगी और खुद को फिट रखने के लिए योग-ध्यान का सहारा लेना होगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चुनौतियां आपको आ सकती हैं आपकी आंखों में कुछ परेशानी हो सकती है और नींद ना आने की समस्या से भी आप जूझ सकते हैं।

प्रेम वैवाहिकइस महीने किसी बात को लेकर आपका आपके पार्टनर से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण आप दोनों के बीच कुछ तनाव भी हो सकता है। वही अगर विवाहित लोगों की बात करे तो आपका जीवनसाथी आपसे कुछ ऐसा मांग सकता है, जिसे आप देने में शायद सक्षम न हो।

पारिवारिक : आपके पारिवारिक जीवन में तनाव और क्लेश हो सकता है। इस महीने अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों में वृद्धि आपको तनाव दे सकती है।

उपाय : गाय को हरी घास व साबुत मुंग दाल खिलाएं।

शुभ रंग : जामुनी, मटमैला।
शुभ अंक : 4, 11

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सामान्य : इस माह तीन ग्रहों का गोचर हो रहा है। जिसके कारण आपकी कुंडली तीसरे, दसवें एवं ग्यारहवें भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे जिस कारण कुछ ग्रह आपके आने वाले समय पर थोड़ा नकारात्मक प्रभाव डाल सकते है।

कार्यक्षेत्र : जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचना चाहिए। आपको अपने कामों को पूरा करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है, जिसके कारण आपकी परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका मन इस माह बहुत कम लगेगा और उसका कारण होगा भविष्य सम्बंधित चिंता।

आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो इस महीने आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना ही होगा कि आपकी आमदनी और खर्चों का संतुलन बना रहे। लेकिन आपको कुछ धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के मामले में इस महीने आपको थोड़ी सी सावधानी रखनी होगी लेकिन यह ज्यादा चिंता का विषय नहीं है।अपना ब्लड प्रेशर और शुगर की मात्रा भी अवश्य चेक कराएं।

प्रेम व वैवाहिक : प्रेम जीवन की बात की जाए तो महीना आपके पक्ष में ही नजर आ रहा है, लम्बे समय से चला आ रहा कोई तनाव इस दौरान वह समाप्त हो जाएगा। शादीशुदा लोगों की बात की जाये तो इस माह अपने जीवनसाथी से तो उनकी अच्छी बनेगी ही साथ ही जीवनसाथी के परिवार वालों से भी वो अच्छा व्यवहार करेंगे।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन में आपको अच्छे फलों की प्राप्ति इस माह होगी। आपके माता-पिता के संबंध इस माह सुधर सकते हैं, उनके बीच का सामंजस्य आपके पारिवारिक वातावरण को भी खुशहाल बना देगा।

उपाय : आपको भगवान शिव की विधिवत पूजा उपासना करनी चाहिए और संभव हो तो रुद्राभिषेक का पाठ करना चाहिए।

शुभ रंग : भूरा सुनहरा।
शुभ अंक : 5, 3

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

सामान्य : इस महीने चार ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे है और इन चारों ग्रहों के गोचर के कारण आपकी कुंडली में पंचम, द्वादश और प्रथम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे, इसलिए आप इस दौरान निवेश करके भी मुनाफा कमा सकते हैं।

कार्यक्षेत्र : अब अगर कार्यक्षेत्र की बात करे तो इस महीने आपके सामने भले ही कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं, लेकिन आपको डरना नहीं है। जी हां बता दे कि करियर के मामले में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते है। हालांकि आपको इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि कोई आप पर झूठा इल्जाम न लगा दे, क्यूकि इससे आपका इम्प्रेशन दूसरों पर खराब हो सकता है।

आर्थिक : इस माह आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। आर्थिक नजरिए से आपको कुछ अच्छे नतीजे इस महीने अवश्य मिलेंगे और कुछ जिससे आपको अप्रत्याशित लाभ के योग बनेंगे।

स्वास्थ्य : अगर स्वास्थ्य की बात करे तो अधिक काम होने के कारण आपको थकान हो सकती है, जिससे आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ऐसे में आपको भरपूर नींद जरूर लेनी चाहिए।

प्रेम व वैवाहिक : आपका जीवन साथी किसी बात को लेकर इरिटेट भी हो सकता है, जिसकी वजह से आपके दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह के लिए वर/वधु की तलाश कर रहे हैं तो आपको रिश्तेदारों की ओर से कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।

पारिवारिक : बता दे कि परिवार का माहौल काफी अस्त व्यस्त सा रहेगा, लेकिन इस दौरान इस बात का ध्यान रखे कि किसी भी कागज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करे, क्यूकि इससे आपको नुक्सान झेलना पड़ सकता है।

उपाय : इस महीने किसी गरीब को भोजन करवाना शुभ रहेगा।

शुभ रंग : लाल, गुलाबी।
शुभ अंक : 3, 8

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Masik Rashifal August 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

(Indian News Room के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

यह भी पढ़ें : बहुत कम लोग जानते है घरों के दरवाजे पर लगने वाले इन मांगलिक चिन्हों के महत्व को, जाने क्या है इनका मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button