राशिफल

मासिक राशिफल अप्रैल 2023 : इस महीने इन जातकों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार, खुलेंगे तरक्की के नए द्वार, धन और संपत्ति में भी होगी बढ़ोतरी, बाकी भी जानें अपना हाल

Masik Rashifal April 2023 : लोग अपनी राशि को लेकर काफी उत्सुक रहते है की आने वाला समय हमारे लिए कैसा रहेगा। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। इस राशिफल के जरिये आप जान सकेंगे की यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी सेहत कैसी रहेगी, आपका करियर कैसा रहेगा, कारोबार में क्या उतार चढ़ाव रहेंगे और भी बहुत सी घटित घटनाओ के बारे में बताएँगे। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते है, तो चलिए पढ़िए Masik Rashifal April 2023

मासिक राशिफल अप्रैल 2023

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सामान्यछात्रों के लिए अच्छा समय है क्योंकि पंचम भाव के स्वामी शुक्र के बृहस्पति के साथ दशम भाव में विराजमान होने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। परिवार का माहौल खुशगवार रहेगा, हालांकि लव लाइफ में उतार चढाव रहेगा क्योंकि पंचम भाव पर सूर्य और राहु की पूर्ण दृष्टि होने से विवाद हो सकता है।

कार्यक्षेत्रआप अपनी वर्तमान जॉब को बदलना चाह रहे हैं तो इस समय जॉब में बदलाव आपके भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं या वर्तमान कारोबार का ही विस्तार कर सकते हैं। अगर आप कोई दिमागी काम करेंगे, तो उसमें पूरी सफलता मिलेगी।

आर्थिकआमदनी और खर्च में संतुलन रखने के लिए आपको हिसाब-किताब से खर्च करने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े हुए कुछ लोग आपके नए प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा कर सकते हैं।

स्वास्थ्य इस माह आपको सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। आप बुखार से पीड़ित हो सकते हैं और आंखों सम्बंधित समस्या होने के भी आसार है।

प्रेम वैवाहिकशनि की आपकी कुंडली के पंचम भाव में उपस्थिति है, जो प्रेम संबंधों के लिए बहुत अनुकूल नहीं दिखती, इस कारण जीवन में कलह पैदा हो सकती है। पति-पत्नी में प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा। उनमें आपसी तालमेल बहुत अच्छा रहेगा और एक दूसरे को सहयोग करेंगे।

पारिवारिकपारिवारिक जीवन संबंध सुधरेंगे और आपके परिवार के लोग पारस्परिक स्नेह की भावना रखते हुए एक दूसरे की मदद करेंगे और एक दूसरे का ध्यान रखेंगे। भाई-बहनों के साथ सामंजस्य बनाने के आपके प्रयास सफल होंगे।

उपायभगवान सूर्य को निरंतर जल अर्पित करें।

शुभ रंग : लाल, नीला।
शुभ अंक : 2, 11

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

सामान्य :  इस महीने के दौरान बहुत अधिक धन प्राप्त करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं। बेवजह खर्च उन्हें परेशान कर सकता है। ग्रह शनि ग्यारहवें भाव में है और यह जातकों को एक सकारात्मक संकेत देता है।

कार्यक्षेत्र : करियर के मोर्चे पर यह महीना मध्यम प्रतीत होता है। एकादश भाव में शनि स्थित है, शुक्र पहले भाव में होगा जिस वजह से करियर की दृष्टि से अच्छा रहेगा। नौकरी में सफलता मिल सकती है। अपनी मेहनत के फलस्वरूप पदोन्नति तथा अन्य लाभ मिलने में देरी का सामना करना पड़ सकता है।

आर्थिक : इस महीने के दौरान बहुत अधिक धन प्राप्त करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं। बेवजह खर्च उन्हें परेशान कर सकता है। प्रतिबद्धताओं और जिम्मेदारियों के कारण, मूल निवासी ऋण लेने की स्थिति में आ सकते हैं जो बोझ को और बढ़ा सकता है।

स्वास्थ्य इस माह आपको सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। आप बुखार से पीड़ित हो सकते हैं और आंखों सम्बंधित समस्या होने के भी आसार है। आपको इस अवधि में जोड़ों का दर्द भी परेशान कर सकता है। इस दौरान आपके परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की स्वास्थ्य बिगड़ सकती है जिसकी वजह से आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

प्रेम वैवाहिकशनि की आपकी कुंडली के पंचम भाव में उपस्थिति है, जो प्रेम संबंधों के लिए बहुत अनुकूल नहीं दिखती, इस कारण जीवन में कलह पैदा हो सकती है। पति-पत्नी में प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा। उनमें आपसी तालमेल बहुत अच्छा रहेगा और एक दूसरे को सहयोग करेंगे।

पारिवारिकपरिवार के सदस्यों में तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। एक दूसरे के साथ सहयोग की भावना रहेगी। आपस में प्रेम भाव भी खूब रहेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

उपायलक्ष्मी नारायण की पूजा करें।

शुभ रंग : गहरा लाल, पीला।
शुभ अंक : 2, 7

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सामान्य : इस महीने आपके प्रथम भाव में आपके कर्म भाव और आपकी राशि का स्वामी गुरु स्थित रहेगा जिसकी वजह से आपको करियर में बेहतर परिणाम प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। वहीं आपके पंचम भाव यानी कि प्रेम भाव का स्वामी चंद्रमा इस महीने राहु के साथ युति करेगा। ऐसे में आपको आर्थिक तौर पर फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी जाती है।

कार्यक्षेत्र : अब अगर हम करियर की बात करे तो आपके जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी और आपके विरोधी भी आपको नुक्सान पहुँचाने की कोशिश करेंगे। जी हां वे आपके मान सम्मान को गिराने की पूरी कोशिश करेंगे।

आर्थिक : बता दे कि आर्थिक रूप से ये महीना सामान्य रहेगा, क्यूकि आपके खर्चों में गिरावट रहेगी और आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। हालांकि किसी जरूरी काम को लेकर धन की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन फिर भी आर्थिक पक्ष से आप संतुष्ट दिखाई देंगे।

स्वास्थ्य : इस महीने स्वास्थ्य काफी बेहतर रहेगा, लेकिन हड्डी से जुडी हल्की सी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में अपने खान पान पर ध्यान दे और नियमित रूप से व्यायाम करे।

प्रेम  वैवाहिक : प्रेम संबंधी मामलों पर ध्यान दिया जाए तो यह महीना आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपका आपके प्रियतम के बीच रिश्तो में घनिष्ठता बढ़ेगी लेकिन वहीं दूसरी तरफ किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच खटपट और मतभेद भी उत्पन्न हो सकते हैं। विवाहित जातकों के लिए समय उत्तम रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह महीना आपके पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी करने वाला है। इस अवधि में परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले घर के सदस्यों और विशेषकर घर के बड़े-बुजुर्गों से जरूर सलाह लें अन्यथा परेशानियाँ बढ़ सकती हैं।

उपाय : प्रत्येक बुधवार को भगवान गणेश की आरती करें।

शुभ रंगहरा, नीला।
शुभ अंक : 3, 8

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer Astrology

सामान्य : दशम भाव करियर तथा व्यवसाय का भाव होता है और आपकी कुंडली में इस भाव में ग्रहों के राजा सूर्य विराजमान हैं। इस भाव में उनके साथ बुध भी उपस्थित हैं, जिसके परिणामस्वरूप बुधादित्य योग बन रहा है। यह योग बहुत शुभ और लाभकारी होता है।

कार्यक्षेत्र : आप नौकरी करते हों, व्यापार करते हों या फिर स्वरोजगार, आप हर काम बहुत निष्ठा के साथ करेंगे। इसका परिणाम भी आपको बहुत अच्छा मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए भी यह बहुत अच्छा समय है, जो आगे चलकर आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है।

आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण से थोड़ा योजना के साथ चलने का समय है। व्यवसाय करने वाले जातकों को व्यापार में बरकत होने की संभावना है। आपकी आय में वृद्धि होगी। नियमित स्रोतों से धनागमन होता रहेगा।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्यबता दे कि स्वास्थ्य के मामले में ये महीना ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। अनियमित दिनचर्या होने से स्वास्थ्य को लेकर समस्याएं हो सकती हैं। छोटी-मोटी मौसमी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन यह ज्यादा चिंता का विषय नहीं है।

प्रेम वैवाहिक : महीने की शुरुआत में गुरु के बारहवें भाव में होने के कारण आपके पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकती है। सप्तम भाव में केतु की उपस्थिति भी प्यार में कुछ भावनात्मक मुद्दों को जन्म दे सकती है। यदि आप प्रेम में हैं तो इस माह के मध्य में विवाह करने की योजना बना सकते हैं।

पारिवारिक : महीने की शुरुआत परिवार में खुशी के लिए बेहतर परिणाम देगी। लेकिन बृहस्पति बारहवें भाव में स्थित है, इसलिए संपत्ति को लेकर आपके परिवार में विवाद होने की संभावना है। दसवें भाव में स्थित शनि एकमात्र ऐसा ग्रह है जो परिवार में बेहतर सुख के लिए इन जातकों का समर्थन करता है।

उपाय : मंगलवार के दिन गरीब लोगों को भोजन दान करें।

शुभ रंग : हरा, लाल।
शुभ अंक : 4, 11

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सामान्य : आपके दशम भाव में राहु और बुध विराजमान हैं, जो आपको अपने काम में कुशल बनाएंगे। इससे आपके कार्य प्रदर्शन में सुधार होगा।

कार्यक्षेत्र : अगर कार्यक्षेत्र की बात करे तो जो लोग इस महीने नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्यूकि आने वाले समय में आप कामयाबी के शिखर तक पहुँच सकते है। जो लोग नौकरी की तलाश में है, उन्हें नौकरी से संबंधित अच्छे परिणाम मिल सकते है। लेन-देन सावधानी से करें और व्यवहार में मधुरता रखें, अन्यथा विवाद की आशंका है।

आर्थिक : इस माह आपका आर्थिक पक्ष कुल मिलाकर ठीक रहेगा। आय के नियमित स्रोतों से आय अच्छी आय होगी, साथ आमदनी के कुछ नए स्रोत भी निर्मित हो सकते हैं। आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की प्रबल संभावना है। लेकिन इस माह आय होगी, तो खर्च भी होगा।

स्वास्थ्यसेहत को लेकर कोई भी कोताही आपको इस महीने नहीं करनी है। खानपान, योग-व्यायाम आदि का पूरा ध्यान रखना है। छोटी-मोटी मौसमी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन यह ज्यादा चिंता का विषय नहीं है।

प्रेम वैवाहिकजो लोग प्रेम संबंधों में हैं, उनके लिए तो अक्टूबर का महीना उत्सव की तरह रहने वाला है। केतु आपके पंचम भाव में बैठे हैं। ये थोड़ा मन को भ्रमित करते हैं। संदेह और गलतफहमियां पैदा करते हैं। थोड़ी कहा-सुनी, शिकवे-शिकायत, रूठने और नाराजगी की स्थिति पैदा करके रखेंगे। विवाहित जातकों के लिए भी यह महीना उत्तम साबित होगा। पति-पत्नी में सामंजस्य अच्छा रहेगा।

पारिवारिकपारिवारिक सुख के लिहाज से यह महीना मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपकी राशि से चतुर्थ भाव में केतु विराजमान हैं। यह घर-परिवार के सुख में कमी करने वाला साबित हो सकता है। परिवार में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। खासकर माता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है।

उपायबृहस्पतिवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए।

शुभ रंग : पीला, सुनहरा।
शुभ अंक : 3, 7

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सामान्य : यह महीना मध्यम माना जा सकता है। महीने की शुरुआत में प्रमुख ग्रह शनि दशम भाव में है और यह अच्छे परिणामों के लिए एक सकारात्मक संकेत होता है। वहीं करियर में काम का दबाव और चुनौतीपूर्ण माहौल हो सकता है।

कार्यक्षेत्र : अब अगर हम कार्यक्षेत्र की बात करे तो ये महीना आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा और ऐसे में आपको आलस्य को त्याग कर अपनी कोशिशों को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि आपको मुनाफा हो सके। जी हां करियर के मामले में आपको सोच समझ कर आगे बढ़ने की जरूरत है।

आर्थिक : अगर आर्थिक रूप से देखा जाएँ तो इस महीने आप समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेंगे और यह महीना आर्थिक रूप से सामान्य से ज्यादा बेहतर रहेगा। हालांकि भाई बहनों से धन संबंधी मामले को लेकर बहस हो सकती है।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के नजरिए से यह महीना आपके लिए कुछ कमजोर रहने की तरफ इशारा कर रहा है। इस महीने बुखार, खांसी, शरीर में दर्द, सीने में जलन, जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

प्रेम  वैवाहिक : जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बढ़ रही है। दोनों के बीच तालमेल ठीक रहेगा तथा एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना रहेगी और यही दाम्पत्य जीवन के लिए सहारा बनेगा। प्रेमी जोड़ो के लिए यह समय शायद उपयुक्त ना साबित हो पाए।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन की बात करें तो उस मामले में भी आपका महीना सामान्य रहने वाला है। परिवार का वातावरण बहुत सौहार्द्रपूण रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम की भावना में वृद्धि होगी। सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा और सब एक दूसरे का सहयोग करेंगे।

उपाय : पक्षियों के लिए अन्न और जल का रखरखाव करें।

शुभ रंग : हल्‍का पीला, केसरीया।
शुभ अंक : 3, 8

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सामान्यकारोबारी जातकों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रथम भाव में बुध के वक्री होने से महीने की शुरुआत में सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। इस दौरान आपको लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश करनी चाहिए।

कार्यक्षेत्र : करियर के क्षेत्र में इस महीने आपको शुभ फल मिलने की पूरी उम्मीद है। जिन सपनों को पूरा करने के लिये आप मेहनत कर रहे थे वो इस माह पूरे हो सकते हैं।बेहतर होगा कि इधर-उधर की बातों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ही ध्यान केंद्रित करें।

आर्थिक :  आपको आर्थिक रूप से नुकसान होने की आशंका है। कोई बेकार का खर्च हो सकता है। कोई ऐसा सामान खरीद सकते हैं, जो अनुपयोगी साबित होगा। इस माह में आपको पैसे के लेन-देन के मामले में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य : आपको इस समय में लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। बाहर का खाना कुछ दिनों के लिए त्याग दें तथा भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। यह स्थिति किसी गंभीर रोग के शुरू होने का संकेत दे रही है। इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है।

प्रेम  वैवाहिक : यदि आपके प्रेम संबंधों की बात की जाए तो उसके लिए महीने की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी और आप अपने प्रियतम से खूब बातें कर रहे होंगे। दांपत्य जीवन में ना चाहते हुए भी थोड़ी सी असंतुष्टि और अशांति बनी रह सकती है।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन के लिहाज से यह महीना उतना अनुकूल नहीं रहेगा जितनी आपको उम्मीद थी। परिवार में तनातनी रहने की आशंका है, जिससे आपका चित्त अप्रसन्न और अशांत रहेगा। धैर्य से काम लेना उचित रहेगा।

उपाय : प्रतिदिन वट वृक्ष की जड़ में पानी डालें।

शुभ रंग : लाल, गहरा गुलाबी।
शुभ अंक : 1, 7

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrology

सामान्यघर परिवार का माहौल इस समय परेशान कर सकता है। सूर्य के साथ प्रथम भाव में राहु से युति होने पर पिता के साथ कहासुनी हो सकती है। प्रेम के क्षेत्र में अच्छा समय होगा। पंचम भाव के स्वामी सूर्य के प्रथम भाव में होने से लवमेट के जीवन में उल्लास और खुशियां नजर आएंगी।

कार्यक्षेत्र : यह समय काफी शुभ रहने की उम्मीद है। आपका छठा घर स्वामी मंगल राहु के साथ बारहवें घर में है। यह आपको अपने प्रयासों में कड़ी मेहनत करने के लिए गतिशीलता और ताकत देगा जो आपको लाभकारी परिणाम प्रदान करेगा।

आर्थिक : इस महीने में थोड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक पेशेवरों को इस अवधि के दौरान कुछ नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य : महीना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं रहेगा। आपको कोई एलर्जी या त्वचा से जुड़ी समस्या भी परेशान कर सकती है। अत्यधिक तनाव की वजह से आपकी नींद पर इसका असर पड़ सकता है।

प्रेम  वैवाहिक : इस राशि के सिंगल जातक इस समय के दौरान नए लोगों से मिलेंगे और अपने जीवन में किसी खास इंसान की दस्तक महसूस करेंगे। विवाहित जातकों के लिए यह समय थोड़ा नरम है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे उसे कुछ कष्ट सहना पड़ सकता है।

पारिवारिकपारिवारिक : आपका अपने परिवार के साथ संबंध कुछ ज्यादा खास अच्छा नहीं रहने की आशंका है। आप इस दौरान कुछ संकट का सामना भी कर सकते हैं। इसलिए थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है। परिवार के दूसरे बुजुर्गों से भी बातचीत में आपको सावधानी रखनी होगी। इस वक्त आप अपने विचार और अपनी बात से परिवार के कई लोगों को नाराज कर सकते हैं।

उपायदुर्गा चालीसा का निरंतर पाठ करें।

शुभ रंग : हल्का हरा, काला।
शुभ अंक :  5, 11

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामान्य : इस माह तीन ग्रहों का गोचर हो रहा है। जिसके कारण आपकी कुंडली के तीसरे, दसवें एवं ग्यारहवें भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे।

कार्यक्षेत्र : जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचना चाहिए। आपको अपने कामों को पूरा करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है, जिसके कारण आपकी परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका मन इस माह बहुत कम लगेगा और उसका कारण होगा भविष्य सम्बंधित चिंता।

आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो इस महीने आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना ही होगा कि आपकी आमदनी और खर्चों का संतुलन बना रहे।

स्वास्थ्य : इस महीने आपका स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको विशेष रूप से रक्त संबंधित समस्याओं से बच कर रहना होगा। अपना ब्लड प्रेशर और शुगर की मात्रा भी अवश्य चेक कराएं।

प्रेम व वैवाहिक : प्रेम जीवन की बात की जाए तो महीना आपके पक्ष में ही नजर आ रहा है, लम्बे समय से चला आ रहा कोई तनाव इस दौरान वह समाप्त हो जाएगा। शादीशुदा लोगों की बात की जाये तो इस माह अपने जीवनसाथी से तो उनकी अच्छी बनेगी ही साथ ही जीवनसाथी के परिवार वालों से भी वो अच्छा व्यवहार करेंगे।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन में आपको अच्छे फलों की प्राप्ति इस माह होगी। आपके माता-पिता के संबंध इस माह सुधर सकते हैं, उनके बीच का सामंजस्य आपके पारिवारिक वातावरण को भी खुशहाल बना देगा।

उपाय : आपको भगवान शिव की विधिवत पूजा उपासना करनी चाहिए और संभव हो तो रुद्राभिषेक का पाठ करना चाहिए।

शुभ रंग : भूरा सुनहरा।
शुभ अंक : 5, 3

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सामान्य : इस माह चार ग्रहों शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य का गोचर होना है। इन गोचरों के चलते आपके सप्तम, अष्टम और द्वादश भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। शुक्र का गोचर इस माह आपके सप्तम भाव में, मंगल का गोचर आपके द्वादश भाव में, बुध और सूर्य का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा।

कार्यक्षेत्र : इस माह ग्रह नक्षत्र ऐसा योग बना रहे हैं कि नौकरी में आपका ट्रांसफर कहीं हो सकता है। आपको नौकरी से संबंधित अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

आर्थिक : आपको इस माह में अपने धन खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। महीने के उत्तरार्ध में आपके खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन फिर भी आप का आर्थिक स्तर मजबूत रहेगा।

स्वास्थ्य : सेहत की दृष्टि से देखें तो इस माह आपको थोड़ा सावधानी के साथ चलना होगा। इस राशि के कुछ जातकों को इस महीने घुटनों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

प्रेम व वैवाहिक : यह माह प्रेम संबंध के लिए सामान्य रहेगा। किंतु अचानक से रिलेशनशिप में बाधा आ सकती है। अपने पार्टनर साथ बेवजह की बहस बाजी से बचें। साथ ही लव पार्टनर की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करें। वही शादीशुदा जातकों का सवाल है तो उनके दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह महीना आपके पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी करने वाला है। ससुराल पक्ष और आपके परिजनों के बीच मिलना होगा। दोनों परिवार के बीच आत्मीयता बढ़ेगी। इस माह आप अपने परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं।

उपाय : किसी गरीब को भोजन कराएं और गर्म वस्त्र दान दें।

शुभ रंग : चमकीला गुलाबी, सुनहरा।
शुभ अंक : 6, 13

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सामान्य : अगर इस राशि वालों की बात करे तो इस महीने शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य के गोचर के चलते आपके पंचम, षष्टम और दशम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। बता दे कि पंचम भाव विद्या और प्रेम जीवन के सुखमय को दर्शाता है।

कार्यक्षेत्र : अगर हम कार्यक्षेत्र की बात करे तो आपको अपने कार्य में जो मुश्किलें आ रही थी, वो इस महीने दूर हो सकती है। इसके साथ ही इस महीने आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इसके इलावा अगर आपने कोई नया काम शुरू किया है और आपको उसमें लाभ नहीं हो पा रहा है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर ले। जी हां ऐसे में उस व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी।

आर्थिक : महीने की शुरुआत में द्वितीय भाव के स्वामी शुक्र बारहवें भाव में रहेंगे। इसकी वजह से आपका खर्च बढ़ेगा और जमा किया हुआ पैसा फिजूल में खर्च होता नजर आएगा। परंतु माह के उत्तरार्ध में धन की आमदनी बढ़ती नजर आएगी। कारोबार और व्यापार में धीरे धीरे विकास होगा और इसके साथ ही धन का आगमन होगा।

स्वास्थ्य : वही अगर स्वास्थ्य की बात करे तो इस महीने आपको पित्त की समस्या हो सकती है और बुखार तथा टायफाइड जैसी समस्या भी हो सकती है। इसलिए अपना ध्यान जरूर रखे।

प्रेम व वैवाहिक : बता दे कि इस महीने प्रेम जीवन को लेकर जो भी फैसला करे, सोच समझ कर ही ले। आपको जान कर ख़ुशी होगी कि इस महीने आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।

पारिवारिक : इस महीने अपने परिवार की जिम्मेदारियों को समझते हुए आप घरेलू कामों पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्चें भी करेंगे। जिससे पारिवारिक माहौल काफी शांतिपूर्ण रहेगा।

उपाय : आपको श्री शनि देव जी के बीज मंत्र “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनेश्चराय नमः” का नियमित रूप से जाप करना चाहिए।

शुभ रंग : जामुनी, मटमैला।
शुभ अंक : 4, 11

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

सामान्य : इस महीने चार ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे है और इन चारों ग्रहों के गोचर के कारण आपकी कुंडली में पंचम, द्वादश और प्रथम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे।

कार्यक्षेत्र : अब अगर कार्यक्षेत्र की बात करे तो इस महीने आपके सामने भले ही कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं, लेकिन आपको डरना नहीं है। जी हां बता दे कि करियर के मामले में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते है। हालांकि आपको इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि कोई आप पर झूठा इल्जाम न लगा दे, क्यूकि इससे आपका इम्प्रेशन दूसरों पर खराब हो सकता है।

आर्थिक : बता दे कि आर्थिक रूप से यह महीना काफी बेहतर रहेगा और आप वृद्धि की तरफ बढ़ेंगे। इसके इलावा अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते है तो पहले इस क्षेत्र से संबंधित कुछ अनुभव लोगों से बात कर ले।

स्वास्थ्य : अगर स्वास्थ्य की बात करे तो अधिक काम होने के कारण आपको थकान हो सकती है, जिससे आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ऐसे में आपको भरपूर नींद जरूर लेनी चाहिए।

प्रेम व वैवाहिक : इस महीने किसी बात को लेकर आपका आपके पार्टनर से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण आप दोनों के बीच कुछ तनाव भी हो सकता है। वही अगर विवाहित लोगों की बात करे तो आपका जीवनसाथी आपसे कुछ ऐसा मांग सकता है, जिसे आप देने में शायद सक्षम न हो।

पारिवारिक : बता दे कि परिवार का माहौल काफी अस्त व्यस्त सा रहेगा, लेकिन इस दौरान इस बात का ध्यान रखे कि किसी भी कागज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करे, क्यूकि इससे आपको नुक्सान झेलना पड़ सकता है।

उपाय : इस महीने किसी गरीब को भोजन करवाना शुभ रहेगा।

शुभ रंग : लाल, गुलाबी।
शुभ अंक : 3, 8

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Masik Rashifal April 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

(Indian News Room के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

यह भी पढ़ें : क्या आपको पता है आखिर यज्ञ और हवन में क्या अंतर होता है, यह भी जानिए हिन्दू धर्म में इनका क्या महत्त्व है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button